गेहूं उपार्जन को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाअनुविभागीय अधिकारी ने बैठक में दिए स्पष्ट निर्देश, गुणवत्ता और व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

Oplus_16908288

आष्टा।रबी विपणन वर्ष के तहत गेहूं उपार्जन को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नितिन कुमार टाले द्वारा सहकारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में तहसीलदार राम पगारे एवं खाद्य आपूर्ति अधिकारी मृगी अग्रवाल मौजूद थे । बैठक में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में उपार्जन केंद्रों पर पेयजल, टेंट एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही तोल कांटे एवं ग्रेडिंग मशीन की सुचारू कार्यप्रणाली पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आकस्मिक वर्षा की स्थिति में ट्रालियों में भरा गेहूं गीला न हो, इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएं तथा गेहूं की तुलाई गोदाम के अंदर ही कराई जाए। इसके अलावा बारदान (बोरों) की किसी भी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए अग्रिम भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि गेहूं की गुणवत्ता FAQ (फेयर एवरेज क्वालिटी) के अनुसार ही तुलाई की जाए, ताकि किसानों को उचित मूल्य प्राप्त हो सके।प्रशासन द्वारा दिए गए इन दिशा-निर्देशों से उपार्जन प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपनी उपज का विक्रय कर सकेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top