updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- हिन्दू उत्सव समिति एवं सकल हिन्दू समाज के नेतृत्व में सोमवार 2 सितम्बर को बाबा महांकाल की भव्य शाही सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली जाएगी। इसी के चलते नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना सहित अन्य नपा के तकनीकी अधिकारियों की उपस्थिति में शाही सवारी मार्ग, स्ट्रीट लाईट, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष श्री मेवाड़ा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर में बाबा महांकाल भव्य शाही पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

पालकी प्रारंभ होने के पूर्व बुधवारा मार्ग, खत्री चौराहा मार्ग, परदेशीपुरा, खंडेलवाल चौराहा, गल चौराहा, गंज चौराहा, सिकंदर बाजार, बड़ा बाजार मार्ग पर जहां-जहां भी छोटे-बड़े गड्ढे है उन्हें शीघ्र दुरूस्त कर रोड़ को समतल करें, साथ ही संपूर्ण पालकी मार्ग पर लगे स्ट्रीट लाईट पोलों को दुरूस्त कर प्रकाश व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश श्री मेवाड़ा ने संबंधित नपा अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के साथ मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना, पार्षदगण कालू भट्ट, सुभाष नामदेव, कुशलपाल लाला, सहायक यंत्री आकाश गोयतर, उपयंत्री अनिल धुर्वे, प्रभारी दरोगा राजेश घेंघट, जमादार अमरदीप सांगते, विनोद रतिराम, रमेश यादव सहित अन्य नपा कर्मचारीगण मौजूद थे।

राजस्थान के सह प्रभारी बनने पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव सोनी पांचम का हुआ भव्य स्वागत सम्मान

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- भारतीय जनता पार्टी 2024 सदस्यता अभियान 2 सितंबर से पूरे देश में प्रारंभ हो रहा है भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के निर्देश पर सभी मोर्चा को सदस्यता अभियान 2024 को भव्य बनाने के लिए प्रदेश प्रभारी बनाए जा रहे हैं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के लक्ष्मण जी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव सोनी पांचम को राजस्थान सदस्यता अभियान का सह प्रभारी बनाया गया राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव सोनी को राजस्थान का प्रभारी बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर छा गई आज उनके समर्थक होने उनका भव्य स्वागत सम्मान आयोजित किया गया

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल एवं किसान मोर्चा नगर मंडल द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव सोनी का स्वागत साफा माला एवं दुपट्टा पहन कर किया गया एवं सभी ने उन्हें बधाई दी इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री मनोहर लाल भोजवानी बाबूलाल देवल कवि बबलू सुराणा कमल ताम्रकार राजेंद्र सिंह ठाकुर मुरावार किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष लखन पाटीदार मोर्चा नगर अध्यक्ष डॉ महेश मेवाड़ा धर्म सिंह वर्मा रमेश मालवीय पूर्व पार्षद राजेंद्र सिंह ठाकुर मंडी गेट भागवत मेवाड़ा पूर्व पार्षद दशरथ मेवाड़ा सुनील सिरोटिया सुशील यादव जितेंद्र मालवी सरपंच नगर कोषाध्यक्ष सुरेश परमार राधेश्याम मलेरिया हरिओम महेश्वरी मनोहर बैरागी रोहित वर्मा खामखेड़ा विश्वास पटेल खड़ी प्रवीण मेवाड़ा लोरासा नरेश मेवाडा नितेश महाकाल धर्मेंद्र मेवाडा आदि कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव सोनी का भव्य स्वागत किया एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!