

आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रो के दौरों पर दौरे के दौरान विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के समक्ष उन ग्रामो के विद्यार्थियों,उनके पालकों,ग्रामीणजनों एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विधायक से अपने क्षेत्र,ग्राम के मिडिल एवं हाईस्कूलों का उन्नयन कर उनेह हाईस्कूल एवं हायर सेकेंड्री में उन्नयन करवाने की लगातार मांग की जा रही थी । विधायक लगातार अपनी विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिडिल एवं हाईस्कूल के बाद उच्च पढ़ाई के लिये कही दूसरे ग्राम ना जाना पढे को लेकर चिंतित थे एवं लगातार सरकार से लेकर शिक्षा विभाग के मंत्री जी से संपर्क में एवं क्षेत्र के प्रस्तावित 05 मिडिल को हाईस्कूल में तथा 15 हाईस्कूल को हायर सेकेंड्री में उन्नयन के ठोस प्रयासों में जुटे हुए थे । कहते है जब भावना पवित्र और उद्देश्य सेवा का हो तो सफलता मिल ही जाती है । यही हुआ विधायक इंजीनियर के ठोस प्रयासों पर उनेह सफलता मिली और मप्र शासन के स्कूली शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की मांग पर आष्टा विधानसभा क्षेत्र के 05 मिडिल स्कूलों को हाईस्कूल में एवं 15 हाईस्कूलो को हायर सेकेंडरी में उन्नयन कर आदेश जारी किये । विधायक कार्यालय से दी गई जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र के गुराड़िया रूपचंद, कन्नौद मिर्जी,दरखेड़ा, निपानिया कला,भानाखेड़ी,कजलास,गुराड़िया वर्मा,उरली,रोलागांव,पगारिया हॉट,जाफराबाद,नोगांव,छापर,अरनिया गाजी,मुगली के हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी के रूप में उन्नयन किया गया है वही आष्टा विधानसभा क्षेत्र की 05 माध्यमिक शालाओं को हाईस्कूल के रूप में उन्नयन किया गया । मप्र शासन के शिक्षा विभाग ने जिन 5 ग्रामो की माध्यमिक शालाओं का हाईस्कूल के रूप में उन्नयन किया वो ग्राम गवाखेड़ा,पीथापुरा, श्यामपुरा (मगरदा) सिंगारचोरी, आमला मज्जू की माध्यमिक शाला है । अब इन सभी 15 हाईस्कूलों एवं 05 माध्यमिक शालाओं के सैकड़ो विद्यार्थियों को हाईस्कूल एवं मिडिल तक कि पढ़ाई पूर्ण करने के बाद 9वी,10वी, 11 वी एवं 12 वी की पढ़ाई के लिये कही दूसरे ग्राम नही जाना पढ़ेगा । लोक शिक्षण संचालनालय मप्र ने एक पत्र जिला शिक्षा अधिकारी सीहोर को भेज कर सभी उन्नयन हुए विद्यालयों की सभी जानकारियां निर्धारित प्रपत्र में तीन दिन में भोपाल भेजने के निर्देश दिये है ।आष्टा विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में उक्त बड़ी सौगात देने पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं मप्र शासन के स्कूली शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह जी का क्षेत्र के सभी विद्यार्थियों, उनके पालकों,भाजपा संगठन एवं नागरिको की ओर से आभार व्यक्त किया।