आष्टा । मप्र शासन की मंशा अनुरूप वन ग्रामो को राजस्व ग्रामो में परिवर्तन करने की योजना को लेकर आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने बड़ी पहल की है,ओर इसको लेकर सिद्दिकगंज में प्रथम चरण में 12 वन ग्रामो में से 05 वन ग्रामो के नागरिको के साथ डीएफओ अर्चना पटेल,रेंजर नवनीत झाँ की उपस्तिथी में आयोजित समीक्षा बैठक में वन ग्रामो में निवासरत नागरिको के साथ विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने संवाद कर समीक्षा की । समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की

मप्र की भाजपा की सरकार वन ग्रामो में रहने वाले नागरिको को शासन की हर योजना का लाभ मिले को लेकर अति गम्भीर है । इसके लिये वन ग्रामो को राजस्व ग्रामो में परिवर्तन करने के क्षेत्र में तेजी से कार्य शुरू हुआ है । जल्द ही वन पट्टो के स्थान पर वन ग्रामो में रहने वाले नागरिको को वन अधिकार पत्र दिये जायेंगे । इसके बाद जो लोग वन ग्रामो में रहते है उनेह वो सब सुविधाएं, योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा जो राजस्व ग्रामो में रहने वाले नागरिको को मिलता है । विधायक इंजीनियर ने कहा की वन ग्रामो को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने एवं वन ग्रामो में निवास करने वालो को वन अधिकार मिले इसको लेकर विभागीय स्तर पर तेजी से कार्य हो रहा है ।

वन ग्रामों में बसे हुए सभी लोगो के लिये म० प्र० शासन की प्राथमिकता है कि शीघ्र से शीघ्र वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तन करे । विधायक ने अवगत कराया कि समस्त वन ग्रामो में रहने वालों को पूर्व में वन पट्टे दिये गये थे । अब इन सब को वन अधिकार पत्र दिये जायेंगे ताकि वन ग्रामो में रहने वालों को भी राजस्व ग्रामो में रहने वाले लोगो की तरह सभी योजनाओं का लाभ मिल सके । विधायक इंजीनियर ने कहा कि हमारी सरकार का और मेरा प्रयास है कि वन ग्रामो को शीघ्र से शीघ्र राजस्व ग्राम में परिवर्तित कर लोगो को उनके अधिकार मिल सके । चल रही कार्यवाही पूरी होने के बाद जाए हमारे वन‌ग्रामो में बसे लोगो को शासन की हर योजना का लाभ मिल सके।

विधायक ने समीक्षा बैठक में उपस्तिथ डीएफओ अर्चना पटेल,रेंजर नवनीत झाँ को निर्देश दिये कि वन ग्राम में रहने वाले सभी पट्टाधारकों की जांच करे, जो फौत हो गये है,उनके फौती नामांतरण करे,सभी की जांच के बाद नये वन अधिकार पत्र दिये जाने की तैयारी करें । विधायक इंजीनियर ने कहा की आज जिन वन ग्रामो जिसमे कोटियानाला,पीथापुरा,बुरानाखेड़ी, गोविन्दपुरा,उमरधड वन ग्रामो सें आए है सभी को वन अधिकार पत्र दिलाने के लिए हम संकल्पबद्ध हू । जो भी पात्र व्यक्ति है सभी के आवेदन कराए जाए। और सभी पात्र व्यक्तियो को स-सम्मान वन अधिकार पत्र दिये जायेंगे ।

समीक्षा-संवाद बैठक में बताया गया कि वन व्यवस्थापन की कार्यवाही भी शासन स्तर पर तीव्र गति से की जा रही है जिससे वन और राजस्व के बीच बनने वाली विवादित भूमि के मुद्दे भी हल हो सकेंगे एवं किसानों की उसका पूर्ण लाभ मिल सकेगा । अभी राज्य सरकार सभी ग्रामो सहित वन ग्रामो में भी नल जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही है। वन विभाग से सभी अनुमति शीघ्र दिलाकर हर घर नल पहुंचाने की दिशा में भी हम आगे बढ़ रहे है। विधायक ने बताया की


सड़क विहीन धरमपुरी ग्राम में भी मेरे द्वारा सिद्दिकगंज से धर्मपुरी ग्राम को जोड़ने वाली सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है। विधायक इंजीनियर ने कहा की वन ग्रामो में रहने वाले हमारे भाइयों,बहनो, युवाओ को सरकार की योजनाओं का लाभ नही मिलने से वे परेशान रहते है,अब उनेह सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलने लगेगा । हमारे वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी सभी शीघ्र से शीघ्र वन ग्रामो की राजस्व ग्राम बनाने के कार्य में लगे हुए है, मेरा प्रयास है सभी को जल्दी से जल्दी वनाधिकार पत्र मिले । आपकी सरकार है,आपका विधायक है,आपको सभी लाभ भी दिलायेंगे ओर आपकी सभी समस्याओं का हर संभव निराकरण भी करेंगे ।

इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्राम
बरखेडी से कोटियानाला तक मुरम रोड़ का निर्माण 1.5km. तक कराने,ग्राम बरखेडी, कोटियानाला,लाखिया,बान्द्रिया डाल में सामुदायिक भवन बनाने,पीलिया करार-सिद्दिकगंज कच्चे रास्ते ,पुलिया या रपटा बनाने की भी घोषणा की गई ।
संवाद के दौरान विधायक ने बताया की दूसरे चरण में 04 वन ग्रामो की कातला में एवं तीसरे चरण में 04 ग्रामो की श्यामपुरा में समीक्षा बैठक कर वन ग्रामो के नागरिको से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुन कर हल करेंगे ।


इस अवसर पर समीक्षा बैठक को डीएफओ अर्चना पटेल ने भी संबोधित कर सरकार की उक्त योजना से सभी को अवगत कराया और जानकारी दी ।
कार्यक्रम में जिला युवा मोर्चे के अध्यक्ष महेंद्रसिंह ठाकुर,सिद्दिकगंज मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया,रेंजर नवनीत झाँ, सहित वन ग्रामो के नागरिक,वन विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्तिथ रहे ।
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा जो उक्त पहल की,वन ग्रामो के नागरिको की समस्याओं को सुनने उसे हल करने की जो पहल की उसकी सभी ने प्रशंसा की

चित्र

विधायक कार्यालय
आष्टा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top