

आष्टा, सीहोर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की युवा स्वाभिमान साइकिल यात्रा का सोमवार को आष्टा में अभूतपूर्व स्वागत हुआ। हजारों कार्यकर्ता और समर्थक इस यात्रा में शामिल हुए।इंदौर से शुरू हुई यात्रा आष्टा बायपास चौपाटी पहुंची वहां से यात्रा अलीपुर, मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई गोकुलधाम पहुंची, जहां ब्लॉक कांग्रेस द्वारा विशाल जनसभा आयोजित की गई।

सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा, “जिन्हें लगता है कि कांग्रेस पार्टी खत्म हो गई है, वे आष्टा आकर देख लें।” उन्होंने कहा कि आष्टा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस का कार्यकर्ता गांव-गांव में सक्रिय हो चुका है और जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।

पटवारी ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा, युवाओं के रोजगार और छात्रों के भविष्य से जुड़े सवालों पर सरकार मौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है, जबकि जनता महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से जूझ रही है।

उन्होंने कहा कि आष्टा में मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन भाजपा सरकार की बेचैनी बढ़ाने वाला है। जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस पूरी ताकत के साथ किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों की आवाज बनकर संघर्ष करेगी। साइकिल यात्रा के दौरान जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जीतू पटवारी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। सभा में कांग्रेस में पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, सचिन यादव, कुणाल चौधरी, शैलेन्द्र पटेल, धर्मेन्द्र चौहान, यश घनगोरिया, आशुतोष चौकसे, रीना बोरासी राजीव गुजराती आदि नेता मौजूद रहे..

इस मौके पर कैलाश परमार, मीना सिंगी, सोबालसिंह मुगली, कमलसिंह चौहान, धर्मेन्द्र सिंह मेमदाखेड़ी, ज़ाहिद गुड्डू, महेश मूँदीखेड़ी, अरविंद सिंह ठाकुर, राजाराम मालवीय, सुनील सेठी, विनीत सिंगी, सोबाल सिंह बागेर, सोहेल मिर्ज़ा, इदरीस मंसूरी, भैया एमपी, एच आर परमाल जगदीश चौहान, विनीत सिंगी, घनश्याम जांगड़ा, चंदर सिंह ठाकुर राजकुमार मालवीय, तौसीफ़उद्दीन, राजेश यादव, फैजुद्दीन, अमित पटेल संदीप ठाकुर, लोकेन्द्र भाटी, अखिलेश राजपूत, अन्वेष ठाकुर गोरे मियाँ, आशिक़ मंसूरी प्यारे पटेल, नईमउद्दीन, नरेन्द्र कुशवाह आदि लोग मौजूद रहे।



