updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हिन्दु उत्सव समिति ओर सकल समाज दशहरे की बैठक मानस भवन में आहुत की गई। जिसमें सर्वसम्मती से बैठक की अध्यक्षता के लिए दिनेश शर्मा पत्रकार का नाम प्रस्तावित हुआ। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व अध्यक्ष सुनील कुशवाह ने वर्ष 2023 के आय-व्यय का व्यौरा प्रस्तुत किया, तत्पश्चात 2024 दशहरा पर्व के लिए नवीन अध्यक्ष के मनोनयन की प्रक्रिया आरंभ हुई। अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के लिए दो नाम बैठक मे सामने आए। पहला नाम हरेन्द्र ठाकुर मायसेम दूसरा नाम राहुल बाल्मिकी।

जिसमें भारी कशमाकश के बाद हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष कालु भटट् ने बताया कि पूर्व में हरेन्द्र ठाकुर चार बार से दशहरा पर्व मनाने के लिए दावेदर के रूप में निरंतर रहे है। समाज में ओर सभी से चर्चा करने के उपरांत संख्या बल में अधिक हरेन्द्र ठाकुर ने अपनी दावेदारी पेश की है, इसलिए हरेन्द्र ठाकुर मायसेम को 2024 सर्व सम्मिती से अध्यक्ष चुनाजाना तय किया। जिसकी विधिवत घोषणा बैठक में की गई। नव नियुक्त अध्यक्ष के समर्थन में ढोल नगाडो के साथ पूरे शहर में जुुलुश निकाला एवं प्राचीन गणेश मंदिर में गजानंद महाराज का आर्शिवाद लेने पहुंचे। वही बैठक में उपस्थित सकल समाज के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, नामदेव छिपा समाज अध्यक्ष मनीष डोंगरे, खाती समाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व्हीएस वर्मा,

कुशवाह समाज सेे नरेन्द्र कुशवाह, पाटीदार समाज से लखन पाटीदार, प्रजापति समाज से शिवलाल प्रजापति, हुकुम दादु, कृपालसिंह पटाडा, हरेन्द्रसिंह वनखेडा, इंजिनियर बहादुरसिंह, कमल ताम्रकार, महेन्द्र ठाकुर होंडा, योगेन्द्रसिंह, योगी सक्सेना, सुनील कुशवाह, रोहित डसानिया, तेजसिंह ठाकुर, बबलु शर्मा, मोहित प्रजापति, करण डुमाने, अर्जुन ठाकुर, विजय राठौर, अनुप पटेल, अंकित राठौर, शुभम ठाकुर, विजय ठाकुर, रौनक डुमाने, जोधा डुमाने, सुनील मेवाडा, दिवम पालीवाल, रजत सोनी, अमुल वैधमुथा, अनिमेश सोनी, पप्पु रेकवाल, दिपक सांगते, बंटी सांगते, बाला राठौर, विजय भाटी, प्रणय जैन, मयंक भोजवानी, देवेन्द्र ठाकुर, सचिन स्टार, प्रवीण सोनी, मनीष सोनी, रंगा कुशवाह, शिवाय कुशवाह, रोहित कुशवाह, भैया कुशवाह, रोहित तोमर, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे । वही संचालन कुशलपाल लाला ने किया।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041– विद्योदय प्रश्नोत्तरी समूह भारत द्वारा दसलक्षण महापर्व पर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर आष्टा के विद्यासागर धर्म सभागृह में आचार्य श्री के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी शो “कौन बनेगा प्रज्ञा शिरोमणि”आयोजित हुआ। जिसकी विधि वत शुरुआत बड़े बाबा आदिनाथ भगवान,संत शिरोमणि आचार्य भगवंत विद्यासागर महाराज एवं नवाचार्य समय सागर महाराज का चित्र अनावरण व दीप प्रज्वलन समाज के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

उसके बाद कवि लेखक सुरेंद्र जैन ने आचार्य श्री विद्यासागर जी के जीवन का स्मरण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद प्रज्ञा शिरोमणि कार्यक्रम को होस्ट अनुराग जैन ने किया । जिसमें ड्रा के माध्यम से पर्ची निकलने पर उक्त प्रतिभागी के साथ कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर धार्मिक प्रश्न पूछे गये। कार्यक्रम को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह था। रात 11 बजे तक लोग मंच पर नजरे टिकायें बैठ कर उक्त प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। इस कार्यक्रम में प्रथम स्वर्ण पुरस्कार व सांत्वना रजत पुरस्कार था।कई प्रतिभागियों ने इस अवसर पर पुरस्कार अर्जित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!