10 अगस्त 2025 रविवार मास श्रावण कृष्ण पक्ष तिथि प्रतिपदा दोपहर 12.12 तक रहेगी। नक्षत्र धनिष्ठा दोपहर 01.53 बजे तक रहेगा। चन्द्र:- कुंभ का चन्द्र रहेगा। दिशाशूल पश्चिम में

*मेंष:-* आज सूचना व पत्रकारिता के क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होगी। फुटकर व थोक व्यापार में एक विश्वसनीय व्यक्ति की छवि बनेगी।धनलाभ रहेगा।
उपाय:- नाथ महाराज को वस्त्र दे
*वृष:-* आज प्रतिकूल परिस्थितियों का अनुभव होगा। लेने-देने में समस्याएं आएंगी।भूमि भवन में वृद्धि हो सकती है।कार्य सहयोग के लिये लोगो का आम समर्थन मिलेगा।
उपाय:- सूर्यदेव को लाल चंदन अर्पण करे

*मिथुन:-* आज मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
उपाय:- पिला फल ब्राह्मण को दे
*कर्क:-* आज किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय आज न लें। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें। गलतफहमियों को दूर करें।
उपाय:-अदरक पितरों को अर्पण करें

*सिंह:-* आज  कार्यस्थल पर लोग आपसे मार्गदर्शन मांगेंगे। आप जो भी प्रयास करेंगे,उसमें सफलता मिलेगी ।अपने प्रेमी के साथ कुछ अच्छे क्षणों का अनुभव करेंगे। व्यापारी एक नई गतिविधि की योजना बना सकते हैं।
उपाय:- दूर्वा श्रीगणेश को अर्पण करे
*कन्या:-* आज मन में कोई बात रखे नहीं और दूसरो की परेशानियों को भी समझे। कामकाज को लेकर आ रही रुकावटें समाप्त होगी। प्यार मोहब्बत के लिहाज से दिन अच्छा हैं, थकान हो सकती हैं।
उपाय:- भैरव मंदिर में लाल पुष्प अर्पण करे

*तुला:-* आज नए प्रोजेक्ट या सौदे की योजना बना सकते हैं।  अपने वर्तमान आय-स्रोतों और सीमा से असंतुष्ट महसूस करेंगे। वेतनभोगी लोगों को काम करने के लिए एक प्रतिष्ठित परियोजना मिल सकती है।
उपाय:- तीर्थजल से देव प्रतिमा को स्नान कराएं
*वृश्चिक:-* आज नकारात्मक मानसिक व्यवहार न रखें। असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय हासिल करेंगे।
उपाय:मीठे चावल किन्नर को दे

*धनु:-* आज आपको शुभ समाचार प्राप्त होने की सम्भावना है जिससे आपको सुखद अनुभूति हो सकती है।आय के नए स्रोत बन सकते हैं।खेती,बागवानी के कार्यो में उत्तम लाभ की सम्भवना है।पैतृक संपत्ति से आय होगी।
उपाय:केल के पत्ते पर चावल रखकर गौमाता को खिलाएं
*मकर:-*  आज कार्य-सफलता मिलने से आप आनंदित रहेंगे। यश-कीर्ति में भी वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लितता और स्वस्थता का अनुभव करेंगे।
उपाय:- श्री हनुमानाष्टक का पाठ करे

*कुम्भ:-*  आज आप स्वस्थ और हंसमुख रहेंगे। एक अप्रत्याशित भुगतान आपको मानसिक स्थिरता देगा। छात्रों को उच्च ग्रेड स्कोर करने की संभावना है।मुख रोग तकलीफ़ बना सकता है।
उपाय:-पीले कपड़े में पांच हल्दी की गठान रखकर श्री कृष्ण मंदिर में अर्पण करें
*मीन:-* आज यदि कोई समस्या है तो उसे टालें नहीं, बल्कि जल्दी-से-जल्दी उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।धनहानि हो सकती है।
उपाय:-माताजी के मंदिर में सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top