समाजसेविका डॉ अर्चना सोनी की अभिनव पहल, सांई कॉलोनी की मातृशक्तियो के साथ आयोजित किया ध्वजारोहण समारोह, समाजसेविका कृष्णा सोनी ने किया ध्वजारोहण

आष्टा । 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर इस वर्ष पहली बार केयर हॉस्पिटल आष्टा की संचालिका डॉ अर्चना जी.डी.सोनी द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए आष्टा नगर के वार्ड क्र 18 में साईं कॉलोनी की व नगर की मातृशक्तियो के साथ साईं मंदिर के पास ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । प्रातः 9 बजे वार्ड 18 की पार्षद श्रीमति लता कल्लु मुकाती की उपस्तिथी में वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमति कृष्णा अवधनारायण सोनी के मुख्य आतिथ्य में उनके कर कमलों से सभी महिलाओं की गरिमामय उपस्तिथी में ध्वजारोहण किया गया । ध्वजारोहण में वार्ड 18 सहित नगर में सामाजिक,धार्मिक,राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने वाली सभी मातृशक्तिया बड़ी संख्या में उपस्तिथ रही । भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करने के साथ ही ध्वजारोहण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

इस अवसर पर आयोजक डॉ अर्चना सोनी ने बताया की राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त एवं 26 जनवरी पर सब स्थानों पर, पुरुषवर्ग की ओर से ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित होते है,जिसमे महिलाए भी शामिल होती है लेकिन उनकी संख्या बहुत कम होती है,घरों की महिलाए नही शामिल होती है । इसलिये मन मे विचार आया कि क्यो नही महिलाओं के साथ,महिलाओं द्वारा ही राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किये जायें और आज उक्त विचार को धरातल पर उतारा गया है । जिसमें साईं कॉलोनी की समस्त मातृशक्ति को आमंत्रित कर उन्हें भी इस राष्ट्रीय पर्व से जोड़ने की पहल की गई । आने वाले समय मे इस आयोजन को ओर बड़ा स्वरूप दिया जायेगा । इसमें सभी मातृशक्तियो का सहयोग लिया जायेगा ।कार्यक्रम

को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित कर किये प्रयासों की सराहना की । पहली बार आयोजित उक्त कार्यक्रम में वार्ड 18 की समस्त महिलाओं ने अत्यन्त उत्साह से भाग लिया । कार्यक्रम में वार्ड 18 के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अवधनारायण सोनी ,श्री कैलाश सोनी जयश्री,श्री सुशील संचेती पत्रकार ,श्री दीपेश सिंघी,श्री अनिल धनगर,इनरव्हील क्लब आष्टा की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमती दीपिका सोनी श्रीमती चंदा जैन ,पत्रकार श्रीमती किरण राका जी ,साईं कॉलोनी की समस्त महिलाएं एवं केयर हॉस्पिटल आष्टा का समस्त स्टाफ उपस्थित था । उक्त आयोजन एवं प्रथम प्रयास की वार्ड निवासियों ने मुक्त कंठ से सराहना की ।

Oplus_16908288

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top