

भैरूँदा पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी का किया खुलासा, 1 मोटर साइकिल क़ीमती करीबन 50 हजार बरामद और 01 बाल अपचारी हिरासत में, गाड़ी चुराकर शासकीय कॉलेज के पीछे छुपाई थी

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटना का विवरण –फरियादी भगवत हरियाले निवासी जोगला ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 15.7.26 की सुबह मे डॉक्टर श्री राय के मकान के सामने खड़ी की गई मोटरसाइकिल tvs स्टार सिटी MP 04 MP 4860 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया जिसकी तलाश करने पर नहीं मिलने पर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 401/26 धारा 303(2)बीएनएस का पंजीबद्द कर अनुसंधान मे लिया गया।

की गयी कार्यवाही– घटना के पश्चात सीहोर पुलिस अधीक्षक श्रीमति *सोनाक्षी सक्सेना* के द्वारा चोरी गई सम्पत्ति की बरामदगी और अज्ञात चोर की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी श्री रोशन जैन के मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी भैरूँदा द्वारा उपरोक्त चोरी के अपराध अनुसंधान हेतु टीम गठित की गई थी, टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरा की मदद से संदेही की पहचान की गई और

फरियादी और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया एवं उसकी निशानदेही पर शासकीय कॉलेज भेरुंदा की दीवार के पीछे से चोरी गई मोटरसाइकिल क़ीमती करीबन 50 हज़ार को विधिवत ज़प्त कर विधि विरुद बालक के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गई l सराहनीय भूमिका – प्र आर लोकेश रघुवंशी, प्र आर मुकेश, आर रवीन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

अनुभाग आष्टा अंतर्गत ” नशे से दूरी है जरूरी 2.0 ” अभियान के अंतर्गत अनुभाग आष्टा पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चलाए जा रहे ” नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 ” के तहत दिनांक 18 जुलाई 2026 को अनुभाग आष्टा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनिता रावत के मार्गदर्शन में

अनुभाग आष्टा के थाना आष्टा, थाना पार्वती, थाना जावर एवं थाना सिद्दीकगंज द्वारा कस्बा क्षैत्र में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान अंतर्गत अनुभाग आष्टा के थाना आष्टा , पार्वती, जावर एवं थाना सिद्दीकगंज की पुलिस द्वारा कस्बा क्षैत्र मे थाना आष्टा अन्तर्गत शासकीय उ.मा.वि.अरनियाराम आष्टा, थाना जावर अन्तर्गत मोगियापुरा जावर , थाना पार्वती अन्तर्गत ग्राम पारदीखेडी एवं

अलीपुर तथा थाना सिद्दीकगंज अन्तर्गत शासकीय माध्यमिक स्कूलग्राम धुराड़ाकला, बस स्टैंड ग्राम धुराड़ाकला , पीएम श्री शासकीय हायर सेंकेंडरी स्कूल सिद्दीकगंज और सार्वजनिक स्थान पर छात्र –छात्राओं, स्कूल स्टाफ , ग्रामीणों, यात्रीगण, स्थानीय गणमान्य नागरिक से जन सवांद कार्यक्रम आयोजित कर नशे के दुष्प्रभाव, नशा मुक्त जीवन के लाभ एवं नशे को सामाजिक , मानिसक , आर्थिक एवं शारीरिक समस्या के रूप मे प्रदर्शित किया गया है।

नशे की लत छुडवाने के लिये पुर्नवास केन्द्र व चिकित्सीय सहायता लेने की समझाईश दी गयी। कार्यक्रम में शार्ट फिल्म ,वीडियो, रील दिखाकर एवं बैनर, पोस्टर लगाकर तथा पम्पलेट वितरित कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया तथा प्रोत्साहित किया। हेल्पलाईन नम्बरो की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के समापन पर नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु स्लोगन लगाये एवं शपथ दिलाई गई। पुलिस द्वारा दिए गए प्रमुख सुझाव:1 किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ, शराब एवं नशीली दवाओं के सेवन से दूर रहें।2 युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें एवं उन्हें सकारात्मक

गतिविधियों से जोड़ें।3 नशीले पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय अथवा सेवन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।4 अपने परिवार एवं मित्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें तथा आवश्यकता होने पर नशा मुक्ति केंद्र की सहायता लें।5 विद्यालय, महाविद्यालय एवं सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस आमजन से अपील करती है कि “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान में सहभागी बनें, स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।कार्यक्रम मे छात्र -छात्राएं व विद्यालय स्टाफ ,ग्रामीण, यात्रीगण गणमान्य नागरिक, आमजन, पत्रकार बन्धु एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

