कृषि में आधुनिकरण से किसानो का सशक्तिकरण-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक कृषि रथ किया रवाना

आष्टा । आष्टा विकास खण्ड में उन्नत कृषि महोत्सव-2026 के तहत ग्राम ग्राम में किसान भाईयों को उन्नत,आधुनिक खेती,किसानों के सशक्तिकरण के लिये केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने हेतु जावर से विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । स्मरण रहे कृषि रथ के माध्यम से किसानो को सरकार की जानकारी प्रदाय की जायेगी । इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजिनियर ने कहा की उक्त रथ ग्राम ग्राम,खेत खेत पहुच कर हमारे अन्नदाताओं को कृषि में आधुनिकरण, किसानो का सशक्तिकरण एवं किसानो को नरवाई नही जलाने के संबध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जायेगी साथ ही किसानो को जैविक और प्राकृतिक खेती के बारे में बताया जायेगा । इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजिनियर, बाबूलाल पटेल,मनोज वैद्य, विजेन्द्रसिंह ठाकुर, राजेन्द्र केशव,जयसिंह ठाकुर,पंकज जैन, महेश विश्वकर्मा बहादूर सिंह मेवाडा, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी,संबधित कृषि विस्तार अधिकारी सहित अनेक नागरिकगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top