
जब-जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है, तब-तब भगवान धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेते है-विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, चौरसिया समाज ने मनाया नागपंचमी पर्व, सामूहिक रूप से नागदेवता का किया पूजन, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि हुए शामिल


आष्टा । प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी चौरसिया समाज ने साहू धर्मशाला में नागपंचमी के पर्व धूमधाम से मनाया,समाज ने सामूहिक रूप से नागदेवता का पूजन किया । समाज के प्रतिभाशाली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये एवं कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,जनपद अध्यक्ष दीक्षा सोनू गुणवान,नपा अध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाडा,सुशील संचेती, युवा मोर्चे के जिला अध्यक्ष महेंद्रसिंह ठाकुर धाम,सुशील संचेती, रमेश चौरसिया,सौरभ जैन शीतल ने सभी बच्चों को पुरुष्कार वितरित किये
सभी अतिथियों का चौरसिया समाज की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की आज नागपंचमी का पर्व है,नागदेवता जो कि भगवान शिव के स्वरूप है हम सब भी उनकी पूजन करते है,वही नागदेवता जो कि चौरसिया समाज के कुलदेवता है,समाज ने आज उनका सामूहिक पूजन किया है । नाग पंचमी हमारी सनातन संस्कृति और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक पर्व भी है। भारतीय परंपरा में नाग देवता को भगवान शिव और भगवान विष्णु से जोड़ा गया है। यह पर्व हमें केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि प्रकृति और जीव-जंतुओं के संरक्षण का संदेश भी देता है।

हमारे शास्त्रों में कहा गया है—
“यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत,
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।”
अर्थात जब-जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए प्रकट होते हैं।
नाग पंचमी के अवसर पर हमें भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ यह संकल्प भी लेना चाहिए कि हम जल, जंगल, जमीन और समस्त जीव-जंतुओं की रक्षा करेंगे। हमारी संस्कृति हमें सिखाती है

कि प्रकृति के प्रत्येक जीव में ईश्वर का अंश है। विधायक इंजीनियर ने कहा की आज आवश्यकता है कि हम परंपराओं को श्रद्धा के साथ निभाएं और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता भी रखें। नाग देवता की पूजा करते समय जीवित सांपों को परेशान न करें और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक रहें।
आइए, इस पावन पर्व पर हम सभी मिलकर संकल्प लें—
धर्म और संस्कृति की रक्षा करेंगे,
प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करेंगे,
जीव-जंतुओं के प्रति करुणा रखेंगे,
और अपनी सनातन परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएंगे।

विधायक इंजीनियर ने कहा की विशाल चौरसिया ने समाज की एक धर्मशाला की बात रखी है आप समाज की ओर से भूमि की व्यवस्था कर ले,में आज धर्मशाला निर्माण के लिये 05 लाख की राशि देने की घोषणा करता हु,साथ ही आज जिन बच्चों ने आज महाभारत के एक भाग का मंचन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया उन बच्चों को 5100/- रुपये देने की घोषणा करता हु ।

आयोजित कार्यक्रम को सुशील संचेती, रायसिंह में मेवाडा,दीक्षा सोनू गुणवान,महेंद्रसिंह ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया । सभी अतिथियों का रमेश चौरसिया,राजू चौरसिया,प्रकाश चौरसिया,कमल चौरसिया,विशाल चौरसिया,श्रीमति अंजनी चौरसिया सहित समाज के अन्य सभी सदस्यो ने स्वागत सम्मान किया ।
कार्यक्रम का संचालन विशाल चौरसिया ने एवं आभार राजू चौरसिया ने व्यक्त किया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के बंधु,माताएं बहने उपस्तिथ रहे।



