updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर के सेमिनरी रोड स्थित एस.बी.एस.कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा में हेड बॉय हेड गर्ल साथ ही कक्षा प्रतिनिधि का चुनाव किया गया। क्लास 3 से हर्षित परमार, रक्षिता गौतम, क्लास 4 से वीर ठाकुर, युवती वर्मा, क्लास 5 से आयुष कुशवाह, किरण चौहान, क्लास 6 से हर्षवर्धन ठाकुर, दिया नारोलिया, क्लास 7 से संस्कार मेवाड़ा, प्राची ठाकुर क्लास,

8 से आदित्य परमाल, नम्रता परमार, क्लास 9 से हर्षवर्धन ठाकुर, दीक्षा सोनगर, कक्षा 10 से सचिन मेवाड़ा, इशिका जाट, क्लास 11 से जयदीप ठाकुर, रौनक वर्मा क्लास 12 से अक्षत ठाकुर, तमन्ना वर्मा, हेड बॉय उदित कसन्या एवं हेड गर्ल दीपा मेवाड़ा को चुना गया। साथ ही सभी को अपने कर्तव्य निर्वाह के लिए शपथ दिलवाई गई। संस्था संचालक भोलू सिंह ठाकुर सहसंचालक जीवन सिंह ठाकुर एवं प्राचार्य रीना ठाकुर एवं सभी शिक्षक शिक्षकों द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी गई।

10 अगस्त 2024 शनिवार श्रावण शुक्ल पक्ष षष्ठी रहेगी। नक्षत्र चित्रा रहेगा। चन्द्र:  कन्या का चंद्र संध्या 04.19 तक रहेगा। दिशाशूल पूर्व में आज का राशिफ़ल आप जाने क्या कहते आपके सितारे

*मेष:-* आज पुरानी उधारी की वसूली का समय है जिसमे आप सफलता प्राप्त कर सकते है।नवीन साझेदारी का अनुकूल समय है। घर मे इलेक्ट्रॉनिक वस्तु लाने की योजना बन सकती है।जो भी कार्य करना चाहते है।उसके लिये आसानी से धन की व्यवस्था होंगी
*उपाय:- मिट्टी के पात्र में दही रखकर शिव मंदिर में अर्पण करें*
*वृषभ:-* आज सफलता का दिन है।यश,पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।परिवार में एकता रहेगी।प्रॉपर्टी में बढ़ोतरी होगी।रुके कार्य पूर्ण होंगे।विद्यार्थी सफलता प्राप्त करेंगे।भाई का सहयोग मिलेगा।मन प्रसन्न होगा। दांतो में तकलीफ बन सकती है।
*उपाय:- मिश्री ब्राह्मण को दे*

*मिथुन:-* मन में भय,संशय व दुविधाएँ रहेगी।कामकाज में अवरोध आयेगा।माता-पिता स्त्री की चिंता होंगी।धन जमा पूंजी में से खर्च होगा।श्रमिक व सर्विस वाले संघर्ष मेंरहेगे।सन्तान सुख का समय है। विद्यार्थी वर्ग को मिश्रितफल है।
*उपाय:- अमरुद वैश्य कन्या को ख़िलाये*
*कर्क:-* शासकीय कार्यो में सफलता मिलेगी।कोई किसी बड़े कार्य मिलने की डील हो सकती है।कारोबार व सम्पत्ति को लेकर संघर्ष खत्म होगा। राजनीति कार्य वाले को यश प्राप्त होगा।अपने स्वजनों से विवाद खत्म होगा।गले मे विकार बन सकता है।
*उपाय:- घी का दान मंदिर में करे*

*सिंह:-* आपकी पूर्व से बन रही योजना आज कार्यरूप में परिणित हो सकती है।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा।भविष्य की चिंता भी मन मे कुछ तकलीफ दे सकती है।
*उपाय:- अखरोट श्रीविष्णु को अर्पण करें*
*कन्या:-* आज जो आपके कार्य होंगे सब अचानक होंगे।शत्रु संकट में विजयशीलता मिलेगी।वाणी में अनुकूलता से लाभ होगा।व्यापार में साझेदारी न करे,विवाद हों सकता है।आभूषण कार्य मे लाभ होगा। निंद्रा में समस्या हो सकती है।
*उपाय:- गेहूं गौमाता को ख़िलाये*

*तुला:-* मन उदास होगा गुप्त शत्रु मानसिक पीड़ा देंगे।जिससे चिंता अधिक रहेगी। किसी कार्य मे मन नही लगेगा।घर मे कुछ नुकसान हो सकता है। चिंता से बचे नही तो शारीरिक तकलीफ हो सकती है। मित्र का सहयोग आत्मबल देगा।
*उपाय:- अदरक घर के दक्षिण दिशा में रखे*
*वृश्चिक:-* आज आपको कल्पना से अधिक सकारात्मक स्तिथि मिलेगी।जिससे आप प्रफुल्लित होंगे।घर मे व्यजनों का भरपूर आनंद प्राप्त होगा। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी सम्भव है।बिजली से सावधान रहें कष्ट हो सकता है।
*उपाय:- मसूर बैल को ख़िलाये*

*धनु:-* आज प्रगतिशील कार्यप्रणाली रहेगी। व्यापारिक स्टॉक में बढ़ोतरी व नौकरीं में सम्मान रहेगा। दान-धर्म के कार्य भी आपके द्वारा होंगे। पैर में मोच भी बन सकती है।जल्दबाजी में कार्य न करे।
*उपाय:- मुख्यद्वार पर श्री लिखकर हल्दी से पूजन करें*
*मकर:-* आज का दिन प्रकाश की तरहा होगा कार्य आप करेंगे उसका लाभ परिवार व मित्रो को मिलेगा अर्थात परमार्थ कार्य मे आपका समय लगेगा।कवि,लेखक,शिक्षक, वकील का कार्य करने बाले अपने क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे। गले मे समस्या आसकती है।
*उपाय:- मंदिर में ध्वजा लगाये*

*कुम्भ:-* आज कार्यो में रुकावट बनेगी।जिससे स्वभाव मे चिड़चिड़ापन हो सकता है।जोड़ो में दर्द की समस्या रहेगी।किसी पर अतिविश्वास नुकसान दायक हो सकता है।ऋण लेने से आज बचे नही तो लौटने में प्रतिकुलता बनेगी।
*उपाय:- स्टील की कटोरी में सरसों का तेल रखकर दान करें*
*मीन:-* आपके प्रगति के अवसर है।संघर्ष में रहेंगे मगर आपके सभी कार्य होंगे।राजकाज,समाज सेवा में अनुकूल समय है।व्यापारी,अधिकारी व किसान को मध्यम रहेगा।स्वास्थ ठीक होगा।
*उपाय:- हरि सब्जी गौमाता को ख़िलाये*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
????????????????????????????????
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
????????????????????????????????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!