
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आगामी नवरात्रि महोत्सव की तैयारी को लेकर आष्टा नगर की सार्वजनिक नवदुर्गोत्सव समिति कुम्हार मोहल्ला भाऊ बाबा मंदिर पीपल चौक पर आचार्य नगरपुरोहित पंडित महेंद्र पाठक,पंडित मनीष पाठक व पंडित दीपेश पाठक के द्वारा माताजी के पंडाल का विधिवत भूमि पूजन किया गया। नवरात्री महोत्सव में माता रानी के पंडाल स्तंभ एवं माता कक्ष का विधिवत पूजन मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में कन्या व बटुक पूजन के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों के आतिथ्य में किया गया, समिति सदस्यों ने जानकारी देते हुऐ बताया की बुधवार को पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।

इस वर्ष भाऊ बाबा मंदिर पीपल चौक समिति द्वारा भव्य और अद्वितीय पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ पारंपरिक धार्मिक सजावट की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए एक आकर्षण का केंद्र बनेगी। मुख्य रूप से यजमान व्यापारी महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर,पूर्व पार्षद शिवलाल प्रजापति, डॉ हरि सिंह ठाकुर,बसंत पाठक, मनोज ताम्रकार,मनीष धारवां, अंकुश सोनी, चेतन छाजेड़,ऋषि विश्वकर्मा,दिनेश बैरागी, यादव समाज अध्यक्ष पवन यादव,विनोद यादव, पवन सेन बुल्लू,गौरव सोनी व समिति के सदस्यों आदि में पूजन किया।

*मेंष:-* आज मानसिक शक्ति के साथ दिन आरंभ होगा।बड़ी सी बड़ी बाधाओं से निपटने की रणनीति आपके पास रहेगी।सहजता से कार्यो को अंजाम देकर लाभ अर्जित करेंगे।कान के रोग से कुछ तकलीफ हो सकती है।
उपाय:-पीला पुष्प भगवान श्री कृष्ण को अर्पण करें
*वृष:-* आज स्वभाव से आप हाइपर होंगे।निकटम लोगो से विवाद हो सकता है।गले में पीडा हो सकती है।दोपहर वाद अच्छी खबर मिलने से कुछ स्वभाविक अनुकूलता प्राप्त होंगी।वस्त्रलंकार खरीदी के योग बन सकती है।
उपाय:-इत्र भगवान श्री गणेश को अर्पण करें

मिथुन:-* आज आपकी बातों का सम्मान होगा।कार्य भी प्रगति पर रहेगा।अचानक दोपहर बाद आपको कुछ व्यपारिक हानि व नौकरीं में अधिकारियों से समस्या उत्पन्न हो सकती है।ससुराल पक्ष से अच्छी खबर प्राप्त होगी। मुँह में पीड़ा हो सकती है।
उपाय:-नेत्रों में काजल लगाएं
*कर्क:-* आज अच्छी सूचनाओं से समय की शुरुआत करेंगे।मीठी बोली,व्यवहारकुशलता से अपने लक्ष्य को साधने में सफल रहेंगे।कानूनी विवाद में हल निकल सकता है।गुप्त स्थान पर रोग पीड़ा हो सकती है पर चिकित्सा से आराम प्राप्त होगा।कुछ खारीदी के योग है।
उपाय:-काले उड़द भगवान शिव को अर्पण करें

*सिंह:-* आज आपका का दिन साहस,ऊर्जा से पूर्ण रहेगा। साहसिक,पुलिस, खेल आदि कार्यो में कार्यरत लोगो को उच्च पद सम्मान मिलेगा।गृह निर्माण के संबंध में सफल निर्णय होगा।आरोग्यता प्राप्त होगी।
उपाय:-घर के मुख्य द्वार पर हल्दी का स्वास्तिक बनाएं
*कन्या:-* आज शारीरिक कमजोरी महसूस होगी।आलस्य के कारण कार्य मे मन नही लगेगा।आपकी बातों पर अविश्वास लोगो को अविश्वास होगा।दोपहर के बाद कुछ कार्य मे तेजी आने से आप की आय में वृद्धि होगी।लोहे की वस्तु से चोट बन सकती है सावधान रहें।
उपाय:-केला फल भगवान विष्णु को अर्पण करें

*तुला:-* आज धार्मिक आयोजनों में शिरकत करने का समय रहेगा।दान, सत्कार आदि कार्यो में धन व्यय रहेगा।ऋण मुक्ति का समय है।नवीन कार्य की रूपरेखा बनेगी।मित्रो से धन लाभ सम्भव है।नवीन साझेदारी से आय बढ़ेगी।
उपाय:-बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित करें
*वृश्चिक:-* आज संतान से अनुकूल लाभ है।मशीनरी,अनाज कार्यो से आय बढ़ेगी।मन की उदासी कम होगी।रियलस्टीट की बिजनेस में सार्थक परिणाम मिलेंगे।राजनेता सफलता की ओर होंगे।आपका नेतृत्व समूह को विजय दिलायेगा।
उपाय:-मेहंदी मां लक्ष्मी को अर्पण करें

*धनु:-* आज सुबहा से ही किसी पारिवारिक विषय पर वाकयुद्ध हो सकता है। घर में वस्तुओं का नुकसान भी सम्भव है,पर दोपहर बाद विषय विशेष का पटाक्षेप होने से मनमुटाव दूर होगा। कलात्मक कार्यो में मन लगेगा।शेयर बाजार बंद होते होते आपको लाभ दे सकता है।
उपाय:-गुड़ चना गाय को खिलाएं
*मकर:-* आज किसी पर अतिविश्वास कर आप बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते है पर उसमें आपको आर्थिक हानि हो सकती है।पुरानी प्रॉपर्टी से लाभ होगा।व्यापार में अचानक बाधाओं से सामना हो सकता है।किसी का शाब्दिक अनादर न करे।अग्नि से सावधान रहें।
उपाय:-तीन बेलपत्र शिवजी पर अर्पण करें

*कुम्भ:-* आज मनोरंज के आयोजनों में जाने का अवसर बनेगा।सामाजिक स्तर पर पद प्राप्त होगा।बचत की आय में से धन खर्च होगा।पुरानी धार्मिक मान मन्नत को आप पूर्ण करेंगे।क्रोध आवेश से आपको नुकसान होगा।पीठ,कमर की पीड़ा बहुत तेज रह सकती है।पत्नी का स्वास्थ तकलीफ़ दे सकता है।
उपाय:राई पॉकेट में रखें
*मीन:-* आज संघर्ष का दिन है।कुछ निर्णय लेने में मानसिक दुविधा होगी। ईश्वरीय आराधना में मन लगेगा।कानून क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अनुकूल आर्थिक लाभ रहेगा।घुटनो में चोट लग सकती है।साज सज्जा में धन खर्च होगा।
उपाय:-अंजीर श्री विष्णु अर्पण करें
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
