
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041 धर्मनगरी उज्जैन में 24 अगस्त को आयोजित “धर्मप्रभावक सम्मान समारोह-2025” में देशभर से आए 150 से अधिक जैन धर्मप्रभावकों ने सहभागिता की। इस कार्यक्रम के आयोजक प्रसन्न मनः भक्त परिवार थे। इसी समारोह में जैन धर्मप्रभावना के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले आष्टा जैन समाज के गौरव युवा अनुराग जैन जो की अशोक जैन “कोठरी” के सुपुत्र है को देश के शीर्ष 20 धर्मप्रभावकों में शामिल करते हुए सम्मानित किया गया।

अनुराग जैन पहले भी यंग आर्टिस्ट अवार्ड , जैन आइकॉन अवॉर्ड और धर्मप्रभावक सम्मान जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत हो चुके हैं। वे महावीर मार्ग पेज के माध्यम से डिजिटल फिल्म मेकिंग, डॉक्यूमेंट्री और ऐतिहासिक तीर्थ क्षेत्रों को अन्य आधुनिक साधनों द्वारा जैन धर्म के मूल्यों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। अनुराग जैन की तीर्थवंदना सिरिस युवाओ में काफ़ी लोकप्रिय है जिसमे वह तीर्थों की डिजिटल वन्दना रील के माध्यम से कराते है

जिसमे लाखो व्यूज़ है कार्यक्रम में उपस्थित मुनिश्री प्रणुत सागर जी ने कहा कि “आज के समय में युवा पीढ़ी द्वारा धर्मप्रभावना के लिए किए जा रहे प्रयास जैन समाज की शक्ति और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक हैं। अनुराग जैन ने कहा “यह सम्मान मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। पूज्य मुनिश्री के पावन मार्गदर्शन प्रेरित करता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्व विख्यात सारी क्वीन डॉली जैन थी साथ है दुर्ग के एक्स महापौर धीरज जी बाकलीवाल आदि गणमान्य उपस्थित थे।

*मेंष:-* विरोधी कमजोर होंगे।स्थाई संपत्ति से लाभ की सम्भावना है यदि खरीदने की इच्छा है तो खरीद ले।शुभ कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र मजबूत होगा।
उपाय:- बेलपत्र देवी को अर्पण करे
*वृष:-* शिक्षण व बौद्धिक कार्यो से अनुकूलता रहेगी।संतान पक्ष से आशानुकूल सफलता प्राप्त होगी।धार्मिक कार्यो में समय व्यतीत होगा।
उपाय:-माता काली को मालपुआ अर्पण करें

*मिथुन:-* मकान सबंधी सुख प्राप्त होगा।विरोधियों का भय होगा।निर्माण कार्यो पर धन खर्च हो सकता है।स्वास्थ में अनुकूलता बनेगी।
उपाय: मां दुर्गा को फल अर्पण करे
*कर्क:-* परिवार के बुजुर्गों की चिंता रहेगी।लेनदेन संबंधी कार्यों में हानि हो सकती है।पड़ोसियों से आपसी संबंध बिगड़ने से मन चिंतित हो सकता है।स्वास्थ का ध्यान रखे।
उपाय:भैरव मंदिर में अखंड श्रीफ़ल अर्पण करे

*सिंह:-* आज कार्यक्षेत्र में मजबूती रहेगी। महिलाओं के सहयोग से कार्य सफल होगा।स्वास्थ अनुकूल रहेगा।पारिवारिक मामलों में व्यस्तता से मन हर्षित होगा।
उपाय:- खीर का नैवेद्य माता पार्वती को अर्पण करें
*कन्या:-* आज भाग्य उदय का समय है।व्यापार में सामान्य समय रहेगा।मित्रो का सहयोग अतिरिक्त्त लाभ दे सकता है।न्यायिक कार्यो में सफलता बन सकती है।
उपाय:- लाल वस्त्र पर त्रिशूल बना कर देवी मंदिर में अर्पण करे

*तुला:-* आज धन अधिक खर्च होगा।परिश्रम भी अधिक करना होगा।व्यर्थ के कार्यो से नुकसान बन सकता है।शेयर बाजार में निवेश के लिये समय उत्तम है।
उपाय:-मां पार्वती को बेलपत्र अर्पण करें
*वृश्चिक-* शेयर बाजार से धन हानि होगी।जमीन जायदाद में नुकसान होगा।वाहन से कष्ट मिलेगा।शत्रु पीड़ा से मन व धन दोनो पीड़ित होंगे।
उपाय:-देवी मंदिर में हल्दी अर्पण करें

*धनु:-* परिवार में एकता बनेगी। आत्मसंतुष्टि वाली सूचना प्राप्त होंगी।साथियों के सहयोग से किसी नए कार्य मे सफलता बन सकती है।परिवार में हर्ष उल्लास होगा।
उपाय:- देवी मंदिर में श्रृंगार करे
*मकर:-* बहुत समय से रुका हुआ मकान का कार्य आज गति पकड़ सकता है।विद्यार्थियों के लिये अनुकूल समय है।स्त्रीपक्ष सफलता दे सकती है।प्रभुभक्ति लाभदायक होगी।
उपाय:-देवी मंदिर में केले के पत्ते पर हलवा रखकर अर्पण करें

*कुम्भ:-* आपकी तीखी बातों से लोग आपके विरोधी बन जायेंगे। कार्यक्षेत्र में मन उदास रहेगा।आय क्षेत्र में कमी रहेगी।वाहन सावधानी से चलाईये नही तो चोट बन सकती है।
उपाय:- पीली सरसों शिवजी पर अर्पण करें
*मीन:-* आज सफलता का समय है।पारिवारिक कलह हो सकता है।पेट में विकार व नेत्रों में समस्या हो सकती है।नौकरी व व्यापार में अनुकूल समय होगा।
उपाय: तील देवी जी को अर्पण करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539* *नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
