

आष्टा । आष्टा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपालसिंह इंजीनियर लगातार क्षेत्र के विकास के लिये प्रयासरत है,उनके प्रयासों के अच्छे परिणाम विकास के रूप में परिवर्तित भी हो रहे है । दो दिन पूर्व कोठरी कला से गवाखेड़ा मुल्लानी मार्ग निर्माण के लिये मप्र सरकार ने 3 करोड़ 55 लाख की स्वीकृति की है । अब आज एक ओर सौगात मप्र सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आष्टा विधानसभा क्षेत्र को दी है । इसकी जानकारी स्वयं मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को पत्र भेज कर दी । मुख्यमंत्री द्वारा आष्टा विधायक को भेजे पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भंवरा में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्वीकृति प्रदान की गई है । मुख्यमंत्री ने इसके लिये विधायक को एवं क्षेत्र के नागरिको को बधाई दी है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया की ग्राम भंवरा में जो उप स्वास्थ्य केंद्र है

जहाँ आस पास के करीब 40 से अधिक ग्रामों की करीब 50 हजार से अधिक नागरिको को इसका लाभ मिलेगा । ग्राम भंवरा में उप स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर को प्राथमिक स्वस्थ केंद्र के रूप उन्नयन किए जाने से अब यहा एक एमबीबीएस चिकित्सक की पदस्थापना होगी, लेब शुरू होगी, जांचे होंगी , प्रसव करवाने की सुविधा एवं प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती रख कर उपचार की सुविधा यही मिलेगी। आस पास के ग्रामो के ग्रामीणजन बीमार होने पर इलाज हेतु आष्टा पहुचते है,अब इन सभी ग्रामो के ग्रामीणजनों को भंवरा में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद हो जाने से स्वास्थ्य के क्षेत्र में ओर अधिक अच्छी स्वास्थ सुविधा मिल सकेगी । विधायक इंजीनियर ने भंवरा के उप स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन कर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद बनाये जाने की स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है।

मेंष:-* आज आमदनी भी अच्छी रहेगी, शेयर बाजार पूंजी निवेश लाभप्रद हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है।
उपाय:सुपारी श्रीगणेश को अर्पण करे
**वृष:-* आज ऑफिस अथवा कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा, सीनियर्स का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा, सरकारी क्षेत्र से भी आपको किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है।
उपाय:- खड़ा हरा धना माता लक्ष्मी को अर्पण करे

*मिथुन:-* आज आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे, शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा।
उपाय:- मिष्ठान मंदिर में अर्पण करे
**कर्क:-** आज अभी हाल में आर्थिक मामले में लिया गया कोई निर्णय आपके लिए थोड़ी चिंता का कारण बन सकता है। व्यवसाय में खड़ी हो रही कोई बाधा या चुनौती भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है।
उपाय:- काला वस्त्र शनिदेव को अर्पण करे

*सिंह:-* रुका हुआ धन मिल सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश व यात्रा सफल रहेंगे। प्रमाद न करें।सौंदर्य कार्यो पर धन खर्च होगा।
उपाय:- सिंदूर मातादी को अर्पण करे
**कन्या:-* आज दिन बेहद खुशनुमार रहेगा।अपनी मस्ती में ही खोए रहेंगे।दोस्तों के साथ रिलेशन अच्छा बना रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगा।
उपाय:- सूर्यदेव को लाल पुष्प अर्पण करे

**तुला:-* आज घर या वाहन खरीद सकते हैं। लोन लेने की कोशिश कामयाब होगी। जिस खबर का इंतजार था, वो आज मिल सकती है।स्वस्थ्यय समस्या दूर होगी।
उपाय:- हरे मूंग गौमाता को अर्पण करे
**वृश्चिक* आज गलतफहमी में नुकसान बन सकता है।आत्मविश्वास में कमी आएगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।
उपाय:- श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करे

*धनु:-* आज पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में उन्नति होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य में अनुकूल रहेगा। माता की धार्मिक यात्रा होगी।
उपाय:- पंचामृत लड्डू गोपाल पर अर्पण करे
*मकर:-* आज मेहनत का फल आपको मिल सकता हैं नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव हैं। धन लाभ की प्राप्ति होगी।कार्य सिद्धि प्राप्त होंगी।
उपाय:- मिश्री शिव मंदिर में अर्पण करे

*कुम्भ:-* आज का दिन प्रगतिकारक रहेगा। जोखिम भरे निवेश लाभकारी होंगे। मन में प्रसन्नता और स्फूर्ति रहेगी। नौकरी की समस्यायें हल होंगी।
उपाय:- तुलसी जी श्रीकृष्ण को अर्पण करें
**मीन:-* आज पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। मन को शांत रखें। अधिक से अधिक समय व्यासायिक कार्य मे लगाएं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
उपाय:- शमीपत्र शिव जी को अर्पण करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण*

*मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*