*मेष:-* आज आपका खान-पान ठीक है मगर लापरवाही के कारण आपको परेशानी हो सकती है। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। ऐसा कुछ भी करने से बचें जिसके बाकी की जिन्दगी में आपको पछताना पड़े।
*उपाय:-* काले तिल पितृ स्थान पर चढ़ाये
*वृषभ :-* आज कुछ लम्बित कार्यो का शीघ्र ही समाधान होगा जिसके फलस्वरूप आप नयें कार्यो का शुभारम्भ कर सकते है। पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करने के लिए काफी त्याग करने की जरूरत है।
*उपाय:-* सफेद पुष्प पितरों को अर्पण करें
*मिथुन:-* आज आपको रोग एवं ऋण से मुक्ति मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। अटका धन मिलेगा। व्यवसाय में लाभ होगा।
*उपाय:-* गुड़ गाय को दे

*कर्क:-* आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।
*उपाय:-* दूध पितरों जी को अर्पण करें
*सिंह:-*  आज कुछ लोगों के पाचन क्रिया कमजोर होगी। जिससे मौसमी बीमारियां घेरे रहेंगे। आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है।
*उपाय:-* सफेद चंदन का तिलक पितरों को लगाये
*कन्या:-* आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।
*उपाय:-* जल में चंदन डाल कर पितरों को अर्पण करें

*तुला:-* आज व्यवसाय में कुछ बेहतरीन परिस्थितियां बन रही हैं। इनका उपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है. निवेश जैसी गतिविधियों में कार्य करने का उचित समय है। सरकारी सेवारत लोगों को कोई खास सूचना मिल सकती है।
*उपाय:-* गाय को हरा चारा खिलाएं
*वृश्चिक:-* आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में दुगुनी वृद्धि होगी। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा।
*उपाय:-* मिट्टी के दीपक में सरसो का तेल रखकर पितरों  के समझ लगाएं।
*धनु:-* आपके लिए आज का दिन कष्टपूर्ण रहने के आसार हैं। अनेक चिंताएं सताएंगी व शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे।
*उपाय:-* जलेबी कुत्ते को खिलाया

*मकर:-* आज कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसलिए प्रयासरत रहें. कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कार्यो के लिए भी जरूर व्यतीत करें, इससे आप अपने आपको दोबारा फ्रेश और हल्का महसूस करेंगे।
*उपाय:-* नमकीन किसी गरीब को दे
*कुम्भ:-* आज नए लोगों को रोजी व रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। हर नए सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आएगी।
*उपाय:-* जौ पितरों को अर्पण करे
*मीन:-*  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे एवं स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे।
*उपाय:-* कुशा से पितरों को जल दे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!