महाराजा अजमीढ़ जी के आदर्श एवं विचार अनुकरणीय- कैलाश परमार

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार मित्र मंडल ने किया अजमीढ़ जयंती चल समारोह का स्वागत। स्वर्णकार समाज के आराध्य देव महाराजा अजमीढ़ जी के विचार एवं आदर्श समाज के लिए अनुकरणीय हैं। हमें उनके विचारो एवं आदर्शो का आत्मसात् कर बेहतर समाज के निर्माण में भूमिका निभाना चाहिए। स्वर्णकार समाज का राष्ट्र के निर्माण में अनुकरणीय योगदान हैं। उक्त आशय के उद्गार पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने

स्वर्णकार समाज के आराध्य देव भगवान अजमीढ़ जी की जयंती पर श्री मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज आष्टा द्वारा निकाले गए महाराजा अजमीढ़ जी के प्राकट्य दिवस पर आयोजित चल समारोह के स्वागत समारोह में व्यक्त किए। स्वर्णकार समाज के आराध्य देव महाराज अजमीढ़ जी की जयंती पर स्थानीय स्वर्गकार समाज द्वारा नगर के विभिन्न मार्गो से चल समारोह निकाला गया। भव्य एवं आकर्षक रथ में सवार भगवान अजमीढ़ जी की नगर के विभिन्न सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनो ने पूजा अर्चना की तथा स्वर्णकार समाज के वरिष्ठजन्, पदाधिकरीगण, युवाओ एवं

महिलाओ का सम्मान किया गया। समाज अध्यक्ष गोपाल सोनी, धर्मशाला अध्यक्ष दिनेश सोनी, स्वर्णकार समाज युवा संगठन अध्यक्ष कालू सोनी, पूर्व अध्यक्ष सुभाष सोनी सांवरिया, समाज महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमति रेखा सोनी एवं समाज के अन्य वरिष्ठजन् एवं युवाओ एवं महिलाओ का सम्मान किया। इस अवसर पर कपडा व्यापारी संघ के संरक्षक विजय देशलहरा, अनिल प्रगति, जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप प्रगति, पूर्व पार्षद शैलेष राठौर, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, संजय सुराणा, राज परमार, पल्लव प्रगति एडवोकेट आदि ने स्वागत किया।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने किया चल समारोह का स्वागत, भगवान लवकुश जयंती का भव्य एवं विहंगम चल समारोह नगर के मुख्य मार्गो से निकाला गया। कुशवाह समाज की सैकडो महिलाऐं माथे पर पीले रंग के मंगल कलश धारण कर व लाल चुनरी पहनी साड़ियो से संपूर्ण नगर का माहौल धर्ममय कर दिया। जुलूस के आगे भगवा ध्वजा लहराती हुई उत्साही युवाओ की टोली ने लवकुश की जय हो के गगनभेदी नारे लगाये। कुशवाह समाज के वरिष्ठ सदस्यो ने सिर पर लाल एवं पीले रंग के साफे बांधकर चल समारोह को गरिमा प्रदान की।

रथ, बग्गी एवं घोडी के नृत्य ने दर्शको का मनमोह लिया। कुशवाह समाज के आराध्य भगवान लवकुश जयंती पर आयोजित चल समारोह का नगर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओ ने आत्मीय स्वागत किया। कुशवाह समाज की धर्मशाला से शुरू हुआ चल समारोह नगर के काछी मोहल्ला, बुधवारा, गल चैराहा, कालोनी चैराहा, कन्नौद रोड़ से पुनः धर्मशाला में पहुॅचा जहां पर भगवान लवकुश की आरती उतारी गई तथा समाजजन व अन्य गणमान्य लोगो को सम्मानित किया गया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने अपने मित्र मंडल सहित इस चल समारोह का साफा बांधकर एवं

माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत आयोजन में जनभागीदार समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप प्रगति, पूर्व पार्षद शैलेष राठौर, कपडा व्यापारी एसोसिएशन के संरक्षक सुरेन्द्र पोरवाल, वरिष्ठ कपडा व्यापारी रमेश मेवाडा, नरेन्द्र पोरवाल, पल्लव प्रगति एडवोकेट, राज परमार ने लवकुश जयंती समारोह अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह, कुशवाह समाज के जिला अध्यक्ष पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह, कुशवाह समाज पटेल जगदीश कुशवाह, दलकिशोर कुशवाह, राजकुमार कुशवाह, मोहनलाल कुशवाह, भगत सिंह कुशवाह, धरम कुशवाह, आकाश कुशवाह, रवि कुशवाह, प्रेमनारायण कुशवाह आदि का स्वागत किया।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041– भाजपा आष्टा द्वारा आज रामायण महाकाव्य के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वाल्मीकि जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। भाजपा नगर मंत्री एवं वाल्मीकि महापंचायत जिला अध्यक्ष राजेश घेंघट ने इस अवसर पर कहा कि “महर्षि वाल्मीकि ने समाज को समानता, सत्य और धर्म का संदेश दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का मंत्र भी

इन्हीं महान आदर्शों से प्रेरित है।” महर्षि वाल्मीकि समाज के उत्थान और समरसता के प्रतीक हैं। भारतीय जनता पार्टी सदैव संत परंपरा और समाज के हर वर्ग के सम्मान के लिए कार्य करती रही है।” कार्यक्रम के दौरान विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, राय सिंह मेवाड़ा, विशाल चौरसिया, रूपेश राठौर, मनीष धारवा, सुमित मेहता आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top