आचार्य विद्यासागर संयम कीर्ति स्तम्भ का भूमि पूजन समारोह 19 रविवार को

आष्टा– दिगम्बर जैन आचार्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज संयम कीर्ति स्तम्भ का भूमि पूजन समारोह परम् पूज्य मुनि श्री संस्कार सागर जी महाराज ससंघ व ब्रम्हचारी श्रीपाल भैया जी के निर्देशन में कल दिनांक 19 अप्रैल रविवार को प्रातः 8 बजे से रखा गया हैदिगम्बर जैन पंचायत समिति के श्री शरद जैन ने बताया कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के संयम स्वर्ण अवसर पर देश भर में कीर्ति स्थम्भ का निर्माण किया गया है

उसी के अनूरूप पूज्य गुरुजनों के आशीर्वाद व प्रेरणा से नगर पालिका परिषद आष्टा के सहयोग से कीर्ति स्थम्भ निर्माण हेतु रेस्ट हाउस चौराहा अरिहन्तपुरम में जगह आवंटित की गई है विशाल कीर्ति स्थम्भ के निर्माण के पुण्यार्थीगण स्व श्री निर्मल कुमार श्रीमती गुलाब बाई बड़जात्या की पुण्य स्मृति में मंनोज कुमार मनीष कुमार मुकेश कुमार बड़जातया परिवार है

वही नगर पालिका के सहयोग से पांडुकशिला सौंदर्यीकरण कार्य भी प्रगति पर है जिसका भूमि पूजन का भव्य आयोजन परम पूज्य मुनि श्री संस्कार सागर जी महाराज व क्षुल्लक श्री कमल सागर जी महाराज व ब्रम्हचारी श्रीपाल भैया के निर्देशन में दिनांक 19 अप्रैल रविवार को प्रातः 8 बजे से पांडुकशिला स्थल पार्वती नदी तट पर रखा गया है दिगम्बर जैन समाज के संरक्षकगण व अध्यक्ष आनंद जैन महामन्त्री कैलाश जैन चित्रलोक ने समस्त समाज जनो से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधारने की विनती की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top