

हम आज स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ मना रहे है जो भारत देश की एकता और अखण्डता का प्रतीक है। आजादी के बाद आज हम जिस मुकाम पर है वहॉ से हमे बहुत आगे जाना है आगे की सोच रखना है लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर रहना है तभी हमारी स्वतंत्रता की सार्थकता सिद्ध होगी । क्योकि जब तक राष्ट्र विकास न करे तब तक व्यक्तिगत विकास भी संभव नही है उक्त बाते मार्टिनेट मे स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा कही गई जिसे विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रेरणा के रूप मे ग्रहण किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्साही विद्यार्थी सुबह जल्दी ही विद्यालय प्रांगण पहुंचे हर तरफ भारत माता का जयघोष था निर्धारित समय पर विद्यालय प्रांगण मे ध्वजारोहण विद्यालय के संचालक नौशे खान प्रबंधक विनीत कुमार त्रिवेदी एवं स्थानीय नेता राशिद खान की उपस्थिति मे विद्यालय की कक्षा 10 की मेरिट की छात्रा सानिया मंसुरी द्वारा किया गया इसके पश्चात राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान संपन्न हुआ तथा तिरंगे को सलामी दी गई।

इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुये जिसका शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन द्वारा किया गया तथा भारत माता के चित्र एवं मॉं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे हुये नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद रवि शर्मा, वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद डॉ. सलीम खान, तथा वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद कमलेश जैन द्वारा किया गया जिससे आयोजन का विधिवत शुभारंभ हुआ इसके पश्चात मार्टिनेट विद्यालय के संगीत के विद्यार्थियों द्वारा मॉं सरस्वती की सस्वर वंदना प्रस्तुत की गई एवं स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान अनिमेष सोनी भी उपस्थित रहे। इसके पश्चात् पुष्प माला के साथ प्रबंधक विनीत कुमार त्रिवेदी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया । पहली प्रस्तुति केजी-1 और केजी-2 के नन्हे बच्चों द्वारा दी गई ।

जिसमें बच्चों की देशभक्ति की भावना स्पष्ट दिखाई दे रही थी उनके वास्तविक अभिनय एवं दिल छूने वाली प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद कक्षा 1, 2 और 3 के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा माध्यमिक कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा भी प्रस्तुति दी गई अंत मे पुन: संगीत विद्यार्थियों द्वारा सामुहिक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया जिसकी स्वर और ताल ने समा बांध दिया इसके पश्चात पिछले सत्र के टॉपर विद्यार्थियों का पुरूस्कार वितरण समारोह प्रारंभ हुआ जिसमे प्रत्येक कक्षा के टॉपर विद्यार्थी को शील्ड देकर सम्मानित किया गया एवं पिछले वर्ष 10वीं एवं 12 वीं मे जिला मेरिट सूची मे स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों सानिया मंसूरी एवं आयुष जाटव को 5000 रू. के नगद पुरूस्कार का चेक प्रदान किया गया ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुये विद्यालय के प्रबंधक विनीत कुमार त्रिवेदी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि हमारा विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देता है और शिक्षा ही वह माध्यम है जिसके द्वारा राष्ट्र प्रगति कर सकता है। अंत मे उनके द्वारा पधारे द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया इसी के साथ आयोजन का गरिमामय समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के साथ प्राचार्या श्रीमती प्रीति त्रिवेदी, उपप्राचार्या श्रीमती शिखा तिवारी, तथा प्रबंधक मण्डल से श्रीमती रेखा शर्मा, अतुल जैन सुराणा, कुशल भूतिया, श्रीमती राखी यादव, एवं रचना ठाकुर के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षिकाओं रिनू भदौरिया,

सोनाली सोनी, स्वर्णलता नामदेव, सोनू सिसौदिया, वैष्णवी बैरागी, नाजिया खान, किरण मण्डलौई, ललिता नामदेव, ज्योति सिसौदिया, सलोनी बिल्लौरे, प्रियंका वर्मा, प्रियंका ठाकुर, सविता ठाकुर, शर्मिला जायसवाल, भूमिका सौलंकी, रीना जावारिया, दीपिका जायसवाल, संजना मीणा, साक्षी अजनोदिया, शुभी जैन, सोनू भूतिया, रागिनी नामदेव, निधी नामदेव, आफरीन मसर्रत, रूबीशना खान, उमा मेवाड़ा, ज्योति वर्मा, तमन्ना वर्मा, राजामनी शर्मा, रूशदा अंसारी, उर्मिला जायसवाल, सरोज सेन, हिमांक नामदेव, जकी मंसुरी, सुल्तान अली, जी.डी. बैरागी, अशोक महेश्वरी, चिराग सोनी, शिवाय बैरागी, नईम खान, हेमन्त पाण्डे, की उपस्थिति रही ।
