

धंनजय जाट आष्टा 7746898041- अखंड ब्राह्मण समाज आष्टा द्वारा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर 18 एवं 19 अप्रैल को विविध धार्मिक,सांस्कृतिक एवं परिणय उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किए जाएंगे। इसी श्रृंखला में आज स्थानीय शास्त्री स्कूल में भगवान परशुराम जी के जीवन एवं आदर्शों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में ब्राह्मण समाज के कक्षा 1 से 5 एवं कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही महिलाओं ने भी इसमें अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में भगवान परशुराम जी के जीवन, उनके पराक्रम एवं आदर्शों से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिससे बच्चों एवं उपस्थितजनों का ज्ञानवर्धन हुआ।इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भगवान परशुराम जी के आदर्शों से परिचित कराना एवं उनमें सांस्कृतिक एवं धार्मिक मूल्यों का संचार करना रहा। कार्यक्रम में समाजजनों की सक्रिय उपस्थिति रही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को समिति की ओर से स्वल्पाहार कराया गया।

इस अवसर पर अखंड ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विनीत त्रिवेदी, संरक्षक प्रेम नारायण शर्मा,कोषाध्यक्ष संजीव दीक्षित, महासचिव नवीन शर्मा, निलेश कुमार शर्मा एडवोकेट एवं नोटरी, आचार्य योगेश शर्मा, कपिल शर्मा, कृष्णा शर्मा, यश शर्मा, बालिका मंडल अध्यक्ष अशमिका भारद्वाज ,महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीता तिवारी, श्रीमती विजयश्री शर्मा, श्रीमती बीना पुरोहित एवं महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।


