मठ मंदिर चोरी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार- चोरी गई पूरी सामग्री बरामद, शहर के अन्य मंदिरों की चोरी का भी खुलासा

Oplus_16908288

मठ मंदिर चोरी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चोरी गई पूरी सामग्री बरामद, शहर के अन्य मंदिरों की चोरी का भी खुलासा।थाना कोतवाली, जिला सीहोर- मठ मंदिर सीहोर की दान पेटी तोड़कर पैसे ले जाने वाले चोर को कोतवाली पुलिस के द्वारा 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया गया है।पूरा चोरी गया मशरुका (करीब सवा लाख रुपये)भी बरामद कर लिया गया है।पूछताछ में आरोपी के द्वारा उक्त घटना के अलावा दो अन्य स्थान – करौली माता मंदिर सीहोर एवं माता मंदिर आष्टा में भी वारदात करना कबूल किया गया।

घटना विवरणः- दिनांक 30/06/ 2026 को फरियादी सीताराम यादव पिता स्वर्गीय श्री रतन लाल यादव, उम्र 54 साल, निवासी ब्रह्मानपुर कस्बा सीहोर द्वारा थाना आकर रिपोर्ट कि गई कि हम मठ मानस समिति के सदस्य हैं, आज मंदिर के पुजारी द्वारा बताया गया की दान पेटी का ताला टूटा है, तब हम समिति के सदस्य गण एकत्र होकर मंदिर गए, तो देखा कि मंदिर का गेट का ताला टूटा हुआ है व मंदिर के अंदर दान पेटी का नकुचा टूटा हुआ है, जिससे कोई अज्ञात चोर पैसे चुरा कर ले गया।

रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 466/26 धारा 331(4), 305(d) भारतीय न्याय संहिता का कायम कर विवेचना में लिया गया । निर्देशन एवं मार्गदर्शन- घटना की सूचना प्राप्त होने पर उसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना द्वारा पूरे मामले का परिषण कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा सीहोर को चोरी गए माल की पतारसी एवं आरोपी के गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया।

उनके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली रविन्द्र यादव के साथ थाना स्तर पर टीम गठित की गई। पुलिस की कार्यवाही:- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग टीम लगाकर प्रकरण मे, मंदिर के अंदर सीसीटीवी फुटेज, घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज की सघन चेकिंग, सर्चिंग से आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की आरोपी द्वारा उक्त घटना के अलावा दो अन्य स्थान करौली माता मंदिर सीहोर एवं माता मंदिर आष्टा में भी वारदात करना कबूल किया है।

आरोपी पूर्व में भी थाना भैरूंदा में चोरी के प्रकरण में पकड़ा जा चुका है। अन्य वारदातो से संबंधित थानों को सूचित कर दिया गया है। विशेष सहयोग- उक्त वारदात के खुलासा करने में मठ मंदिर मानस समिति सीहोर के सदस्यों द्वारा पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर मदद की गई है। पकड़ा गया आरोपी- राज उर्फ राजू पिता नान सिंह बारेला, उम्र 20 साल निवासी ग्राम बसंतपुर टांडी थाना भैरूंदा जिला सीहोर

पुलिस टीम- थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र यादव, सहायक उप निरीक्षक नवतेश राजपूत, सहायक उप निरीक्षक पतीराम पाटिल, प्रधान आरक्षक मनोज वर्मा, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह पवार, प्रधान आरक्षक अशोक वर्मा, आरक्षक कपिल मेवाड़ा, आरक्षक जितेंद्र परमार, आरक्षक रामविलास, आरक्षक हेम सिंह, आरक्षक नरेंद्र जाट,आरक्षक चालक विष्णु भगवान की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top