updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति आष्टा के अध्यक्ष/प्रथम जिला न्यायाधीश श्रीमती शिप्रा पटेल के द्वारा दिनांक 21 जून 2024 को न्यायालय प्रांगण आष्टा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। वर्ष 2024 में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘स्वयं और समाज के लिए योग’’ विषय इस प्राचीन अभ्यास के सार को दर्शाता है।

योग दिवस के अवसर पर वरिष्ठ योग शिक्षक योगी राम नरेश यादव द्वारा उपस्थित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण को योगाभ्यास कराया गया तथा योगी रामनरेश यादव द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए बताया गया कि ‘‘योग कर्मसु कौशलम्’’ अर्थात योग से कर्मों में कुशलता आती है। व्यावहारिक स्तर पर योग शरीर मन और भावनाओं में संतुलन और सामंजस्य स्थापित करने का एक साधन है। योग के आठ अंगों को अष्टांग कहते हैं। जिससे आठों आयामों का अभ्यास एक साथ किया जाता है।

यम, नियम, आसन, प्राणायाम, धारणा, ध्यान, प्रत्याहार, समाधि के योग के आठ अंग माना जाता है। योग में प्राणायाम का विशेष महत्व है। प्राण का अर्थ जीवन शक्ति एवं आयाम का अर्थ ऊर्जा पर नियंत्रण होता है। अर्थात् श्वास लेने संबंधी कुछ विशेष तकनीकों द्वारा जब प्राण पर नियंत्रण किया जाता है तो उसे प्राणायाम कहते हैं। प्राणायाम के तीन प्रकार होते हैं- अनुलोम विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम। इस अवसर पर न्यायाधीशगण में श्री उमेश पटेल, श्रीमती ऋचा शर्मा, श्री एम.एन.एच. रजवी, अधिवक्ता धीरज धारवां, कुलदीप शर्मा अधिवक्ता एवं समस्त न्यायालयीन कर्मचारी गण उपस्थित थे।

22 जून 2024 शनिवार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष स्नान पूर्णिमा सुबहा 06.39 उसके बाद प्रतिपदा रहेगी। नक्षत्र मूल संध्या 05.54 तक उसके बाद पूर्वाषाढ़ा रहेगा।चन्द्र: धनु का चंद्र रहेगा।‌ दिशाशूल पूर्व में आज का राशिफ़ल आप जाने क्या कहते आपके सितारे

*मेष:-* आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति रहे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप घर में शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगेǀ
*उपाय:- धतूरा का फूल शिवजी पर अर्पण करें*
*वृषभ :-* आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है।
*उपाय:- सफेद वस्त्र चावल रखकर ब्राह्मण को दें

*मिथुन:-* आज अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं।निवेश लाभकारी साबित हो सकता है।
*उपाय:- अन्न का दान करें*
*कर्क:-* आज किसी मित्र का आगमन हो सकता हे। अचानक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव दे कर जाएगा।
*उपाय:- शिक्षण सामग्री वितरित करें*

*सिंह:-*  आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। संतान की ओर से चिंतामुक्त होंगे।
*उपाय:- देवी मंदिर में लाल पुष्प अर्पण करें*
*कन्या:-* आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा
*उपाय:- शनि मंदिर में कुशा का आसन दान करें*

*तुला:-* आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। विरोधी शांत रह सकते है। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है।
*उपाय:- श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें*
*वृश्चिक:-* आज स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। समाज के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
*उपाय:- श्री हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें*

*धनु:-* आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन शुभ बना सकती है।धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है
*उपाय:- पशुओ की सेवा करें*
*मकर:-*  आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी।
*उपाय:- शक्कर मंदिर में दान करें*

*कुम्भ:-* आज आपकी बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है।
*उपाय:- नीली चूड़ियां ब्राह्मण स्त्री को दें*
*मीन:-* आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे-सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। अलंकारों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदारी होगी। धन लाभ होगा।
*उपाय:-  पपीता फल का दान करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
????????????????????????????????


*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
????????????????????????????????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!