आनंदम नेत्रालय ने रचा नया कीर्तिमान- एक ही दिन में 233 मरीज़ों की LASIK द्वारा चश्मे से आज़ादी

updatenews247.com धंनजय जाट इंदौर 7746898041- स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) के अवसर पर आनंदम नेत्रालय ने इतिहास रचते हुए एक ही दिन में 233 LASIK (लेसिक) ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए और मरीजों को चश्मे से आज़ादी दिलाई। यह उपलब्धि न केवल इंदौर बल्कि पूरे देश के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई है। आनंदम नेत्रालय की अनुभवी डॉक्टर्स की टीम और अत्याधुनिक मशीनों की मदद से किए गए इन ऑपरेशनों को मरीजों और उनके परिवारजनों ने “आजादी का तोहफा” बताया।

नेत्रालय प्रबंधन के अनुसार, “15 अगस्त का दिन भारत की आज़ादी का प्रतीक है और इस अवसर पर मरीजों को चश्मे से मुक्ति दिलाना हमारे लिए गर्व की बात है। 233 ऑपरेशनों का आंकड़ा किसी भी नेत्र चिकित्सालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।” बढ़ती चश्मे की समस्या और समाधान- आज की तेज़ रफ़्तार और डिजिटल जीवनशैली ने आँखों की सेहत को गंभीर चुनौती दी है। मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी के लंबे इस्तेमाल से दुनियाभर में चश्मा पहनने वालों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। रिसर्च के अनुसार,

आने वाले वर्षों में हर दूसरे व्यक्ति को नज़दीक या दूर की नज़र से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे समय में आनंदम नेत्रालय मरीजों को चश्मे से मुक्ति दिलाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक LASIK सर्जरी उपलब्ध करा रहा है। यहाँ न सिर्फ़ इंदौर, बल्कि आसपास के जिलों और अन्य राज्यों से भी लोग इलाज के लिए आते हैं और सफल ऑपरेशन के बाद बेहतर दृष्टि पाकर नई ज़िंदगी का अनुभव करते हैं। इस उपलब्धि ने आनंदम नेत्रालय को देश के प्रमुख नेत्र चिकित्सालयों की श्रेणी में और मज़बूती से स्थापित कर दिया है।

*मेंष:-* आज स्वाभिमान की वृद्धि से अपूर्ण कार्य भी पूर्ण होंगे जिससे मनोबल बढेगा।हर्ष समाचार प्राप्त होगा।व्यय की अधिकता से मन दुःखी होगा।
उपाय:-माता लक्ष्मी को लाल वस्त्र अर्पण करें
*वृष:-* आज धार्मिक कार्यो के लिये समय लाभकारी है।गृहस्थी में खुशनुमा वातावरण से मन प्रसन्न होगा।ऋण लेना हो सकता है।
उपाय:-विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें

*मिथुन:-* आज घर के वरिष्ठ से सम्बन्धो में मतभेद बढ़ सकते है।कामकाज में कुछ समय के लिए बधाए आसकती है।संध्या बाद भाग्य बल जाग्रत हो कर लाभ देगा।
उपाय:-गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करें
*कर्क:-* आज आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी रहने के आसार है।विद्यार्थियों का समय भी अनुकूल बनेगा।मनभेद से बचे।प्रेम संबंध सफल होंगे।
उपाय:खारक मंदिर में ब्राह्मण को दे

*सिंह:-* आज राजकाज के कार्यो के लिए परिश्रम करना पड़ेगा।सजग रहने से भाग्य का सितारा चमकेगा।सुख समृद्धि से मन प्रसन्न होगा।संध्या बाद क्रोध से बड़ी हानि हो सकती है।
उपाय:-तिल और गुड़ भगवान श्री विष्णु अर्पण करें
*कन्या:-* आज जमीन जयदाद के लिये समय उत्तम है।व्यवसाय में नवीन साझेदारी बन सकती है।पराक्रम में वृद्धि होगी।प्रयास परिणामदायक होंगे।नेत्र पीड़ा हो सकती है।
उपाय:-राजगीरे का आटा मंदिर में दान करें

*तुला:-* आज लोकोपवाद की आशंका मन चिंतित करेगी।दिनचर्या अव्यवस्थित रहने से शारीरिक कमजोरी बन सकती है।आकस्मिक धन प्राप्ति बन सकती है।
उपाय:-दूध मंदिर में दान करें
*वृश्चिक:-* आज महापुरुषों से के मिलने से श्रेष्ठ विचार का आदुर्भाव होगा।उच्चाधिकारियों से मिलने से कारोबार/कार्यक्षेत्र में नयी योजना का क्रियान्वयन होगा,जिससे लाभ में बढ़ोतरी रहेगी।
उपाय:-खोपरे का गोला भगवान कृष्ण को अर्पण करें

*धनु:-* आज भाइयों के संयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे,जिससे लाभ बनेगा।कर्तव्यों के प्रति आप पूर्ण निष्ठावान रहेंगे।प्रतिस्पर्धा में सफल रहेंगे। धनलाभ से व्यय अधिक होगा।
उपाय:मस्तक पर सिंदूर का तिलक लगाए
*मकर:-*  आज दिन उत्तम परिणाम,परस्पर,सौहार्द व सौगातों स भरा  हुआ होगा अपनी मेहनत के बल पर रोजगार क्षेत्र में स्थायित्व को गति दे सकते हो।मैरिड लाइफ खुशनुमा रहेगी।
उपाय:-श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें

*कुम्भ:-* आज  सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में अपयश मिल सकता है।गुप्त चिंताओं से मनोबल में कमी आयेगी।वाहन से चोट का भय हो सकता है।कानूनी विवाद में कुछ हल निकल सकता है।
उपाय:-भगवान विष्णु को पंचमेवे का नैवेद्य लगाए
*मीन:-* आज सांसारिक कर्मो में रहकर समाज कल्याण के लिए कार्य कर सकते है।शुभ विचारों का प्रादूर्भाव  एवं धार्मिक क्षेत्रो में रुचि बढ़ेगी।अदालती कार्यो में सफलता निश्चित दिखाई देती है।
उपाय:- पीले वस्त्र में हल्दी बांधकर अपने पॉकेट में रखें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*


🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top