
आष्टा। भारतीय सेना के अद्भुत पराक्रम और ‘कारगिल ऑपरेशन विजय’ की स्मृति में ‘एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी (म.प्र.)’ और शौर्य स्मारक प्रबंधन समिति द्वारा एक विशेष सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ‘राष्ट्र प्रथम कारगिल युद्ध प्रश्नोत्तरी (Quiz)’ नाम की इस लिखित प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और कारगिल के हीरो को याद करना है। यह प्रतियोगिता 19 जुलाई 2026 (रविवार) को प्रातः 9:30 बजे से 10:00 बजे तक कन्नौद रोड स्थित एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल में आयोजित की जाएगी। कुल 30 मिनट की इस परीक्षा में कारगिल युद्ध से जुड़े 20 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें 15 प्रश्न वैकल्पिक (MCQs) और 05 प्रश्न लघु उत्तरीय होंगे।

प्रतियोगिता से जुड़ी मुख्य बातें:- पात्रता: 20 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी भारतीय नागरिक इसमें भाग ले सकते हैं। (ध्यान दें: तीनों सेनाओं और केन्द्रीय बल के सैनिक इसमें भाग नहीं ले सकेंगे)। सीमित सीटें: इस प्रतियोगिता में केवल पहले प्रविष्टि पाने वाले 20 प्रतिभागी ही भाग ले सकेंगे।पुरस्कार: मेरिट के आधार पर सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पांच विजेताओं को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सैन्य अधिकारियों द्वारा ‘सजग राष्ट्र प्रहरी’ सम्मान से नवाजा जाएगा। कैसे करें आवेदन? प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 18 जुलाई 2026 (दोपहर 2:00 बजे तक) अपने नाम और पते के साथ दिए गए व्हाट्सएप नंबर 9827099395 पर प्रविष्टि भेज सकते हैं। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रबंधन समिति के कैप्टन एस.एस. रावत, NCO एस.के. शर्मा, NCO एम.एस. मेवाड़ा और NCO डीके राठौर विशेष रूप से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में आष्टा जनपद की ग्राम पंचायत टांडा पंचायत का एक परिवार हरिनारायण नाथूसिंह जनसुनवाई में पहुचा ओर शिकायत की,की सरपंच ओर सचिव रंजिशवश हमे पीएम आवास योजना का लाभ नही दे रहा है जबकि पंचायत ने कई अपात्रों को,जिनके मकान है उनेह पीएम आवास योजना का लाभ दे दिया है । हमारा परिवार 5 साल से दायनीय स्तिथि में है,बारिश में तो रहना मुश्किल है । विधायक ने जनपद सीईओ को इस शिकायत की जांच करने के निर्देश दिये है ।

इसके साथ ही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये ।

आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुँचाऊँगा । आज जनसुनवाई में सामरीबोंदा स्थित ग्रामों के रोड़ निर्माण कराने,ग्राम पचांयत बगडावदा में मुरमीकरण कराने,बापचा दौनिया में टीन शेड एवं ट्रांसफार्मर स्थापित कराने, पशु पालन एवं डेयरी से योजना की सब्सीडी प्रदाय कराने,पाटीदार धर्मशाला में ग्रसम बैजनाथ में टीन शेड निर्माण कराने,ग्राम पंचायत रूपेटा में खेत सड़क निर्माण हेतु राशि देने,ग्राम अरनिया दाऊद में स्वागत गेट एवं मुक्तिधाम परिसर हेतु कुर्सी प्रदाय कराने,

प्राथमिक शाला भवन दलपतपुरा को अतिक्रमण मुक्त कराने,लसुड़िया खास एवं बांदरिया हाट में मुरमीकरण कराने,कालबेलिया समाज गवाखेडा मुक्तिधाम में टीनशेड, ओटला, एवं पानी की व्यवस्था कराने,
पुत्र की आकस्मिक मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता प्रदाय कराने,
नर्मदा लिक को गुराड़िया वर्मा में जोड़ने,
गुराड़िया वर्मा में सड़क निर्माण कराने,
ग्राम पिरानाखेड़ी में सामाजिक धर्मशाला निर्माण कराने,ग्राम पंचायत खजूरिया जावर एवं टिगरिया में मुरमीकरण कराने,
अमर पुरा में धर्मशाला में टीन शेड लगवाने,जीवापुर महोड़िया अजा बस्ती में मुरमीकरण कराने,

ग्राम गवाला में ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिर जाने से जल गये, उनके स्थान पर नये ट्रांसफार्मर स्थापित कराने। एवं कब्रस्तान की बाउण्ड्रीवाल निर्माण कराने,
वार्ड नं. 06 आष्टा में जल प्रदाय हेतु पानी का टेंकर प्रदाय कराने,बगड़ावदा में बोर खनन कराने,श्रीमती परवीन बी की जमीन का गैर कानुनी तरीके से फोती नामन्तरण हो गया उसे रद्द करने,टाण्डा सरपंच एवं सचिव द्वारा प्रधानमंत्री आवास अपात्र लोगो को प्रदाय करने संबंधी शिकायत,भूमिहीन आवासहीन महिला श्रीमती कृष्णाबाई मेंमदाखेड़ी को आवासीय पट्टा प्रदाय कराने, वृद्धा पेंशन एवं खाद्यन्न प्रदाय, जाफराबाद हाईस्कूल अधिपत्य कराने,जलास में वाद्ययंत्र प्रदाय कराने,

मध्यप्रदेश कोटवार संघ की मांगों के निराकरण कराने,पॉजिटिव डायलिसिस मरीजों हेतु अलग मशीन उपलब्ध कराने,ग्राम बामनखेड़ी सेटेलाइट प्राथमिक शाला को बंद नहीं करने संबंधी,सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए।

