22,अगस्त,2026, शनिवार मास श्रावण शुक्ल पक्ष तिथि दशमी रहेगी।नक्षत्र ज्येष्ठा दोपहर 02.50 तक रहेगा। चन्द्र:- वृश्चिक का चंद्र दोपहर 02.50 तक रहेगा। दिशाशूल पूर्व में

*मेंष:-*  आज आपकी  सोच में तुनक मिजाजी बनी रहेगी इसलिए अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना आवश्यक हैं | स्वस्थ्यय के लिए ये वक्त अभी भी संवेदनशील बना हुआ हैं | थोडा सतर्क रहें शरीर के निचले हिस्से में परेशानी आ सकती हैं |
**उपाय:- गंगाजल से स्नान करें*

**वृष:-* आज अतिथियों के आने से रोनक रहेगी। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। आपका मित्र आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। साझेदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है।
**उपाय:- मां सरस्वती का चित्र आपके पॉकेट में रखें*

*मिथुन:-* आज कार्य व्यापार में लाभ तथा उन्नति  का योग रहेगा| नवीन कार्यों में  सफलता का  समय हैं। स्वास्थय मजबूत रहेगा | चोट चपेट लगने की संभावना बनी हुई हैं | आय के मामले में दिन अच्छा रहेगा | पदोन्नति का योग दिखाई दे रहा हैं।पद प्रतिष्ठा प्राप्त ।
**उपाय:- काजल छोटी कन्या को दे*

*कर्क:-* आज  पराक्रम बहुत अधिक रहेगा | काम करने का सामर्थ्य तथा तुरंत निर्णय  लेने की स्थिति बनी रहेगी | उत्साह भी बना रहेगा। फलस्वरूप आप सोचे हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे।वैचारिक मतभेद दूर होंगे।
**उपाय:- मीठी रोटी गाय को खिलाएं*

*सिंह:-* आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रह सकता है। प्रयास करने के बाद भी निराशा हाथ लग सकती है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहने के योग हैं। क्रोध व आवेश की अधिकता रह सकती है अतः खुद पर काबू रखें अन्यथा कलह बढ़ सकती है।
**उपाय:- सात आम के पत्तों का तोरण मंदिर मे बांधे*

**कन्या:-* आज गया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आत्मबल बढेगा। मन शांत रहेगा। पारिवारिक स्थितियां सामान्य होंगी।व्यापार में प्रगति होगी। धन का लाभ होगा। कोई नया काम प्रारम्भ हो सकता है।
**उपाय:- मिश्री के 11 दाने केल वृक्ष के सामने रखें*

**तुला:-*  आज मानसिक मजबूती रहेगी लेनदेन के कार्य सफल होंगे व्यापार में नई  योजना सफल हो सकती  शासकीय कार्य में लाभ होने की संभावना है।जल्दबाजी मे निर्णय न ले।
**उपाय:- काले तिल नदी में प्रवाहित करें*

*वृश्चिक:-* आज मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कर्ज से मुक्ति बन सकती है।भूमि भवन लेनदेन से लाभ बनेगा।
**उपाय:- शिवापिंडी पर केसर अर्पण करें*

*धनु* :-आज कहीं न कहीं आप अपने आपको मायूस और अकेला महसूस करेंगे। कई चीज़ों में आप गूढ़ चिंतन में पड़ सकते हैं और मायूसी से भर सकते हैं।धनहानि हो सकती है।व्यपारिक लेनदेन में नुकसान होगा।क्रोध से बचे।
**उपाय:- दूध पीपल के वृक्ष को अर्पण करें*

*मकर:-* आज जो योजनाएं और रणनीतियाँ आपने पहले से ही मन में तय कर ली थीं, आज वे पूरी होती नज़र आएंगी | जिस कार्य की मन में इच्छा है उसको लेकर आप थोड़ी मेहनत और करें, आपकी कोशिश रंग लाएगी | वाहन सुख बन सकता है।
*उपाय:- दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक लगाये*

*कुम्भ:-* आज दिन आपके अच्छा रह सकता है।मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है।
**उपाय:- आंवला के वृक्ष की पूजा करें*

**मीन:-*  आज किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।आज आप अपने विपरीत लिंग के व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।धन संचय हो सकता है।
**उपाय:- पीली सरसों नदी लाभ प्रवाहित  करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top