कोतवाली पुलिस ने दिगंबर जैन मंदिर सीहोर से चोरी करने वाले पुजारी से करीब ₹800000/- रुपये मसरूका किया बरामद

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटना विवरणः-दिनांक 10/07/ 2026 को फरियादी अजय कुमार जैन पिता शांतिलाल जैन उम्र 61 साल निवासी गंगा आश्रम सीहोर ने रिपोर्ट किया कि मैं सीहोर जैन समाज एवं पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर खजांची लाइन सीहोर का अध्यक्ष हूं, हमने मंदिर में पूजा करने के लिए 3 वर्ष से कपिल जैन पुजारी रखा है जिसके द्वारा मंदिर से सोने का छात्र, चांदी की थाली, हाथी, वह दीपक चुरा लिया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 489/26 धारा 303(2),305(d) भारतीय न्याय संहिता का कायम कर विवेचना में लिया गया ।

निर्देशन एवं मार्गदर्शनः- घटना की सूचना प्राप्त होने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत एवं डॉ. अभिनंदन शर्मा सीहोर नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली रविन्द्र यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पतारसी एवं तस्दीक कर चोरी गया माल बरामद कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस की कार्यवाही:- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना कोतवाली पुलिस ने टीम लगाकर प्रकरण मे

जैन मंदिर के पुजारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जो पहले तो वह पुलिस चोरी करने से मन करता रहा किंतु आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर से योजनाबद्ध तरीके से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वारदात करना कबूल किया है। *आरोपी से प्रकरण में चोरी गया एक सोने का छत्र व एक दीपक वजन करीब 50 ग्राम एवं एक चांदी की थाली जिसमें हाथी लगा है

वजनी करीब 500 ग्राम कुल मशरूका करीब आठ लाख रुपए का बरामद किया गया ।* आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *पकड़े गए आरोपी*- कपिल जैन पिता महावीर जैन उम्र 28 साल निवासी संत निवास मेन रोड सीहोर जिला सीहोर*पुलिस टीम*थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र यादव, उपनिरीक्षक विवेक आर्य, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह पवार, आरक्षक सूरज, आरक्षक जितेंद्र परमार, आरक्षक सोनू, आरक्षक चालक विष्णु भगवान की सराहनीय भूमिका रही ।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में संचालित “नशे से दूरी है जरूरी” जागरूकता अभियान 2.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को अनुभाग बुदनी के तीनों थाना क्षेत्रों में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।थाना शाहगंज:शासकीय आईटीआई शाहगंज में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं स्टाफ की उपस्थिति में नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उपस्थितजनों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।थाना रेहटी (चौकी सलकनपुर):ग्राम मोगरा स्थित शासकीय कन्या विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।थाना बुदनी:उत्कृष्ट विद्यालय बुदनी में भी “नशे से दूरी है जरूरी” जागरूकता अभियान 2.0 के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top