देवास सांसद ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र में नागरिको से किया संपर्क-संवाद, पार्वती नदी पर की सफाई, सांदीपनी विद्यालय में किया वृक्षारोपण, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता रहे साथ

आष्टा । देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में मोदी सरकार के सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प को समर्पित केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देवास लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओ के निवास पर पहुच कर उनसे संवाद,संपर्क कर उनका स्वागत ओर सम्मान किया। संपर्क के दौरान सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी ने जनसंघी वरिष्ठ नेता श्री अवधनारायण सोनी,वरिष्ठ मंडी व्यापारी नवनीत संचेती,

मीसाबंदी श्री फूलचंद वर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष हुक्म प्रजापति,वरिष्ठ सदस्य नारायणसिंह जी प्रजापति,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अनोखीलाल खंडेलवाल,राकेश सुराणा,पूर्व सैनिक संतोष शर्मा,श्री माखनलाल सोनी के निवास पर पहुच कर संवाद कर स्वागत सम्मान किया । संपर्क के दौरान सांसद प्राचीन सीतलामाता मन्दिर पहुचे माताजी के दर्शन किये मन्दिर समिति ने स्वागत सम्मान किया ।आज प्रातः सांसद नगर की जीवनदायनी पार्वती नदी पहुचे एवं सभी के साथ घांट एवं नदी के किनारे की सफाई की । सांदीपनी विद्यालय पहुच कर वहां वृक्षारोपण कर विद्यार्थियों से संवाद किया ।

संवाद के माध्यम से सभी को स्वछता,वृक्षारोपण, मोबाईल कम से कम चलाना, जितना चलाओ उसमे ज्ञानवर्धक जानकारी देखने के लिये सभी को प्रेरित किया ।संवाद एवं संपर्क के दौरान सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी ने सभी को मोदी जी के नेतृत्व में उनके कार्यकाल के 12 साल के कार्यो,विकास योजनाओं,की जानकारी दी एवं संवाद किया ।सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी ने जावर में सांदीपनी विद्यालय निरीक्षण किया,लाखन देव धाम पहुच कर दर्शन किये । डोडी में आरोग्य केंद्र का निरीक्षण कर यहा पीएम आवास योजना के हितग्राही से संपर्क किया,

कोठरी में पीएम सूर्य घर योजना के हितग्राही से संपर्क किया,वरिष्ठ नेता श्री जगदीश पटेल आदि से संपर्क कर क्षेत्रीय विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक सरोकारों एवं विकसित भारत के संकल्प को लेकर सार्थक चर्चा की। साथ ही विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श कर उनके सुझाव एवं विचार प्राप्त किए।निर्देशो के पालन में सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी ने रात्रि विश्राम आष्टा में भाजपा के कार्यकर्ता मंडी व्यापारी बंटी जायसवाल के निवास पर किया एवं यहा जायसवाल परिवार के सदस्यो से संवाद किया।

संवाद एवं संपर्क अभियान के दौरान आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा, जिला उपाध्यक्ष धारा सिंह पटेल,मंडल अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह ठाकुर,नरेन्द्रसिंह ठाकुर,देवजी पटेल,मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा,मनोज वैद्य,राधेश्याम दलपति,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती,जिला महामंत्री तारा कटारिया,रूपेश राठौर,उमेश शर्मा,

धनरूपमल जैन,मोहित सोनी,सौरभ जैन,अवनीश पिपलोदिया,ऋषि कमलेश विश्वकर्मा, जगदीश चौहान, राकेश प्रजापति,मनोज ताम्रकार,तेजसिंह राठौर,कालू भट्ट, भगवत मेवाडा,गुरुचरण परमार,सुमित मेहता,कमलेश जैन,भुरू खाँ,मनोहर बैरागी,अनिमेष सोनी,बंटी जायसवाल,राधेश्याम अलेरिया,सुरेश परमार,सनी रॉबर्ड,हरेन्द्र ठाकुर,सलीम ठेकेदार,अर्जुन ठाकुर,कृष्णा शर्मा,बलवीर ठाकुर,सुभम पांचाल,राजेश घेंघट,उत्थान धारवा,कोमल जैन,कन्हैया गेहलोत, मनोहर श्रीवास्तव सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,पार्षद,भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top