शुजालपुर में आयोजित राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में आष्टा के अभी डांस स्टूडियो का शानदार प्रदर्शन

शुजालपुर में ऋषभ जोशी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में आष्टा के अभी डांस स्टूडियो के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्टूडियो की छात्राएं रिचिका जैन एवं जेसना सोनी ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर तृतीय स्थान प्राप्त किया और आष्टा शहर का नाम गौरवान्वित किया।अभी डांस स्टूडियो के संचालक अभि पटेल, जो पिछले एक वर्ष से आष्टा में स्टूडियो का सफल संचालन कर रहे हैं, ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। अभि पटेल डांस स्टूडियो के साथ-साथ

पटेल सेलिब्रेशन्स नामक वेडिंग इवेंट कंपनी का भी सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता में स्टूडियो के प्रशिक्षक यशवंत राठौर का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता की तैयारी की।प्रतियोगिता में निर्णायक (जज) के रूप में स्वाति यादव उपस्थित रहीं। वहीं अभी डांस स्टूडियो की अन्य छात्राएं सार्विका चौरसिया एवं अनाया शर्मा ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर

सराहनीय प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान आकर्षित किया।प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद अभी डांस स्टूडियो के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर स्टूडियो परिवार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में और भी बड़ी सफलताएं प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं।

कृषि उपज मंडी सचिव नरेंद्र मेश्राम ने पूज्य माताजी श्रीमती द्वारका मेश्राम को दी मुखाग्नि, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि सभा में समाजजनों ने व्यक्त किए भावपूर्ण श्रद्धासुमन, गौसेवा हेतु ₹1100 की सहयोग राशि की घोषणा

Oplus_16908288

आष्टा, सोमवार। स्थानीय कृषि उपज मंडी के सचिव श्री नरेंद्र मेश्राम की पूज्य माताजी श्रीमती द्वारका मेश्राम का अंतिम संस्कार सोमवार को आष्टा मुक्तिधाम में श्रद्धा एवं गमगीन वातावरण के बीच संपन्न हुआ। उनके सुपुत्र श्री नरेंद्र मेश्राम ने वैदिक विधि-विधान के साथ अपनी माताजी को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। मुक्तिधाम परिसर में बड़ी संख्या में सामाजिक, व्यापारिक एवं कृषि उपज मंडी से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय श्रीमती द्वारका मेश्राम के सरल, स्नेहमयी एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा, संस्कार और परिवार के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण रहा। सभी ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल मेश्राम परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।इस अवसर पर सीहोर से मोहन सिंह सोनगृहा, बानापुरा से मुकेश रघुवंशी,

कृषि उपज मंडी के वरिष्ठ व्यापारी मनोज सुपर, मुकेश बड़जातिया, आलोक वोहरा, प्रदीप राठौर, रामेश्वर खंडेलवाल, मनोज कुमार नागोरी, शोभाल सिंह ठाकुर, राजमल मालवीय, राम सिंह मालवीय, देवी सिंह मेवाड़ा, कपिल पुरी गोस्वामी, सरदार सिंह गुणवान सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि सभा के दौरान शोकाकुल मेश्राम परिवार द्वारा मां पार्वती धाम गौशाला समिति को गौमाताओं के आहार हेतु ₹1100 की सहयोग राशि देने की घोषणा भी की गई,

जिसकी उपस्थितजनों ने सराहना की।कार्यक्रम के अंत में फल-सब्जी मंडी एवं लहसुन-प्याज व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा ने उपस्थित सभी लोगों के साथ सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करवाई। श्रद्धांजलि सभा का संचालन हरी बाबू पजलासिया ने किया, जबकि श्री मेश्राम जी की मुंहबोली मां आजी अम्मा (बैतूल) ने उपस्थित सभी जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस दुःख की घड़ी में साथ खड़े रहने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top