updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- शहर के गंगा आश्रम स्थित गुरुद्वारे में गत दिनों प्रकाश पर्व का आयोजन उत्साह के साथ किया गया था, इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर में भोजन प्रसादी आदि के साथ यहां पर दर्शन किए थे। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक करने वाली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में अध्यक्ष गुरुमीत सिंह दुआ, सचिव राजिन्दर सिंह लाम्बा, कोषाध्यक्ष इकबाल सिंह तलवार पुन: निर्विरोध नियुक्त, गुरु सिंह सभा सीहोर द्वारा

गुरुद्वारा साहिब में सभी संगत की एक मीटिंग रखी गई जिसमें गुरमीत सिंह दुआ को प्रधान, राजिन्दर सिंह लाम्बा को सचिव एंव इकबाल सिंह तलवार को कोषाध्यक्ष सभी संगत की सहमति से निर्विरोध चुना गया। इस संबंध में कमेटी के सचिव श्री लांबा ने बताया कि पूर्व में भी यही कमेटी पिछले दो वर्षो से गुरूद्वारा साहिब की सेवा में लगी हुई थी, उनकी प्रशंसनीय सेवा को देखते हुए पूरे सिख समाज ने इसी कमेटी को अगले दो वर्षों तक पुन: सेवा के लिये चुना गया। सिख समाज एवं अन्य समाज द्वारा इस धार्मिक कमेटी को निर्विरोध चुने जाने पर बधाईयाँ एवं शुभ कामनाये दी है।

*मेंष:-* आज कार्यक्षेत्र में नुकसान की संभावना है।भाइयों से पीड़ा बन सकती है।शारीरिक स्तिथि बेकार हो सकती है।आपसी विवाद मानसिक तकलीफ़ देगा।
*उपाय: श्री यंत्र की पूजा करें*
*वृष:-* आज व्यापारिक कार्यो में उन्नति के साथ लाभ मिलेगा।सुविधाओं में वृद्धि होगी।विधा सम्बन्धी सुखद समाचार प्राप्त होगा।यात्रा अनुकूल रहेगी।
*उपाय: काली मिट्टी से भगवान शिव के ऊपर स्वास्तिक बनाएं*

*मिथुन:-* आज शासकीय कार्यो में लाभ होगा।कानूनी मामलों में समस्याएं दूर होंगी।वाहन सुख है।पारिवारिक सहयोग से आय में वृद्धि होगी।स्त्री पक्ष से लाभ प्राप्त होगा।पेट दर्द बन सकता है।
*उपाय: लाल रुमाल अपने पॉकेट में रखें*
*कर्क:-* आज सम्मान प्राप्ति का दिन है।कार्यसिद्धि से मन उत्साहित होगा।नवीन कार्ययोजना को मूर्तरूप दिया जा सकता है।धनागमन की रुकावटे समाप्त होगी।माता का स्वस्थ्यय कमजोर बन सकता है।
*उपाय: भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार की फोटो अपने पॉकेट में रखें*

*सिंह:-* आज धार्मिक कार्यो में अविश्वास होगा।कार्य मे मन नही लगेगा।क्रोध स्वभाव में दिखेगा।सट्टेबाजी, लॉटरी आदि से हानि हो सकती है।स्त्रियों से नुकसान हो सकता है।ऋण कम हो सकता है।
*उपाय: काजल शनि मंदिर में अर्पण करें*
*कन्या:-* आज कार्यक्षेत्र में सफलता का समय है।सेवारत कर्मचारियों को पदोउन्नति मिल सकती है।व्यापार,व्यवसाय के लोग पूंजी सम्पत्ति में वृद्धि प्राप्त करेंगे।राजनेताओं को बढ़ी सफलता मिल सकती है।
*उपाय: श्री नारायण कवच का पाठ करें*

*तुला:-* आज पारिवारिक स्तिथि सुखद होगी।आय में वृद्धि से मन प्रसन्न होगा।शत्रुपक्ष कमजोर होगा।मित्रो से सम्बंध अच्छे रहेंगे।संतान पक्ष की उन्नति होगी।मकान सम्पत्ति की समस्या दूर हो सकती है।
*उपाय: तुलसी के पौधे की पूजा करें*
*वृश्चिक:-* आज जमीन जायदाद के विवाद में हल निकल सकता है।न्यायालय सम्बन्धी समस्या दूर हो सकती है।मांगलिक कार्य रूपरेखा बनेंगी।नौकरीं में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।
*उपाय: आंवला फल श्री विष्णु को अर्पण करें*

*धनु:-* आज यात्रा में धन व्यय व नुकसान हो सकता है।कार्यक्षेत्र में शत्रु भय रहेगा।ह्रदय से सम्बंधित रोग पीड़ा दे सकता है।कानूनी विवाद और अधिक रहेगा।वाहन से सावधान रहें।
*उपाय: कन्याओं को चुनरी अर्पण करें*
*मकर:-* आज धर्म के प्रति रुचि अत्यधिक होगी।किसान वर्ग को लाभ की सम्भवना है।कुसंगत से बचे नुकसान हो सकता है।शुभ कार्य मे सफलता मिलती दिख रही है।साज सज्जा के कार्य होंगे
*उपाय: हल्दी मिश्रीत जल श्री गणेश पर अर्पण करें*

*कुम्भ:-* आज आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी।शिक्षा से भाग्य उदय होगा।इंफास्ट्रेक्टर कार्य मे गति व लाभ मिलेगा।नये व्यक्ति से मुलाकात व्यापार व नौकरीं के लिये सफल रहेगी।मानसिक चिंता दूर होगी।
*उपाय: गीता के 18 अध्याय का पाठ करें*
*मीन:-*  आज अचानक धनलाभ की सम्भवना बनती दिख रही है।जल सम्बन्धी कार्यो में सफलता मिलेगी।व्यापार व उधोग जगत में नवीन रणनीति बनेगी।अपनी बातों को गुप्त रखे।सुंदरकांड पाठ करे।
*उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट, पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,
 *श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा, जिला* *सीहोर म.प्र
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!