

आष्टा (निप्):- ब्रह्मानंद जन सेवा संघ, मां कृष्णा धाम मालिपुरा आष्टा के पावन तत्वावधान में और परम पूज्य कृष्णा माँ के पावन सानिध्य मे आयोजित पांच दिवसीय गुरु पूर्णिमा अमृत महोत्सव के प्रथम दिवस पर आज अनेकों गुरु भक्तों ने दिव्य सत्संग का लाभ लिया परम पूज्य मां कृष्णा जी ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारम्भ किया महोत्सव मे आज देश के कोने-कोने से पधारे हजारों भक्तों ने सत्संग का लाभ लिया आज पद्मश्री पुरस्कृत हरीमन जी शर्मा हिमाचल प्रदेश उपस्थित रहे! श्रद्धेय कृष्णा माँ ने आज के सत्संग में कई जीवन उपयोगी सूत्र बताएं!

कृष्णा मां ने अपनी अमृतमय ओजस्वी वाणी में कहा कि :-1 भगवान पूजा से ज्यादा भरोसे और विश्वास से प्राप्त होते हैं, आपने कहा कि आप भले ही पूजा कम करें किंतु भगवान पर भरोसा और विश्वास ज्यादा करें भक्त प्रहलाद ने भगवान पर भरोसा किया इसी कारण भगवान ने उनकी पल-पल हर प्रतिकूल परिस्थिति मे उनकी रक्षा की और अंत में अपने निज स्वरूप के दर्शन भी कराये परमात्मा हमारी आस्था व विश्वास का विषय है भक्त धन्ना जाट ने विश्वास से ही सिलबट्टे ही भगवान को प्रकट कर लिए भगवान और गुरु पर यदि पूर्ण भरोसा होगा तो वह हमारी हर मुसीबत मे रक्षा करेगा कितनी भी मुसीबत आ जाए हर मुसीबत में वह हमारे साथ रहेगा

इसलिए परमात्मा तथा अपने गुरु कि वाणी पर हमेशा भरोसा करते रहना चाहिए एक भक्त का भगवान से कहना है कि :- तेरे दर पर आना मेरा काम था!मेरी बिगड़ी बनाना अब तेरा काम है!!छोड़ दी कश्ती मेने अब तेरे नाम पर! अब किनारे लगाना तेरा काम है!!2 मानव जीवन गणित की तरह है,जिसमें हमेशा जोड़, घटाव,गुणा और भाग जैसी घटनाएं घटित होती रहती है पहला है जोड़ जिसमें मनुष्य अपने जीवन में दोस्तों को,अच्छाइयों को, रिश्तेदारों को जोड़ता रहता है दूसरा है घटाव, जिसमें मनुष्य अपने जीवन मे अपने दुश्मनों को घटाता रहता है अपनी इच्छा वासनाओं को,अपनी बुराइयों को घटना रहता है तीसरा है गुणा जिसमें मनुष्य अपने आनंद और खुशियों को गुणात्मक रूप से बढ़ता रहता है

चौथ है भाग, इसमें मनुष्य दुख का भाग देकर जीवन का को आनंदमय बनाता है!3 व्यक्ति को हर परिस्थिति में आनंदित और संतुष्ट रहना चाहिए:- एक शिष्य ने गुरु जी को आश्रम पर दूध के लिए गाय दान की गुरु जी ने कहा चलो अच्छा है दूध तो खाने को मिलेगा कुछ दिन बाद वह शिष्य गुरु जी के पास आया और कहा कि मुझे मेरी गाय वापस चाहिए तब गुरु जी ने कहा कि चलो अच्छा हुआ गाय को चारा डालने से और गोबर उठाने से बचेंगे अतः व्यक्ति को हर परिस्थिति में संतुष्ट और खुश रहना चाहिए4 व्यक्ति के जीवन में परमात्मा की भक्ति होना चाहिए यदि भक्ति होगी तो जीवन की सारी परेशानियां भी अनुकूल हो जाएगी और यदि भक्ति नहीं है तो अनुकूलता भी प्रतिकूलता और परेशानियों में बदल जाएगी।

