आष्टा की नवीन कृषि उपज मंडी खरीफ के नये सीजन में शुरू करना मेरा लक्ष्य-विधायक गोपालसिंह इंजीनियरमंडी बोर्ड के अधिकारियों,इंजीनियरों के साथ विधायक ने की बैठक,कार्यो की समीक्षा कर दिये निर्देशचल रहे एवं प्रस्तावित कार्यो में तेजी लायेजल्द ही नवीन मंडी का करेंगे दौरा

आष्टा । सीहोर जिले की सबसे बड़ी ए क्लॉस वर्तमान आष्टा कृषि उपज मंडी को आगामी खरीफ के सीजन तक 100 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में विकसित हो रही नवीन सर्वसुविधायुक्त मंडी में स्थानान्तरित करने के लक्ष्य को सामने रखते हुए आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर सक्रिय हो गये है । आष्टा से लेकर भोपाल मंडी बोर्ड तक के सभी जिम्मेदार अधिकारियों से विधायक लगातार संपर्क बनाये हुए है । इस मामले को लेकर वे जल्द ही कृषि मंत्री कंसाना जी से भी मिलने वाले है । इसके पूर्व विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भोपाल निवास पर आष्टा की नवीन कृषि उपज मंडी में चल रहे कार्यो,अन्य प्रस्तावित कार्यो की स्तिथि,मंडी में बिजली कार्य,रोड निर्माण,शेड निर्माण,शॉप कम गोदाम,मंडी में सुरक्षा एवं स्वास्थ व्यवस्था,नवीन मंडी में पहुच मार्ग,निर्गम मार्ग,कृषक विश्राम कक्ष आदि को लेकर मंडी बोर्ड भोपाल के ईई,एई,एसडीओ,सब- इंजीनियर के साथ एक बड़ी समीक्षा बैठक कर विस्तार से बिंदुवार कार्यो की समीक्षा की । विधायक ने इंजीनियर से जानकारी ली कि कौन कौन से कार्य चल रहे है,कब तक वे पूर्ण होंगे,नवीन मंडी में कौन कौन से कार्य प्रस्तावित है,वे कब तक शुरू होंगे आदि की बिंदुबार जानकारी ली और निर्देशित किया । विधायक गोपालसिंह ने बैठक में उपस्तिथ मंडी बोर्ड के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश ओर संदेश दिया कि उनका लक्ष्य है कि आगामी खरीफ के सीजन में पुरानी मंडी को नवीन मंडी में ले जाना चाहते है और इस हिसाब से मंडी में जो कार्य चल रहे है,जो कार्य शुरू होने वाले है उनको जल्द किया जाये । मंडी के व्यापारियों को शॉप कम गोदाम निर्माण हेतु प्लाटों को दिये जाने की कार्य योजना शीघ् बनाई जाये प्लाटों के रेट निर्धारण की क्या पालिसी मंडी बोर्ड की है,उससे अवगत कराये एवं प्लाटो के जो रेट निर्धारण किये जायें वो कम से कम हो ताकि व्यापारियों को कोई परेशानी ना हो । विधायक ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिये है की वर्तमान में चल रहे कार्यो में तेजी लाये,कार्यो को तय समय सीमा में पूर्ण करे,नवीन मंडी में सुरक्षा और स्वास्थ की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया की वर्तमान मंडी का परिसर आवक के मान से एवं वर्तमान में लाइसेंसधारी व्यापारियों की बढ़ती संख्या के हिसाब से छोटा है,सीजन में हमारे जिले के साथ साथ आस पास के कई जिलों के किसान अपनी उपज हमारी मंडी की अच्छी छबि ,नगद भुगतान,अधिक मूल्य फसलों का मिलने के कारण आष्टा मंडी में लाते है । सीजन में अधिक आवक के कारण मंडी के बहार रोड पर लंबी लंबी बाहनो की जो कतार लगती है जो रोड जाम के साथ हमारे मंडी के बहार के व्यापारियों के लिये परेशानी का कारण बन जाती है,यातायात भी बाधित होता है । इन सब समस्याओं का एक ही हल है नवीन मंडी को शुरू किया जाये हम इसी प्रयास में लगे है की जल्द से जल्द नवीन मंडी में व्यापारियों,किसानों,हम्मालों, तुलावटियों,मंडी प्रशासन के लोगो के लिये सभी सुविधाओं को जुटा कर नई मंडी शुरू हो जाये ।विधायक ने बताया की वे जल्द ही मंडी बोर्ड के एवं स्थानीय व अन्य सभी अधिकारियों के साथ नवीन मंडी का दौरा कर जमीनी स्तर पर जो कार्य चल रहे है उसकी समीक्षा करेंगे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top