updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- शनिवार को भारतीय किसान संघ आष्टा द्वारा गीतांजलि गार्डन में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय किसान संघ मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश जी चौधरी का आगमन हुआ एवं सीहोर जिले के जिला प्रभारी पूरन सिंह जी यादव का
भी आगमन हुआ बैठक में आष्टा विकासखंड के विभिन्न गांव से आए किसान एवं किसान पदाधिकारी मौजूद रहे।

किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने बताया कि भारतीय किसान संघ की हर तीसरे वर्ष में सदस्यता होती है जो इस वर्ष 2024 की सदस्यता होनी है वह 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक रहेगी। जिसमें किसान संघ के कार्यकर्ता विशेष अभियान चलाकर गांव गांव में जाकर किसानों को किसान संघ के सदस्य बनाएंगे।

बैठक के बाद सभी किसानों ने रैली के रूप में भगवान मनकामेश्वर महादेव मंदिर में जाकर भगवान की पहली सदस्यता की रसीद बनाई और सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया तत्पश्चात नगर के कुछ नागरिकों को भी किसान संघ के सदस्य बनाएं भारतीय किसान संघ आष्टा के तहसील अध्यक्ष राकेश वर्मा ने सभी किसानों से अपील की है कि सभी लोग किसान संघ के सदस्य बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!