आष्टा । पर्यावरण शुद्धि और वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार के संकल्प के साथ आर्य समाज महाराणा प्रताप कॉलोनी गंज सीहोर,आर्य वीर दल एवं मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के संयुक्त तत्वावधान में जिले भर में “घर-घर यज्ञ हर-घर यज्ञ” अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को तहसील आष्टा के ग्राम खड़ी में 33वाँ वैदिक यज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ प्रातः 9 से 11 बजे तक सम्पन्न हुआ। यज्ञ के पश्चात भजन मंडली द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। महिलाओं ने वैदिक भजन और देशभक्ति गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को भोजन प्रसादी वितरित की गई।कार्यक्रम में मुख्य यजमान ग्राम खड़ी के सरपंच मनोहर सिंह पटेल रहे। उन्होंने बौद्धिक सत्र को भी संबोधित करते हुए समाज को वैदिक संस्कृति अपनाने का आह्वान किया। मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान प्रकाश आर्य एवं महामंत्री अतुल वर्मा के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत जिले में 251 परिवारों में वैदिक यज्ञ, 51 विद्यालयों में योग-आत्मरक्षा शिविर और 125 ग्रामों में आर्य वीर दल की शाखाएं स्थापित करने का संकल्प लिया गया है।आचार्य विजय राठौर,आर्य बाबूलाल सोनी, मांगीलाल आर्य कुरावर, बाबूलाल पते, कैलाश नारायण पटेल, सीताराम मास्टर, बाबू लाल वर्मा राधेश्याम मारसाब, हरि बगस चौधरी, राधेश्याम विश्वकर्मा, मंगल प्रसाद तिवारी, लक्ष्मीचंद्र वर्मा, घासीराम बगस, सीताराम भानेज, जय सिंह ठाकुर, अर्जुन वर्मा,

घनश्याम तिवारी, घनश्याम पुजारी, बाबूलाल वर्मा, राजेश पटेल, गौरव वर्मा, रमन पटेल, राजमल वर्मा, ठाकुर काका, आश्विन भाई , मिश्रीलाल वर्मा, भगवान सिंह मारसाब, देकरण सिंह उपसरपंच, हुकम सिंह राणा, सुरेश पटेल, सुनील खाती पटेल, बद्री प्रसाद जी, सोसायटी मैनेजर श्याम लाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।वक्ताओं ने बताया कि हवन करने से वातावरण शुद्ध होता है, हानिकारक जीवाणु नष्ट होते हैं, मानसिक शांति मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सभा ने समाज से अपील की कि सभी लोग तन-मन-धन से सहयोग कर इस पुण्य अभियान को सफल बनाएं।

आष्टा। देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर आष्टा नगर की प्राचीन माँ पार्वती धाम गौशाला में सकल हिन्दू समाज द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौ-पूजन, गौ-सेवा, सहयोग राशि समर्पण एवं भुट्टा पार्टी का आयोजन किया गया। साथ ही सकल हिन्दू समाज के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह के अनुज सुशील कुशवाहा एवं चिरंजीव राज कुशवाहा का जन्मदिन भी गौमाता के सान्निध्य में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से गौमाता के पूजन एवं आरती के साथ हुई।

उपस्थित सभी धर्मप्रेमियों ने गौमाता का पूजन कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, जनकल्याण एवं सनातन संस्कृति की उन्नति की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को मातृस्वरूप माना गया है तथा गौ-सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। जन्मदिन के शुभ अवसर पर सुशील कुशवाहा एवं राज कुशवाहा ने माँ पार्वती धाम गौशाला समिति के कोषाध्यक्ष संजय सुराणा को गौमाताओं के आहार के लिए सहयोग राशि भेंट की। वहीं देवशयनी एकादशी के पुण्य अवसर पर सकल हिन्दू समाज के मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता एवं महामंत्री दिलीप मालवीय ने भी गौशाला के संचालन एवं गौ-सेवा हेतु सहयोग राशि समर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान सकल हिन्दू समाज के संरक्षक सुरेश सुराणा का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह ने कहा कि माँ पार्वती धाम गौशाला में प्रतिदिन निराश्रित, बीमार एवं सड़क दुर्घटनाओं में घायल गौवंश का उपचार, सेवा और संरक्षण किया जाता है। गौशाला समिति दिन-रात गौमाताओं के भोजन, चिकित्सा एवं देखभाल में निरंतर जुटी हुई है। उन्होंने नगरवासियों से गौ-सेवा के इस पुनीत अभियान में तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि गौशाला समाज की आस्था का केंद्र है और प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर गौसेवा का पुण्य अवश्य प्राप्त करना चाहिए।

कार्यक्रम में सकल हिन्दू समाज के उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार किरण रांका, संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे, मोंटू कोरी, अचल किरार, मांगीलाल सिसोदिया, गोपाल पांचाल, पूर्व पार्षद शैलेश राठौर, एडवोकेट वीरेन्द्र परमार, सी. के. जैन, सुनील कचनेरिया, मां पार्वती धाम गौशाला पूर्व अध्यक्ष देवकरण पहलवान, संजय जैन (किला), विपिन सिंगी, सुभाष नामदेव, कुशवाहा समाज पटेल जगदीश कुशवाहा, रमेश मालवीय, नितिन सिंगी, धन्नालाल कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा पटेल, सकल हिन्दू समाज के विशेष सहयोगी मुकेश आर्य सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, समाजजन एवं गौ-भक्त उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने गौ-सेवा, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक एकता का संकल्प लिया तथा स्नेहपूर्वक भुट्टा पार्टी का आनंद लेते हुए देवशयनी एकादशी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
