इनरव्हील क्लब ने मनाया सैनिकों के साथ रक्षाबंधन- सीमा पर तैनात फौजी भाइयों के लिए भेजी राखी, किया सम्मान, हर बहन की राखी सैनिकों के नाम- संगीता सोनी

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- सनातन परंपरा में प्रमुख त्योहारों में से एक रक्षाबंधन का पर्व बड़े भाव से बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध मानती है। इसी कड़ी में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी इनरव्हील क्लब द्वारा कन्नौद रोड स्थित गीतांजलि गार्डन में रक्षाबंधन पर्व मना कर सैनिकों का सम्मान किया। सर्वप्रथम क्लब की सदस्यों द्वारा भारतीयों सैनिकों का पुष्प वर्षा कर आयोजन में आगमन कराया गया जिसके बाद भारत माता की पूजन कर राष्ट्रगान किया गया तत्पश्चात इनरव्हील प्राथना कर

क्लब के उद्देश्यों से रूबरू कराया गया। इसके बाद इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष संगीता सोनी ने स्वागत भाषण दिया जिसमें उन्होंने कहा कि आज इनरव्हील क्लब की ओर से हम सभी के लिए यह एक अत्यंत भावनात्मक और गर्व का क्षण है। रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, सुरक्षा और स्नेह का प्रतीक है। और जब बात हमारे देश के वीर जवानों की हो—जो अपनी जान की परवाह किए बिना हमारी रक्षा करते हैं—तो यह बंधन और भी पावन हो जाता है। इस वर्ष हमारा क्लब न केवल अपने शहर में सैनिक भाइयों के साथ

रक्षाबंधन मना रहा है, बल्कि हम अपनी बहनों की भावना और प्रेम को सीमाओं तक भी भेज रहे हैं। हर एक राखी में न केवल धागा है, बल्कि हमारे दिल की दुआएँ, सम्मान और कृतज्ञता भी बंधी हुई है। आपके बलिदान, आपकी निष्ठा और आपकी सेवा को हम सलाम करते हैं। यह हमारा छोटा-सा प्रयास है, आपको यह बताने के लिए कि आप अकेले नहीं हैं—पूरा देश आपके साथ है, और हर बहन की राखी आपके नाम है। क्लब की सदस्यों द्वारा सभी पधारे सैनिकों को रखी बांध रक्षाबंधन का पर्व मनाया जिसके बाद देशभक्ति गीतों ने समा बांधा।

वही सैनिकों द्वारा कारगिल विजय दिवस के मौके पर उद्बोधन दिया बाद कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की, अंत में राष्ट्रगान कर जयघोष किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। आयोजन के बाद सभी ने भोजन ग्रहण किया। अंत में आभार सचिव दीपिका सोनी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सैनिकों में राम सिंह जावरीय, विजेंद्र सिंह ठाकुर, सुंदरलाल वर्मा, प्रेम सिंह धनवाल, ज्ञानसिंह सोनानिया, किशन मेवाड़ा, बलराम सिंह वर्मा, मुकेश कुमार वर्मा,

रामसिंह वर्मा, ब्रह्मसिंह मेवाड़ा, राहुल छनगया, संतोष शर्मा, घनश्याम विश्वकर्मा, मंगलेश वर्मा, मानसिंह वर्मा, मनोहर सिंह मेवाड़ा, राकेश कुमार मेवाड़ा उपस्थित रहे वही इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष संगीता सोनी, सचिव दीपिका सोनी, उपाध्यक्ष सुनीता सोनी, कोषाध्यक्ष श्रद्धा पालीवाल, एडिटर अर्चना सोनी, आईएसओ जयश्री शर्मा, हेमलता सोनी, सरोज पालीवाल, सुधा सेठिया, विद्या खंडेलवाल, गीता सोलंकी, रीना शर्मा, जया वोहरा, आशा सोनी, जुली वैष्णव, आरती शर्मा, सुनिता नागर, मंदाकिनी कासलीवाल उपस्थित रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top