आष्टा में गायत्री देवी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मॉड्यूलर OT का शुभारंभ

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आष्टा नगर में कुमार मोहल्ला में स्थित गायत्री देवी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मॉड्यूलर OT का हुआ शुभारंभ, मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण, विधायक रहे मुख्य अतिथि। शुभारंभ अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रॉयसिंह मेवाड़ा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, सकल हिन्दू समाज अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, व्यापार महासंघ अध्यक्ष रुपेश राठौर, पार्षद रवि शर्मा सहित मिट्ठू पूरा सरकार, देवेंद्र सिंह कोटसाब, महेंद्र सिंह ठाकुर, हरेंद्र सिंह ठाकुर (बनखेड़ा), चेतन ठाकुर (सेमली), मोहन सिंह वक़ील, विश्राम सिंह ठाकुर, उदय सिंह ठाकुर, शिवलाल प्रजापत मोहित व अन्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा माँ गायत्री के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। गुरुजी के मंत्रोच्चार के बीच OT का शुभारंभ किया गया तथा तत्पश्चात स्वफलहार का आयोजन हुआ। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एच.एस. ठाकुर ने सभी अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। शुभारंभ अवसर पर सैकड़ों मरीजों की BP, शुगर, न्यूरो एवं रक्त जाँच निःशुल्क की गई तथा परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल के प्रमुख चिकित्सक डॉ. आशुतोष भटेले (न्यूरो मनोचिकित्सक), डॉ. एस.ए. देव, डॉ. क्रांति जैन (महिला रोग विशेषज्ञ), डॉ. संजय देव विश्वकर्मा (लैप्रोस्कोपिक सर्जन) उपस्थित रहे। वहीं श्री गायत्री मेडिकल स्टोर के हरेंद्र सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

23 सितंबर 2025 मंगलवार मास आश्विन शुक्ल पक्ष तिथि द्वितीया रहेगी। नक्षत्र हस्त प्रातः 01.40 तक रहेगा। चन्द्र:- कन्या का चन्द्र रहेगा। दिशाशूल उत्तर में। नवरात्र के दूसरे दिन का भोग- शक्कर, श्रृंगार- काजल व मेहंदी, प्राप्त फल- आयुवर्द्धि

मेंष:-* आज रचनात्मक कार्यो में रुझान रहेगा।घर पर धार्मिक आयोजन हो सकते है।संतान रोग से मन दुखी हो सकता है।लेखन,शिक्षण,समाजसेवा में सम्मान मिल सकता है। 
*वृष:-* आज आपकी कार्यप्रणाली शीघ्रतम निर्णय बाली रहेगी।अवसरों को समझ कर अच्छा लाभ अर्जित करेंगे।प्रॉपर्टी में बड़े स्तर पर लाभ मिलेगा।
*मिथुन:-* आज धन के अहंकार से आप प्रभावित हो सकते है,जिससे अचानक कुछ लोग आपके शत्रु बन जाएंगे।जीवनसाथी का साथ मजबूती देगा।धनहानि भी सम्भव है।

*कर्क:-* आज भोगविलास के  आनंद में रहेंगे।वस्त्र,आभूषण आदि  खरीदी की योजना बनेगी।सभी को सामंजस्य में लेकर अपना कार्य निकालने में सफल रहेंगे।आंखों में तकलीफ़ हो सकती है।
*सिंह:-* आज व्यापार में अचानक नये ग्राहक बनेंगे जिससे धन लाभ होगा।भ्रमण पर जाने के पूरे योग है।बच्चो की इच्छाओं को पूरा करने में आनंद की अनुभूति रहेगी।
*कन्या:-* आज अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करे,गोपनीय रूप से कार्य करे सफलता निश्चित है।पुराना मकान बेचकर नवीन भवन लेने के योग भी है।बहन की शादी की समस्या आज दूर हो सकती है।

*तुला:-* आज पुराने शत्रु सक्रिय होकर आपके कामों में रुकावट उत्पन्न करेंगे।भूमि सम्पत्ति विवाद पर समझौते के कार्य असफल रहेंगे।फर्नीचर खरीदी हो सकती है।चोट बन सकती है। 
*वृश्चिक:-* आज मांगलिक कार्यो पर घर में चर्चा होगी।पैतृक सम्पत्ति बेचने का विचार मन मे आ सकता है। न्यू योजना पर कार्य होगा।पुराना धन मिलने की सम्भवना है।उदर विकार हो सकता है।
*धनु:-* आज व्यापार में चल रहे उठापटक से मुक्ति मिलेगी।शेयर एवं म्यूचलफण्ड से लाभ होगा।शासकीय पक्ष से अनुकूलता मिलेगी।वाहन का सुख होगा।

*मकर:-* आज उल्लेखनीय सफलता दिलाने बाला दिन होगा।आपकी बड़ी इच्छा पूर्ण होंगी।उच्चशिक्षा में सफलता रहेगी।स्वभाव नियंत्रण से परिस्तिथियां आपके पक्ष में होंगी।  
*कुम्भ:-* आज कारोबार में वृद्धि के साथ ऋण से भी छुटकारा मिलेगा।राजनीतिक क्षितिज पर भी सफलता मिलेगी।रक्तचाप से सावधान रहें।पारिवारिक अलगाव दूर होगा।
*मीन:-* आज एकग्रता से लाभ होगा।नवीन कार्यो में गति बढ़ेगी ।कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण पाकर आपकी आकांक्षा फलीभूत हो सकती है।वातादि रोग तकलीफ दे सकता है।सर्विस क्षेत्र में आपका महत्त्व बढेगा।

*पं. डॉ दीपेश पाठक
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,
 *श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र
 *9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top