
आष्टा- पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आष्टा में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए छात्र मंत्रिमंडल गठन समारोह का आयोजन अत्यंत भव्य और गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में नेतृत्व, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ- समारोह का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि रेवरेंड फादर ईश्वर दास मिंज, विद्यालय के प्रबंधक रेवरेंड फादर जूलियस कुल्लू, उप-प्राचार्या सिस्टर सुमा, रेवरेंड फादर पॉलराज, स्टाफ प्रतिनिधि धर्मेन्द्र परमार, सहायक हेड बॉय शरद परमार, सहायक हेड गर्ल विनल महेश्वरी तथा श्री एवं श्रीमती वोहरा के करकमलों से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण प्रार्थना ने वातावरण को आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह: नेतृत्व का संकल्प- समारोह के मुख्य आकर्षण में नवनिर्वाचित हेड बॉय, हेड गर्ल, सहायक हेड बॉय, सहायक हेड गर्ल, हाउस कैप्टन, हाउस वाइस कैप्टन तथा विभिन्न मंत्रालयों के मंत्रियों और उप-मंत्रियों को मंच पर आमंत्रित किया गया। चयनित पदाधिकारियों को बैज और सैश पहनाकर उनके उत्तरदायित्व सौंपे गए। मुख्य अतिथि रेवरेंड फादर ईश्वर दास मिंज ने सभी पदाधिकारियों को सत्यनिष्ठा, अनुशासन और सेवा-भाव के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई। सभी छात्रों ने पूर्ण आत्मविश्वास और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुति और प्रेरणादायी उद्बोधन- शपथ ग्रहण के उपरांत विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में छात्रों को विद्यालय की गरिमा को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नेतृत्व क्षमता के विकास और सेवा की भावना को विद्यार्थी जीवन का आधार बताया।

मेधावी छात्र सम्मान- इस गरिमामय अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025–26 की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के टॉपर्स को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन हुआ।

समापन- कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य रेवरेंड फादर मेल्विन सी.जे. और उप-प्राचार्या सिस्टर सुमा ने नवनिर्वाचित मंत्रिमंडल को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें विद्यालय के आदर्शों एवं मूल्यों को सदैव अक्षुण्ण रखने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया और उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। भव्य कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, बड़ी संख्या में अभिभावक और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मोदी जी के 12 साल विश्वास,विकास और जनकल्याण के….नरेन्द्र मोदी- मोहन यादव जी के नेतृत्व में विकास की किरण हर ग्राम तक पहुच रही है-गोपालसिंह इंजीनियर, विधायक ने ग्राम पंचायत धुराडा कला में 3 करोड़ 84 लाख के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन-लोकार्पण। आष्टा । देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में आज विकास की किरण हर ग्राम,ओर प्रत्येक शहर तक पहुच रही है । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विश्वास,विकास व गरीब कल्याण के सफलमत 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा ग्रामो में विकास कार्यो की दी जा रही है सौगातें । आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्राम धुराडा को 3 करोड़ 84 लाख रुपये के विकास कार्यो की ग्राम पंचायत को सौगातें दी ।

आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह में पहुच कर ग्राम धुराडा के हायर सेकेंडरी स्कूल में बनने वाले 2 करोड़ 17 लाख के अतिरिक्त कक्ष,बाउंड्रीवाल,18 लाख 98 हजार के ग्रेवल रोड,4 लाख 60 हजार से बनने वाली सीसी रोड,4 लाख 90 हजार से लगने वाले पेबर्स ब्लाक कार्य का भूमिपूजन एवं 15 लाख के सीसी रोड,05 लाख के टीन शेड राम मंदिर परिसर,24 लाख से बने नये तालाब,4 लाख 15 हजार से बनी पीवीसी नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया ।विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री निशुल्क सायकल वितरण योजना के तहत सायकलों का भी वितरण किया।

इस अवसर पर विधायक इंजीनियर ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया ।आयोजित भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की भारत सरकार द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति के तहत मप्र में विद्यार्थियों को नई आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल रहा है । नये सांदीपनी विद्यालय इसका प्रत्यक्ष उदाहरण सामने है उसी तरह ग्रामो में भी शिक्षा के मंदिरों में हम नई नई सुविधाओ में लगातार वृद्धि कर रहे है । आज आपकी मांग पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने 6 विद्यालयों में विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किये है । आज से विकसित भारत जी रामजी योजना का भी श्रीगणेश हो गया है।विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए कहा की आज पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया है,

