

धंनजय जाट आष्टा 7746898041- प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 10 अप्रैल को होम्योपैथी के जनक डॉक्टर हैनीमैन जी की 271वीं जयंती का आयोजन डॉ विकास जैन ,आयुष होम्यो एवं डेंटल क्लीनिक के तत्वाधान में उनके क्लीनिक पर आयोजित किया गया जिसमें आष्टा के सभी गणमान्य होम्योपैथिक चिकित्सक उपस्थित थे, कार्यक्रम की शुरुआत अपनी परंपराओं के अनुसार दीप प्रज्वलन ,पुष्प अर्पण से की गई, कार्यक्रम की शुरूवात में डॉ पी आर सरिया जी ने अपने भाषण में कहा की

यह अवसर केवल उत्सव का नहीं है बल्कि हमें होम्योपैथी के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का है एवं किस तरह होम्योपैथी को आगे बढ़ाया जा सकता है इस संदर्भ में डॉ सरिया जी ने प्रकाश डाला, इसी संदर्भ में डॉ मीना जी सिंघी जी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उन्होंने कहा कि होम्योपैथी के प्रचार प्रसार के लिए हमें बार-बार होम्योपैथिक कैंप लगाना चाहिए एवं छोटे-छोटे गांव में जाकर होम्योपैथी जागरूकता अभियान चलाना चाहिए कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डॉ संजय जी हजेला उन्होंने भी अपने वक्तव्य में होम्योपैथी को किस तरह जन-जन तक पहुंचाएं ऐसे तरीके बताएं ,

डॉ सूरज जी यादव ने दवाइयां के प्रभाव एवं दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला डॉ कृष्णकांत जी शर्मा द्वारा मरीज के हित के लिए बहुत सारे नए-नए तरीके उन्होंने बताएं , इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ अनिल जी जामलिया, डॉ प्रशांत जी जामलिया ,डॉ राजेंद्र मालवीय डॉ दीपा पा, डॉ इंदर मेवाड़ा एवं संगठन के पूर्व अध्यक्ष डॉ कैलाश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेंद्र जी मालवीय ने किया एवं कार्यक्रम के अंत में डॉ विकास जी जैन ने सभी डॉक्टरों को प्रतीक चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया एवं अंत में आभार व्यक्त किया ।

