भारतीय किसान संघ आष्टा का तहसील अभ्यास वर्ग एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- भारतीय किसान संघ किसानों का किसानों के लिए किसानों द्वारा चलाया जाने वाला एक गैर राजनीतिक राष्ट्रवादी एवं राष्ट्रव्यापी संगठन है। आज भारतीय किसान संघ आष्टा का तहसील अभ्यास वर्ग एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण गीतांजलि गार्डन कॉलोनी चौराहा में आयोजित हुआ जिसमें की सर्वप्रथम तहसील अध्यक्ष आष्टा द्वारा ध्वज लगाकर एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई जिसमें की भारतीय किसान संघ के प्रांत और जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे सभी वक्ताओं ने अलग-अलग समय पर

संगठन की रीति नीति पद्धति ग्राम समिति के कार्य कार्यकर्ता के कार्य आदि विषय पर अपनी बात रखी वर्ग में आए कार्यकर्ताओं की संख्या लगभग 120 से 130 के बीच रही जो की विभिन्न गांवों के किसान संघ के कार्यकर्ता थे कार्यक्रम में रचनात्मक कार्य पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि हमें जैविक खेती को बढ़ावा देना चाहिए लाभ एवं वृक्षारोपण करना चाहिए प्रशासनिक कार्य में आ रही कठिनाइयों से प्रशासन को अवगत कराते हुए समस्याओं का निराकरण कराने हेतु हमारे संगठन की रीति – नीति अनुसार ज्ञापन धरना प्रदर्शन आंदोलन आदि

प्रकार पर चर्चा की गई तत्पश्चात किसानो की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम तहसील कार्यालय आष्टा में तहसीलदार महोदय आष्टा को ज्ञापन दिया। तत्पश्चाप सहभोज कर कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम में पधारे भारतीय किसान संघ मध्य भारत प्रांत के प्रांत मंत्री दिनेश जी दुबे निवास विदिशा प्रांत के युवा वाहिनी संयोजक एवं जिले के प्रभारी संतोष जी पटेल निवास रायसेन प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सूरज सिंह जी ठाकुर संभाग अध्यक्ष बिसेन सिंह जी बघेल निवास विदिशा संभाग उपाध्यक्ष भीम सिंह जी ठाकुर संभागीय सदस्य जीवन सिंह काकू जी

जिला अध्यक्ष राकेश जी वर्मा जिलासहमंत्री मोहन जी पाटीदार जिला युवा वाहिनी संयोजक सचिन जी पटेल जिला उपाध्यक्ष गजराज सिंह जी ठाकुर जिला कार्यकारिणी सदस्य मोतीलाल जी ज्ञान सिंह जी मेवाडा ईश्वर जी आर्य रतन सिंह जी ठाकुर विक्रम सिंह जी ठाकुर तहसील अध्यक्ष जितेंद्र जी तहसील मंत्री विनोद जी राठौड़ तहसील उपाध्यक्ष शिवनारायण जी तहसील कार्यकारिणी सदस्य रमेश जी वर्मा विनोद जी वर्मा मांगीलाल मल रमेश आचार्य जी आत्माराम जी मालवीय विनोद जी निपानिया ग्राम इकाई के अध्यक्ष मंत्री एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top