प्रधानमंत्री जी के आव्हान ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत पूरे देश मे पौधारोपण कर हर ग्राम को हराभरा करने का अभियान शुरू किया है,उसके परिणाम देखने को मिल रहे है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने 12 साल के बेमिसाल कार्यकाल में यू तो देश को कई बड़ी बड़ी सौगातें दी उनमें से हमारे आष्टा विधानसभा क्षेत्र को भी कई बड़ी योजनाएं,बड़े विकास के कार्य हुए है । उसमे से सबसे बड़ी नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना का लाभ हमे मिला है।

इस योजना से जब खेतो खेत नर्मदा जी का पानी हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को मिलेगा तब अपना पूरा क्षेत्र हराभरा आष्टा के रूप में नजर आयेगा, अन्नदाता की आय बढ़ेगी,कृषि उपज का उत्पादन बढेगा,हमारा किसान भाई दो के स्थान पर तीन तीन फसल प्राप्त कर सकेगा । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया कि लगभग 250 करोड़ की उक्त योजना का लाभ आष्टा विधानसभा क्षेत्र के करीब 268 ग्रामो को मिलेगा एवं इससे 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का रकबा लाभान्वित होगा । ये है 12 साल की बड़ी बड़ी उपलब्धिया । वही मोदी जी ने देश के अन्नदाताओं की चिंता कर किसान सम्मान निधि हर वर्ष 06 हजार की राशि किसानों के खाते में भेज कर योजना का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाया है ।

देश मे गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो मे से 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है । 80 करोड़ गरीबो मो मुफ्त अनाज मिल रहा है । 58 करोड़ लोगों के जनधन खाते खोले अब इन खातों में दिल्ली भोपाल से योजना की जो राशि भेजी जाती है वो हितग्राही को 100% मिलती है । इसके पहले कांग्रेस के शासन में उनके ही प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी ने स्वयं स्वीकार किया था कि हम दिल्ली से एक रुपया भेजते है तो नीचे तक मात्र 15 पैसे ही पहुचते है,मतलब 85% का होता था भ्रष्टाचार । मोदी जी ने इस पर अंकुश लगाया है । इसके साथ ही स्वच्छता,हर घर नल से जल,प्रधानमंत्री आवास योजना,देश की सुरक्षा को लेकर कई कार्य किये है ।

विधायक इंजीनियर ने कहा की 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को हम सब ने एक सपने को सच होते देखा है । मोदी जी मे विकास का एक अमिट इतिहास लिखा और करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाये।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं ।विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 12 साल के कार्यकाल में सेवा,सुशासन और जनकल्याण को माध्यम बना कर गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिकों सहित सभी वर्गों के लिए संचालित योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी है।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने जनकल्याण, स्वच्छता, महिला सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं। विधायक ने कहा की प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। विधायक इंजीनियर ने कहा की मप्र में डॉ मोहन यादव जी की डबल इंजन की सरकार ने देशभर में सड़कों,सिंचाई,स्वास्थ,शिक्षा,पेयजल, सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा विकास हुआ है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है।

शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। हमारे आष्टा एवं जावर में 100 करोड़ से अधिक के दो नये सांदीपनी विद्यालयों का निर्माण एवंनई शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे देश का युवा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज ग्राम पंचायत धुराडा को भी विकास की करोड़ो की सौगात मिली है । विधायक इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है।

कार्यक्रम के बाद विधायक गोपालसिंह इंजीनियर एवं सभी अतिथियों ने स्कूल के बच्चों के साथ विद्यालय में ही मध्यान भोजन किया । ग्राम धुराडा पहुचने पर ग्रामीणजनों,भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की भव्य अगवानी कर स्वागत,सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सिद्दिकगंज मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया,कुलदीप सिंह ठाकुर,महेंद्रसिंह ठाकुर,सरपंच चिंतादेवी ठाकुर,फूलसिंह सोलंकी ,सीताराम गोयल,राजेन्द्र धारवा,अशोक राठौर,सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,बूथ अध्यक्ष, सरपंच,शिक्षक,विद्यार्थी,एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।