updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- हमारा आष्टा नगर आस्थावान नगर है, जहां हर समाज, जाति, धर्म के लोग निवास करते है और आपस में मिल-जुलकर प्रत्येक तीज-त्यौहार को उत्साहपूर्वक मनाते है। नगर में चाहे दीवाली का त्यौहार हो या ईद का सभी धर्म के त्यौहार को मनाने में हमारे नगर के नागरिक बढ़चढ़कर हिस्सा लेकर त्यौहार को साम्प्रदायिक तरीके से मनाकर उत्साह का रूप देते है। इस आशय के विचार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने नगर के 80 तीर्थयात्रियों को अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए रवाना करते हुए भाऊबाबा मंदिर के सामने आयोजित उनके स्वागत सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

अमरनाथ तीर्थयात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों में अंकित वोहरा, सुदीप जायसवाल, अक्षित झंवर, तरूण नागौरी, अनिमेश गुप्ता, प्रियांश सुराना, संयम सुराना, अनुज सोनी, गौरव कोठारी, मृगांक गुप्ता, अमन गांग, रजत जैन सहित 80 लोग शामिल है। सभी तीर्थयात्रियों का नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, ललित नागौरी, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ. मीना सिंगी, मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, पार्षद रवि शर्मा, कालू भट्ट, शेलू मेहता, युवा अभिभाषक एवं पत्रकार अक्षत पाठक, नितीन महांकाल, चेतन छाजेड़, वैभव मेवाड़ा, राजेश गौतम, गौरव सोनी, रविन्द्रसिंह ठाकुर आदि द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान कर बाबा भोलेनाथ के दर्शनार्थ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने तीर्थयात्रियों की यात्रा मंगलमय हो इसके लिए बर्फानी बाबा भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।

*मेष:-*  पूजा-पाठ में लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों मे सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश मनोनुकूल रहेगा।
*उपाय:- शहद शिवजी पर अर्पण करें*

*वृषभ :-* लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है।
*उपाय:- सफेद तिल शिवजी पर अर्पण करें

*मिथुन:-* कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। उत्साह बना रहेगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है।
*उपाय:- आंकड़े के वृक्ष की पूजा करें*

*कर्क:-* परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। फालतू खर्च अधिक होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। उच्चाधिकारी की नाराजी झेलना पड़ सकती है।
*उपाय:- लाल चूड़ियां माता पार्वती को अर्पण करे*

*सिंह:-*  नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धनार्जन होगा। व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई परेशानी आ सकती है।
*उपाय:- गुड मिश्रित जल से श्री गणेश अभिषेक करें*

*कन्या:-* जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नए संबंध बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। काम में मन लगेगा। उत्साह रहेगा। जल्दबाजी न करें।बहनों से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी
*उपाय:- घर के मुख्य द्वार पर गौ माता की तस्वीर लगाएं*

*तुला:-* मेहनत का फल मिलेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। मित्रों की सहायता करना पड़ सकती है। बाहर जाने का मन करेगा।
*उपाय:- पीपल के पत्ते पर 21 बार श्री राम नाम लिखकर श्री हनुमान मंदिर में अर्पण करें*

*वृश्चिक:-* जल्दबाजी से समस्या उत्पन्न होगी। व्यस्तता रहेगी। थकान महसूस होगी। विवाद न होने दें। योजना फलीभूत होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी।
*उपाय:- तांबे की धातु आज पॉकेट में रखें*

*धनु:-* भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
*उपाय:-  नदी तालाब कुआं आदि जल स्थान पर जाकर संध्या में दीपक लगाएं*

*मकर:-*  संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
*उपाय:- बुजुर्ग व्यक्ति को वस्त्र दें*

*कुम्भ:-* किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा ले पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त करेगा। अध्ययन में मन लगेगा।
*उपाय:- सप्तधान्य अपने घर के सेवक को दें*

*मीन:-*  वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। विशेषकर गृहिणियां ध्यान रखें। बनते कामों में व्यवधान आ सकता है।
*उपाय:- हरी पिस्ता माता लक्ष्मी को अर्पण करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
????????????????????????????????

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
????????????????????????????????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!