updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- शहर के निजी शैक्षणिक संस्था विजय श्री कंप्यूटर एवं लाइब्रेरी पर एनएसएस के छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी स्वयंसेवको का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया इस अवसर पर संस्था के संचालन देवेंद्र परमार बताया कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मागाँधी के जन्म शताब्दी वर्ष 24 सितम्बर 1969 में राष्ट्रीय सेवा योजना इस आशय के साथ प्रारम्भ की गई कि उच्च शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व, चेतना, स्पप्रेरित अनुशासन के साथ श्रम के प्रति सम्मान की भावना उत्पन्न हो।

विद्यार्थी अपने अति रिक्त समय एंव अवकाश का सदुपयोग करने हेतू समाज सेवा करें तथा अपनी शिक्षा की पूर्णता हेतु वास्तविक परिस्थितियों से साक्षात्कार भी कर सकें। जिससे उनके व्यक्तित्व का विकास हो। मैंने स्वयं पांच वर्ष एनएसएस का स्वयंसेवक रहकर हर कार्य को किया है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं स्वयं सेवको द्वारा स्वच्छता, अभियान, साक्षरता, अभियान सहित शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में रचनात्मक योगदान देकर एक मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं इस अवसर पर जीवन परमार, प्रशांत परमार, अंश, वैद, अनामिका वर्मा, नेहा सवारियां, देवराज, अमन अंकित मोहन रवि, निकिता अंकिता, रिष्ठा, जया, मोहिनी रितिका एवं अन्य स्वयं सेवक एव छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

मेंष:-*  वाहन सबंधी सुख प्राप्त होगा।शत्रुभय होगा।निर्माण कार्यो पर धन खर्च हो सकता है।स्वास्थ में अनुकूलता बनेगी।
*उपाय: गौ माता का पूजन करें*
*वृष:-* कुटुंब एकता बनेगी।सुखद सूचना प्राप्त होंगी।मित्रो के सहयोग से किसी नवीन कार्य मे सफलता बन सकती है।परिवार में हर्ष उल्लास होगा।
   *उपाय:-कच्चे सूट की बत्ती बनाकर पीपल के सामने दीपक लगाएं*
*मिथुन:-* शत्रुपक्ष कमजोर होगा।भूमि-भवन से लाभ की सम्भावना है यदि खरीदने की इच्छा है तो खरीद ले।मांगलिक कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र मजबूत होगा।
*उपाय:-सफेद वस्त्र पर चंद्रमा बनाकर जल में प्रवाहित करें*

*कर्क:-* माता पक्ष की चिंता रहेगी।धन संबंधी कार्यों में हानि हो सकती है।मित्रो से आपसी संबंध बिगड़ने से मन चिंतित हो सकता है।स्वास्थ का ध्यान रखे।
*उपाय:-आज पॉकेट में तुलसी पत्र रखे*
*सिंह:-* आज मानसिक मजबूती रहेगी। स्त्री सहयोग से कार्य सफल होगा।स्वास्थ अनुकूल रहेगा।पारिवारिक मामलों में व्यस्तता से मन हर्षित होगा।
*उपाय:-मीठे चावल ब्राह्मण को खिलाएं*
*कन्या:-* आज भाग्य उदय का समय है।व्यापार में सामान्य समय रहेगा।मित्रो का सहयोग अतिरिक्त्त लाभ दे सकता है।न्यायिक कार्यो में सफलता बन सकती है।
*उपाय:-काजल देवी मंदिर में दे*

तुला:-* आज कार्य मे सफलता का समय है।पारिवारिक कलह हो सकता है।पेट में विकार व नेत्रों में समस्या हो सकती है।नौकरी व व्यापार में अनुकूल समय होगा।
*उपाय:-सात कमलगट्टे लक्ष्मी जी को अर्पण करें*
*वृश्चिक* स्थान्तरित होने से धन हानि होगी।जमीन जायदाद में नुकसान होगा।वाहन से कष्ट मिलेगा।शत्रु पीड़ा से मन व धन दोनो पीड़ित होंगे।
*उपाय:-सीधे हाथ में काला धागा बांधे*
*धन:-* शिक्षण व बौद्धिक कार्यो से अनुकूलता रहेगी।संतान पक्ष से आशानुकूल सफलता प्राप्त होगी।धार्मिक कार्यो में समय व्यतीत होगा।
*उपाय:गुड़ ब्राह्मण कन्या को खिलाए*

*मकर:-*  बहुत समय से रुका हुआ मकान का कार्य आज गति पकड़ सकता है।विद्यार्थियों के लिये अनुकूल समय है।स्त्रीपक्ष सफलता दे सकती है।प्रभुभक्ति लाभदायक होगी।
*उपाय:-ब्राह्मण को अन्न का दान करें*
*कुम्भ:-* आज धन अधिक खर्च होगा।परिश्रम भी अधिक करना होगा।व्यर्थ के कार्यो से नुकसान बन सकता है।शेयर  बाजार में निवेश  के लिये समय  उत्तम है।
*उपाय:-घी का दीपक शनि मंदिर में लगाएं*
*मीन:-* आपकी तीखी बातों से लोग आपके विरोधी बन जायेंगे। कार्यक्षेत्र में मन उदास रहेगा।आय क्षेत्र में कमी रहेगी।वाहन सावधानी से चलाईये नही तो चोट बन सकती है।
*उपाय:-पीले पुष्प श्री विष्णु को अर्पण करें*
*दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!