updatenews247.com धंनजय जाट‌ सीहोर 7746898041- राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2023 के तहत जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पद की पूर्ति के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। जिला पंचायत सदस्य के नाम निर्देशन पत्र जमा करने की कार्यवाही प्रांरभ हो चुकी है। नामनिर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 6 जनवरी 2024 है। नामनिर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जाँच) 8 जनवरी 2024 को की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2024 है।

निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने की कार्यवाही तथा निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद में किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पद के लिए मतदान 22 जनवरी 2024 को प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य की विकासखण्ड मुख्यालय पर ईव्हीएम से की जाने वाली मतों की गणना 25 जनवरी 2024 को प्रात: 8 बजे से की जाएगी। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य पद के लिये मतों का विकासखण्ड स्तरीय सारणीकरण भी 25 जनवरी 2024 को किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 27 जनवरी 2024 को की जाएगी।

अम्बेडकर धर्माशाला में आयोजित होगा महासम्मेलन, मजदूरों की जागरूकता के लिए अखिल भारतीय कस्ट्रक्शन, मजदूर महासंघ बरखेड़ी से सीहोर तक निकालेगा बाइक रैली, अनेक राज्यों के मजदूर संघ प्रतिनिधि होंगे शामिल

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- अखिल भारतीय कस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के द्वारा ग्राम बरखेड़ी चोराहा से बाइक रैली निकाली जाएगी। अम्बेडकर धर्मशाला में दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। देश के सभी राज्यों के अखिल भारतीय कस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के प्रतिनिधियों के द्वारा हिस्सा लिया जावेगा। सभी राज्यों में अखिल भारतीय कस्ट्रक्शन महासंघ के विस्तार और आगामी कार्यकमों की रणनीति बनाने पर विस्तार से चर्चा कर मजदूर हित में निर्णय लिया जायेगा।

संभागीय भवन एवं अन्य संनिर्माण मजदूर संघ जिलाध्यक्ष भोलाराम जाटव एवं जिला महामंत्री देवीराम जाटव ने संयुक्त रूप से बताया कि अम्बेडकर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ 2 जनवरी मंगलवार दोपहर एक बजे विशिष्ठ अतिथि कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ संजय सिंह, सीहेार विधायक सुदेश राय, दर्जा कैबिनेट मंत्री हेमन्त तिवारी, संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ म.प्र. छत्तीसगढ़ सुनील किरवाई,

सदस्य म.प्र. प्रवासी मजदूर आयोग दर्जा राज्यमंत्री विनोद रिछारिया,नगर पालिका सीहोर अध्यक्ष प्रिंस राठौर, राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंद्य नई दिल्ली, जंगबहादूर सिंह असंगठित क्षेत्र भारतीय मजदूर संघ जयंती लाल,सह. प्रभारी असंगठित क्षेत्र भारतीय मजदूर संघ जयंत देशपाडे, संभाग महामंत्री एवं प्रदेश मंत्री लीलाकिशन वर्मा के द्वारा किया जाएगा। बरखेड़ी चौराहा से मंगलवार सुबह 11 बजे भव्य बाईक रैली का शुभारंभ किया जाएगा।

बाईक रैली बिलकिसगंज रोड से नदी चौराहा,अस्पताल चौराहा गाड़ी अडडा रोड कोतवाली चौराहा से होते हुए पुराना बस स्टेंड गंज बजरिया माता मंदिर चौराहा से सुदामा नगर रोड अम्बेडकर नगर होते हुए मुरली नगर स्थित अम्बेडकर धर्मशाला परिसर में पहुंचेगी। संभागीय भवन एवं अन्य संनिर्माण मजदूर संघ जिलाध्यक्ष भोलाराम जाटव एवं जिला महामंत्री देवीराम जाटव सहित समस्त पदाधिकारियों ने जिले के समस्त मजदूरों श्रमिकों से अखिल भारतीय कस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ द्वारा आयोजित सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!