अमरनाथ यात्रा से लोटे बाबा के भक्तों का विधायक कार्यालय में किया स्वागत

आष्टा । आष्टा क्षेत्र से बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु अमरनाथ यात्रा पर कई जत्थे जो रवाना हुए थे, उनका लौटना प्रारंभ हो गया है । आष्टा नगर से गए एक और जत्थे के आष्टा आगमन पर आज विधायक कार्यालय पर अमरनाथ यात्रा से लौटे सभी यात्रियों का रामनामी दुपट्टे पहनकर उनका स्वागत और सम्मान किया गया । इस अवसर पर अमरनाथ यात्रा के जत्थे के सदस्य श्रीमती चंदनबाला बोहरा, श्रीमती डॉक्टर मीना सिंगी, श्रीमती बिंदु नामदेव, श्रीमती वैशाली खंडेलवाल, अंकित बोहरा, कमलेश पाराशर, चेतन खंडेलवाल, अमित नामदेव सहित अन्य सभी जत्थे के सदस्यों का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने रामनामी दुपट्टे एवं माला पहनकर स्वागत और सम्मान कर उन्हें बाबा के दर्शन लाभ प्राप्त होने पर बधाई दी । इस अवसर पर विधायक ने सभी यात्रियों से अमरनाथ यात्रा के संस्मरण भी सुने।

आष्टा । आष्टा नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर भोजवानी को पूज्य सिंधी पंचायत समाज का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने विधायक कार्यालय पर मनोहर भोजवानी सहित पूज्य सिंधी पंचायत के वरिष्ठ सदस्यो का स्वागत सम्मान कर बधाई दी । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने मनोहर भोजवानी जी को सिंधी समाज का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहां की समाज के किसी भी कार्य के लिए अगर आपको मेरी कहीं भी आवश्यकता हो आप जरूर मुझे याद करें, मैं आपके साथ खड़ा हूँ । इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के मुखी जी सुशील कुमार भोजवानी, मुकेश गुलवानी,मनोज मयूरी,कैलाश भोजवानी,मनीष सादवानी,चिमन मोटवानी,दीपू रोघानी सहित अन्य सदस्य उपस्तिथ थे।

आष्टा- पूज्य सिंधी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठ समाजसेवी मनोहर भोजवानी का ‘ओल्ड यंग मेन ग्रुप’ द्वारा एक गरिमामयी कार्यक्रम में भव्य अभिनंदन और स्वागत किया गया। यह आयोजन उनकी नियुक्ति पर समाज के प्रति उनके समर्पण और उनके नेतृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से किया गया था। ओल्ड यंग मेन ग्रुप के संचालक किरण कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिनंदन समारोह की शुरुआत बहुत ही आत्मीयता के साथ हुई।

इस अवसर पर कचरू सेठ ने मनोहर भोजवानी को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर उनका बहुमान किया, जो समाज के प्रति उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक रही। इसके पश्चात ग्रुप के समस्त सदस्यों ने पुष्पमालाओं और मोतियों की माला भेंट कर उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों में विनीत सिंगी, किशन सोनो, सत्यनारायण कमरिया, मनीष डोगरे, हेमंत सोनी, राजेंद्र जैन, अशोक सेठिया, मनीष बड़जात्या और राजेश ललवानी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

सभी सदस्यों ने भोजवानी के मार्गदर्शन में समाज के उत्थान को लेकर अपनी आशाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम का संचालन मनीष डोगरे ने अत्यंत प्रभावी ढंग से किया। उन्होंने अपने संबोधन में भोजवानी जी के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके अध्यक्ष बनने से समाज को एक नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में संचालक किरण कुमार शर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने न केवल एकजुटता का संदेश दिया, बल्कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष के प्रति पूरे समूह के विश्वास को भी प्रदर्शित किया।

धनंजय जाट आष्टा। आष्टा के प्रतिष्ठित और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मनोहर भोजवानी को सर्वसम्मति से सिंधी समाज पंचायत का नया अध्यक्ष चुना गया है। उनके अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही समाजजनों में खुशी का माहौल है। समाज के पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों ने उनका फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

नवनियुक्त अध्यक्ष श्री मनोहर भोजवानी ने समाज के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “समाज ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसके लिए सदैव आभारी रहूँगा। मेरा मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करना, युवाओं को नई दिशा देना और सिंधी संस्कृति एवं रीति-रिवाजों को आने वाली पीढ़ी तक मजबूती से पहुँचाना है।” उन्होंने कहा कि वे समाज के विकास और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

इस नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं। लोगों का मानना है कि श्री भोजवानी के कुशल नेतृत्व और अनुभवी मार्गदर्शन में सिंधी समाज पंचायत न केवल नई ऊँचाइयों को छुएगी, बल्कि सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने श्री भोजवानी को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top