
आष्टा। स्थानीय नगरपालिका द्वारा शहर के वार्डवासियों को भरपूर मात्रा में और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 2 स्थित मयूर कॉलोनी में एक नवीन बोर खनन कार्य का विधि-विधान से शुभारंभ किया गया। इस नए बोरवेल के शुरू होने से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस नवीन बोर खनन कार्य का शुभारंभ नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा वार्ड पार्षद कमलेश जैन की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि नगरपालिका आष्टा के हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं विशेषकर शुद्ध पेयजल की

सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गर्मी के मौसम और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, जिससे मयूर कॉलोनी और आसपास के नागरिकों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस अवसर पर पार्षद डॉ. सलीम खान, भाजपा नगर महामंत्री धनरूपमल जैन, कोमल जैन, मनोहरलाल श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद ओम नामदेव, मेहबूब मंसूरी, मोतीलाल अध्यापक, रमेशचंद्र जैन, रवि पंडिया, दीपक वर्मा, दिलीपसिंह वर्मा, इशहाक मंसूरी, नसरूद्दीन मंसूरी, जाकीर मंसूरी, देवराज मेवाड़ा, नीरज बागवान, जितेन्द्र शर्मा, हिमांशु नामदेव, देवेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, सुनील मेवाड़ा, राजा शाह, वैभव मेवाड़ा आदि मौजूद थे।

आष्टा, दिनांक ……नगर पालिका परिषद आष्टा द्वारा नगर क्षेत्र में सार्वजनिक मार्गों पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण एवं बिना अनुमति स्थापित किए जा रहे होर्डिंग्स के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भोपाल–पुराना भोपाल-इंदौर मार्ग स्थित जे.के. हॉस्पिटल के सामने बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के एक विशालकाय होर्डिंग स्थापित किए जाने का मामला संज्ञान में आया।सूचना प्राप्त होते ही नगर पालिका की टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि रात्रि के समय लोहे का विशाल होर्डिंग स्ट्रक्चर खड़ा किया जा रहा था।

निरीक्षण के समय तक होर्डिंग का अधिकांश लोहे का फ्रेम एवं संरचना स्थापित की जा चुकी थी। प्रथम दृष्टया उक्त निर्माण के संबंध में नगर पालिका से किसी प्रकार की वैध अनुमति प्राप्त नहीं होना पाया गया तथा सार्वजनिक मार्ग के किनारे अनियमित एवं अवैध रूप से होर्डिंग स्थापित किया जा रहा था, जिससे यातायात एवं जनसुरक्षा प्रभावित होने की आशंका थी।मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद कुमार प्रजापति के निर्देशन में नगर पालिका की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से स्थापित किए जा रहे संपूर्ण होर्डिंग स्ट्रक्चर को हटाकर जब्त कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उक्त कार्य में अक्षय शर्मा, निवासी सीहोर का नाम सामने आया है। प्रकरण की विधिवत जांच की जा रही है। जांच उपरांत संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रचलित अधिनियमों एवं नियमों के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही अवैध निर्माण को हटाने एवं शासकीय संसाधनों के उपयोग में हुए समस्त व्यय एवं हर्जाने की वसूली भी नियमानुसार संबंधित से की जाएगी।इस कार्रवाई में नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण प्रभारी श्री कैलाश घेंगट, श्री मनोहर विश्वकर्मा सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद कुमार प्रजापति ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में बिना वैधानिक अनुमति के किसी भी प्रकार का अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग अथवा सार्वजनिक भूमि एवं मार्ग पर अनधिकृत निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आष्टा। नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग और जलसंकट के स्थाई समाधान को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका द्वारा वार्ड क्रमांक 1 अलीपुर स्थित हनुमान मंदिर के समीप नए बोर खनन (ट्यूबवेल) कार्य का विधि-विधान से शुभारंभ किया गया। इस नए बोर के खनन से क्षेत्र के कई मोहल्लों के हजारों नागरिकों और श्रद्धालुओं को सीधे तौर पर सुविधा मिलेगी। बोर खनन कार्य का शुभारंभ नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा एवं वार्ड पार्षद डॉ. सलीम खान द्वारा पूजा-अर्चना और श्रीफल चढ़ाकर किया गया। नगरपालिका द्वारा उठाए गए

इस कदम से अलीपुर हनुमान मंदिर के आसपास के क्षेत्रों सहित कई प्रमुख रहवासी इलाकों को पेयजल आपूर्ति में बड़ी राहत मिलेगी। मुख्य रूप से डोराबाद, रोशनपुरा, बिस्तारियापुरा, पीली खदान क्षेत्रवासियों को इस बोर खनन का लाभ होगा।
जलसंकट के समय नहीं भटकना पड़ेगा – नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य नगर के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। गर्मी या किसी भी विपरीत मौसम में नागरिकों को पानी के लिए दूर न भटकना पड़े, इसी को ध्यान में रखते हुए यह त्वरित निर्णय लिया गया है।

श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए यह बोर बेहद मददगार साबित होगा। खनन कार्य पूर्ण होते ही जल्द ही इसे चालू कर जल प्रदाय व्यवस्था से जोड़ दिया जाएगा। इस शुभारंभ अवसर पर पार्षद कमलेश जैन, रवि शर्मा, व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, चेतन छाजेड़, शंकर पांचाल, बाबूलाल पांचाल, अंकित पांचाल, गोलू पांचाल, रमेश पांचाल, जुगलकिशोर मालवीय, राहुल पांचाल, मनोज पांचाल, ओमप्रकाश पांचाल, मनोज गोस्वामी, संजय गोस्वामी आदि मौजूद थे।


