आदिवासी विकास परिषद द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जमुना देवी की पुण्यतिथि मनाई गई

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आदिवासी विकास परिषद द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमति जमुना देवी की पुण्यतिथि अनुचित जाति एवं जनजाति छात्रावास में मनाई गई। सर्वप्रथम पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमति जमुना देवी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया उसके पश्चात पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जमुना देवी को याद करते हुए कहा कि जमुना देवी ने मध्य प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह मध्य प्रदेश की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं और नौ बार विधानसभा चुनाव जीतीं।

जमुना देवी का जन्म 1929 में अलीराजपुर जिले के पेटलावद में हुआ था और उन्होंने 1952 से कांग्रेस पार्टी के माध्यम से राजनीति में प्रवेश किया जमुना देवी ने इस पद पर रहते हुए महिला सशक्तिकरण और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए काम किया। वहीं एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की राजनीति में मजबूत पहचान बनाई। जमुना देवी ने आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए काम किया और शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए काम किया जमुना देवी का निधन 24 सितंबर 2010 को हुआ था,

लेकिन उनकी विरासत और कार्य आज भी प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं वहीं जमुना देवी की पुण्य तिथि पर छात्राओं को पुस्तक वितरण किया एवं छात्रावास परिसर में पौधा रोपण किया आभार गुलाब बाई ठाकुर ने एवं संचालन आदिवासी विकास परिषद जिला अध्यक्ष सुनिल कटारा ने किया उपरोक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश, परमार एआईसीसी सदस्य हरपाल, ठाकुर आदिवासी विकास परिषद जिला अध्यक्ष सुनील कटारा, जिला अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभखेड़ी, ग्रामीण अध्यक्ष महेश मुंडीखेड़ी, नरेंद्र कुशवाह, हेमलता चौहान,फेज उद्दीन, तोसिफ उद्दीन,प्रेम पटरिया,टोनी कोठारी,राहुल पटरिया,मुकेश काजीखेड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top