updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- दिनांक 10/10/2025 को हमारे आष्टा की पुरानी संगीत संस्था काशिप संगीत कला केंद्र आराध्य वाटिका सेमनरी रोड आष्टा पर भारतीय शास्त्रीय संगीत के मजबूत आधार स्तंभ पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल जी मिश्र को संस्था प्रधान श्री राम श्री वादी जी एवं सभी विद्यार्थियों द्वारा माल्यार्पण,कर मौन धारण कर वाद्य यंत्रों को विश्राम देकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई । पंडित छन्नूलाल मिश्र जी भारतीय शास्त्रीय संगीत के किराना एवं बनारस घराना के विद्वान गायक थे। लोक संगीत में भी पंडित जी को महारथ हासिल थी ।

वह ठुमरी, दादरा, कजरी, झूला, सोहर और होली के गीत गाने के लिए देश-विदेश में मशहूर थे. राग रागिनियां के पक्के गानों में वह उस्ताद थे. रामकथा के प्रसंग हों या बनारसी अंदाज में सोहर गाना, सुनने वाले उनकी गायकी से भाव-विभोर हो उठते थे. उनकी खास बात थी कि अपने अनोखे अंदाज वाली गायन शैली और रसीली व्याख्या से वह लोगों के दिलों तक संगीत की धार पहुंचा देते थे.। ऐसे महान गायक का जाना संगीत जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति हे। पंडित जी का देवलोक गमन 02 अक्टूबर 2025 को हुआ.

*मेंष:-* जिस अवसर की आप बहुत दिनों से तलाश कर रहे थे समझ लीजिए आज के दिन वो मौका आ गया है। भूमि या आईटी के क्षेत्र से आर्थिक मदद मिलेगी। धन लाभ प्राप्त होगा।
उपाय:- शहद शनिदेव पर अर्पण करे
*वृष:-* आज बुद्धि विवेक के कारण आप यश और सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।राजस्व सम्बन्धी समस्याएं दूर होगी।कृषि में लाभ मिलेगा।आभूषण खरीदी हो सकती है।
उपाय:- दही शिवलिंग पर अर्पण करे

*मिथुन:-* आज आर्थिक कमजोरी से मन दुःखित होगा।घर के बड़े का स्वस्थ्यय बिगड़ सकता है।माध्यन्ह बाद सम्पत्ति लाभ हो सकता है।शिक्षाक्षेत्र में लाभदायक समय है।
उपाय:- पंचमेवे का नैवेद्य मां दुर्गा को अर्पण करे
*कर्क:-* आज मित्रों और परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा | कार्यों में जब इनका सहयोग मिलेगा तो आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।माध्यन्ह बाद कार्यस्थल पर विवाद से मन दुःखी होगा।
उपाय:- गौ माता का पूजन करे

*सिंह:-* आज वाणी में सौम्यता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी।अनाज व होटल कार्य मे संलग्न लोगो को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।
उपाय:- श्रीगायत्री चालीसा का पाठ करे
*कन्या:-* आज का दिन स्फूर्ति और प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे-सम्बंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा।आर्थिक लाभ की संभावना है।
उपाय:- आज मंदिर में सेवा कार्य करे

*तुला:-* आज मानसिक उलझनें रहेंगी। पारिवारिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।जिससे आपको कुछ सकारात्मक समय मिलेगा।
उपाय:- गन्ने के रस से श्रीविष्णु का अभिषेक करे
*वृश्चिक:-* आज आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए दिन शुभ है। कार्य सरलतापूर्वक सफल बनेगा। परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी। आमोद-प्रमोद के लिए आपका दिन व्यतीत होगा ।
उपाय:- लाल चुनरी देवी जी को अर्पण करे

*धनु:-* आज मानसिक परेशानियां कम होंगी। विरोधी परास्त होंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मूड में उतार-चढ़ाव रहेगा। धर्म कार्य में श्रद्धा बढ़ेगी।मकान निर्माण कार्य मे तेजी आयेगी।बच्चो के साथ मनोरंजन कार्य हो सकता है।
उपाय:- ताम्र धातु का पात्र मंदिर में दान करे
*मकर:-* आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा अवश्य मिलेगी, परंतु विचारों में शीघ्र परिवर्तन आने के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय न ले।ट्रांसपोर्ट कार्य से लाभ होगा।वाहन लेनदेन लाभकारी रहेगा।
उपाय:- श्रीहनुमान जी को सिंदूर अर्पण करे
*कुम्भ:-* आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक तथा मानसिकरूप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आय क्षेत्र कमजोर रहेगा। दोपहर बाद व्यावसायिक स्थल पर उच्चअधिकारीयों के साथ आवश्यक चर्चाएं सफल होंगी।
उपाय:- काले तिल देवी जी को अर्पण करे
*मीन:-* आज का दिन मध्यम फलदायक होगा। आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार न्यायप्रिय रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य साधारण नरम-गरम रहेगा। पेट दर्द से परेशान रहेंगे। धन चोरी हो सकता है।
उपाय:- कमल गट्टे माता लक्ष्मी को अर्पण करे
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
