*मेष:-* वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। वाणी से लाभ मिलेगा। बिगड़ते कार्य भी बन सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
*उपाय:-* इत्र भगवान श्रीराम दरबार मे अर्पण करें
*वृषभ:-* आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर मनोबल वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मसंतुष्टि रहेगी।
*उपाय:-* अष्टगंध श्रीकृष्ण मंदिर में दान करें
*मिथुन:-* वृत्ति में लाभ होगा,सुखद यात्रा से सकारात्मक सोच मिलेगी, सम्पत्ति खरीदी बिक्री से लाभ होगा, कारोबार में नवीन योजना निर्मित होगी, शिक्षा से लाभ होगा।
*उपाय:-* हल्दी की पांच गांठ श्रीशनिदेव को अर्पण करें

*कर्क:-* कानूनी बाधा से परेशानी होगी। जीवनसाथी से सम्बन्ध प्रतिकूल होगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धनहानि से तकलीफ होगी। बिजली से शरीर कष्ट हो सकता है।भाइयों में स्नेह बढेगा।
*उपाय:-* खाने बाले लोंग मां काली को अर्पण करें
*सिंह:-* आज आपको पारिवारिक मसलों पर ध्यान देना होगा। घर-परिवार के कार्यों पर धन भी खर्च होगा। राजनैतिक, सामाजिक व संबंधित व्यवसाय में आपके हौसले में कमी रह सकती  है। संतानो से मन दुःखित हो सकता है।
*उपाय:-* कमल पुष्प श्रीविष्णु को अर्पण करे
*कन्या:-* व्यक्तिगत व्यापार में लाभ, रुका हुआ धन प्राप्‍त होगा। आज ग्रह नक्षत्र आपके पक्ष में रहेंगे। कार्य तीव्र गति पकड़ेंगे।कृषि कार्यो में आय बढ़ोतरी होगी।खानपान का ध्यान रखें।
*उपाय:-* खीर का भोग श्रीगणेश को लगाये

*तुला:-* मन हर्षित होगा।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
*उपाय:-* अंजीर का नैवेध भैरव को लगाये
*वृश्चिक:-* मन की एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। स्वजनों से दूर जाने का अवसर आएगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है।
*उपाय:-* पीली सरसों अपने ऊपर से 7 बार उभार कर दक्षिण में डाले
*धनु:-* आज रणनीति से शत्रुओं को परास्त करेंगे। नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। सफलता मिलेगी। सभी कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। मन की उलझन सुलझेगी।
*उपाय:-* घी का नैवेध शिव जी को लगाये

*मकर:-* आपका परिवार के साथ आराम तथा आमोद-प्रमोद संबंधी गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करेंगे।
*उपाय:-* मां दुर्गा को चुनरी चढ़ाये
*कुम्भ:-* कार्यक्षेत्र में प्रगति, वाहन सुख से हर्ष, भूमि-भवन लाभ बनेगा, परिवारिक कलह दूर होगा, कुछ अच्छे कार्य होने से यश बढेगा।पिता के स्वास्थ की चिंता बन सकती है।
*उपाय:-* मखाने ब्राह्मण को दान दे
*मीन:-* नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।कार्यस्थल पर कुछ नया करने से आपको प्रसन्ना प्राप्त होगी।
*उपाय:-* मूंगफली दाने  ब्राह्मण पत्नी को दान करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
????????????????????????????????

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
????????????????????????????????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!