जीवन सिंह ठाकुर शोभाखेड़ी का पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने किया स्वागत

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041– सेंधव क्षत्रिय राजपूत समाज आष्टा का अध्यक्ष चुने जाने पर जीवन सिंह ठाकुर शोभाखेड़ी का पूर्व नपा अध्यक्ष कैलाश परमार ने पुष्प माला और साफा बांधकर स्वागत किया। सेंधव समाज ट्रस्ट धार्मिक व सामाजिक उज्जैन द्वारा राम मंदिर धर्मशाला उज्जैन में आयोजित बैठक में केंद्रीय समिति की अनुशंसा पर सेंधव राजपूत समाज धर्मशाला आष्टा का अध्यक्ष जीवन सिंह ठाकुर शोभाखेड़ी को नियुक्त किया गया। जीवन सिंह ठाकुर को आष्टा सेंधव समाज छात्रावास धर्मशाला का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर पूर्व नपा अध्यक्ष एवं प्रभु प्रेमी संघ के संयोजक कैलाश परमार ने सेंधव राजपूत समाज के वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी

अध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर खेनियापुरा के साथ पहुंचकर पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष परमार ने कहा की जीवन सिंह जी शोभाखेड़ी बहुत ही सरल व्यक्तित्व के धनी है उनकी क्षेत्र के सभी सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमो में सक्रिय भूमिका रहती है ज्ञातव्य हो की जीवन सिंह ठाकुर शोभाखेड़ी पूज्य गुरुदेव जूना पिठाधिश्वर स्वामी अवधेशानंद जी के नाम से संचालित प्रभु प्रेमी संघ आष्टा के संरक्षक भी है जीवन सिंह ठाकुर को अध्यक्ष बनाये जाने से निश्चित रुप से सेंधव समाज की सामाजिक सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका होंगी हम सब उनके उज्जवल और स्वस्थ जीवन की कामना करते है। इस अवसर पर सचिन शोभाखेड़ी और अन्य साथी उपस्थित रहे।

मेंष:-* आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रह सकता है।चिंताएं खत्म हो सकती है।आमोद प्रमोद और मनोरंजन का सुख मिलेगा। इच्छाएं पूरी हो सकती है। सहयोगी मदद भी कर सकते हैं।
उपाय:-श्री हनुमान मंदिर में केसरिया ध्वज लगाएं
*वृष:-* आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। धन की परेशानी सुलझ सकती है। स्वस्थ्यय से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और व्यवसाय में फायदा होगा।
उपाय:-पीपल वृक्ष को जल दें

*मिथुन:-* आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य में आप सफल होंगे । गृहस्थजीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।स्वभाव में सौम्यता बनी रहेगी। निर्माण कार्य व सम्पत्ति वृद्धि होगी।
उपाय:- कन्या को हलवा खिलाएं
*कर्क:-* आज क्रोध और वाणी पर संयम रखे नही तो हानि हो सकती है। नकारात्मक विचार मन में न आने दीजिएगा। खान-पान में भी संयम रखे पेट की समस्या बन सकती है। मध्याह्न के बाद चोट से कष्ट बन सकता है। सावधान रहें।
उपाय:- मोर पंख अपने पॉकेट में रखें

*सिंह:-* आज धन के लिहाज से दिन मजबूत होगा। भाई-बहनों से मदद  मिलेगी। पारिवारिक मनमुटाव दूर होगा।जल्दबाजी में भाई-बहन से जुड़ा फैसला ना लें। वस्त्रों की खरीदी हो सकती है।ऋण में कमी होगी।
उपाय:-  छोटे बच्चों को मिष्ठान वितरित करें
*कन्या:-*  आज गृह एवं संतान संबंधी शुभ समाचार आपको मिलेंगे। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बनने की संभावना है। व्यवसायिक एवं आर्थिक रूप से लाभ होगा।
उपाय:- पंचामृत से भगवान श्री गणेश का अभिषेक करें

*तुला:-* आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला साबित हो सकता है। कई मौके आएंगे जब आपको दो में कोई एक चीज चुनना पड़ेगा, यह आपके भविष्य की दिशा तय करने वाला भी साबित हो सकता है।
उपाय:- श्री गायत्री मंत्र का जाप करें
*वृश्चिक* आज लापरवाही के कारण कोई अच्छा मौका भी हाथ से निकल सकता है। किसी तरह की कानाफूसी में फंसने से बचें।  आप अपने काम में कम और दूसरे कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है।
उपाय:- मालपुआ का देवी को नैवेद्य अर्पण करे

*धनु:-* आज आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। जीवनसाथी से अर्थ लाभ होगा।गुप्तधन प्राप्त हो सकता है।
उपाय:- गीता जी का पाठ करे
*मकर:-*  आज लोकप्रियता व क्षमताओं में वृद्धि होगी। गुणवत्ता की प्रशंसा होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। नई परियोजनाओं की शुरुआत होगी।आकस्मिक धन प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा।नवीन सामाजिक सम्बन्ध बनेंगे।
उपाय:- श्रीकृष्ण को माखन अर्पण करें

*कुम्भ:-* आज  कार्य सरलता से पूरे होंगे। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। दांपत्य में मधुरता रहेगी। शाम में मित्रों से आर्थिक लाभ होगा। कलात्मक कार्यो में रुझान बढ़ेगा।मेडिकल व्यापार में धनलाभ होगा।स्वस्थ्यय अनुकूल रहेगा।
उपाय:- शिवजी को काले तिल अर्पण करें
*मीन:-* आज आपके ख़िलाब साजिशों से सतर्क रहें। लाभार्जन से रुकावट आयेगी।महत्वपूर्ण कार्यों में असफलता से मन दुःखित होगा जिससे कार्यस्थल पर उत्साह कम होगा।घर मे वरिष्ठों का स्वस्थ्यय चिंताओं को ओर अधिक बढ़ायेगा।
उपाय:- श्री राम मंदिर में चंदन अर्पण करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top