
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- सांदीपनी सी एम राइज स्कूल आष्टा का नाम प्रदेश स्तर पर स्थापित हुआ। पूर्व नपाध्यक्ष परमार ने बधाई दी। गोविंद मालवीय ,नकुल प्रजापति दोनों विद्यार्थियों द्वारा प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने से आष्टा का सांदीपनी सी एम राइज स्कूल प्रदेश के टॉप टेन स्कूल में शामिल हो गया है , नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि शैक्षणिक जगत में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से आष्टा का सिर ऊंचा हुआ है , स्कूल के दोनों विद्यार्थियों तथा प्राचार्य सहित समस्त शैक्षणिक स्टॉफ को पूर्व नपाध्यक्ष ने बधाई दी है और कहा कि शिक्षा से स्थाई ऊंचाई मिलती है , उन्होंने समस्त नागरिकों से आग्रह किया है अपने अपने बच्चों बच्चियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देवें। ताकि उनका भविष्य सुनहरा बन सके।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर के निर्देशन में श्री विजय डांगी जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति आष्टा के द्वारा न्यायालय प्रांगण, आष्टा में विधिक साक्षरता शिविर के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 23.08.2025 को किया गया। जिसमें न्यायाधीश श्री नदीम जावेद खान, न्यायाधीश श्रीमती ऋचा जैन, न्यायाधीश श्री ऋचा शर्मा एवं अभिभाषक संघ आष्टा अध्यक्ष श्री कृपाल सिंह ठाकुर,

सचिव कुलदीप शर्मा, उपाध्यक्ष लखनलाल खंडारे, अभिभाषक संघ के सदस्यगण, स्वास्थ्य विभाग डाॅ. हरीश परमार, विनोद विश्वकर्मा, गोलू मेवाड़ा, न्यायलयीन कर्मचारीगण पक्षकारगण उपस्थित रहे। उक्त शिविर में 120 लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर एवं 20 लोगों का रक्त परीक्षण किया गया। न्यायाधीश श्री डांगी द्वारा अभिभाषकगण एवं कर्मचारीगण को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को अपने स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण एवं डॉक्टर का परामशर् समय समय पर लेना चाहिए जिससे कि बीमारियों से बचाव किया जा सके।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने सीहोर एवं इछावर तहसील के अनेक ग्रामों में जनसुनवाई आयोजित कर सुनीं ग्रामवासियों की समस्याएं, गाँव-गाँव पहुँचे राजस्व मंत्री श्री वर्मा, सुनी जनता की आवाज, निराकरण के दिए निर्देश, जनता की सेवा करना ही सरकार का धर्म है – राजस्व मंत्री, शासन की योजनाएँ तभी सफल होंगी जब उनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे – राजस्व मंत्री

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने सीहोर एवं इछावर तहसील के अंतर्गत आने वाले अनेक ग्रामों का दौरा कर जनसुनवाई आयोजित की। इस अवसर पर उन्होंने गाँव-गाँव पहुँचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित सभी ग्रामवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है और सरकार हर नागरिक की समस्या को अपनी समस्या मानकर त्वरित निराकरण के लिए संकल्पित है।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि जनता हमारी शक्ति है और उनकी समस्याओं का समाधान करना ही हमारे लिए सबसे बड़ा धर्म है। सरकार जनता के द्वार तक पहुँच रही है, ताकि किसी को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। अब अधिकारी और सेवाएँ खुद जनता तक पहुंचेंगी। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि वे अपनी समस्याओं को खुलकर रखें और किसी भी प्रकार की हिचक महसूस न करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर समस्या का समाधान निश्चित समय-सीमा में किया जाएगा।

ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित निर्देश- जनसुनवाई के दौरान ग्रामवासियों ने अपनी समस्याएँ राजस्व मंत्री श्री वर्मा के समक्ष रखीं। इनमें मुख्य रूप से भूमि संबंधी विवाद, राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी, पेंशन, आवास, बिजली-पानी की सुविधा, सड़क निर्माण और शिक्षा से जुड़े मुद्दे प्रमुख थे। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने सभी ग्रामवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामवासियों को छोटे-छोटे कामों के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगवाए जाएं। प्रत्येक व्यक्ति को उसका हक़ समय पर मिले और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्रामवासियों से सीधा संवाद- राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने ग्रामवासियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा सपना है कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक सम्मानजनक जीवन जिए। विकास की किरणें अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। सरकार गाँव, गरीब, किसान और मजदूर की सरकार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। आज सरकार योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। हमने प्रण लिया है कि किसी भी नागरिक की समस्या अनसुनी नहीं होगी। उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि वे अपना बिजली बिल एवं अन्य टैक्स समय पर जमा करें, ताकि सरकार की सभी योजनाओं का बेहतर संचालन किया जा सके।

प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ- राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की योजनाएँ तभी सफल होंगी जब उनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को जनता की सेवा में तत्पर रहना होगा। सरकार की नीतियाँ तभी सार्थक होंगी जब जनता उनमें विश्वास महसूस करे और उसका सीधा लाभ पाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पात्र नागरिकों को सरकार की पीएम आवास योजना, लाड़ली लक्ष्मी, पीएम किसान सम्मान निधि, मातृवंदना योजना, राशन कार्ड, पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

ग्रामवासियों ने की सराहना- राजस्व मंत्री श्री वर्मा के दौरे की ग्रामवासियों ने सराहना की। ग्रामवासी श्रीमती गीता बाई, श्रीमती समरत बाई, श्री रामबगस, श्री खुपचन्द्र, श्री मनोहर, श्री द्वारका प्रसाद, श्री भागवत सिंह, श्री हरिनारायण सहित अनेक ग्रामवासियों ने राजस्व मंत्री श्री वर्मा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राजस्व मंत्री श्री वर्मा वास्तव में जनता की सरकार को जनता तक ले जाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाँव के लोग कई समस्याओं को लेकर परेशान थे, लेकिन आज उन्हें विश्वास है कि उनकी आवाज़ सीधे सरकार तक पहुँची है और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण भी होगा।

इन ग्रामों का किया दौरा, आयोजित की जनसुनवाई- राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने ग्राम चितावलिया हेमा, चितावलिया लाखा, चितावलिया जाट, पचपिपलिया, मुस्करा, मोगराराम, नरसिंहखेड़ा, सिराड़ी, कुण्डीखाल, लालियाखेड़ी, कोलूखेड़ी और रामगढ़ पहुंचकर जनसमस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। यह थे उपस्थित- राजस्व श्री वर्मा के साथ जनसुनवाई के दौरान श्री गौरव सन्नी महाजन, श्री पंकज गुप्ता, श्री तुलसी पटेल, श्री शंकर पटेल, जनपद सीईओ श्रीमती नमिता बघेल, सुश्री रूषाली पोरस, नायब तहसीलदार श्री अविनाश सोनानिया, श्री आकाश पंत, परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रियंका दीवान श्री नीरज परमार, श्री लक्ष्मीनारायण वर्मा, श्री अर्जुन वर्मा, विवेक राय, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
