

आष्टा । मध्य प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना,पशुपालन एवं डेयरी विभाग की एक ऐसी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ाना तथा लघु एवं सीमांत पशुपालकों को उच्च उत्पादन क्षमता वाले पशु उपलब्ध कराना है। इस योजना का एक उद्देश्य मप्र में श्वेत क्रांति लाना भी है । दुग्ध उत्पादन हमारे किसान भाईयों की आय में वृध्दि का जरिया बने, शासन की यह भी मंशा है उक्त उदगार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित डेयरी प्लस योजना के 10 हितग्राहियों को भैंस वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये ।

इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी हितग्राहियों का स्वागत सम्मान कर दो-दो मुर्रा भैंस वितरित की । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया कीइस योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को मुर्रा नस्ल की भैंस उपलब्ध कराई जाती है। चयनित पात्र हितग्राहियों को 2 मुर्रा भैंसों की खरीद पर अनुदान (सब्सिडी) दिया जाता है। सामान्यतः इस योजना में सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों को 50% की सब्सिडी एवं अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों को 75% तक सब्सिडी का प्रावधान बताया गया है । जो लाभार्थी वर्ग के अनुसार अलग हो सकता है।

विधायक ने कहा कीयोजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओ के लिये रोजगार बढ़ाना,पशुपालकों की आय में वृद्धि करना तथा प्रदेश में दूध उत्पादन को प्रोत्साहित करना है।पशु चिकित्सक डॉ विनोद शुक्ला ने बताया की अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों को योजना में 75% एवं सामान्य व पिछड़ावर्ग के हितग्राहियों को 50% सब्सिडी सरकार द्वारा दी जायेगी शेष राशि हितग्राहियों को जमा कराई गई है । इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, नगर भाजपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया,नगर महामंत्री मोहित सोनी,युवा भाजपा नेता सौरभ जैन शीतल जितेंद्र सोलंकी,दिनेश पंवार,

डॉ विनोद शुक्ला विशेष रूप से उपस्तिथ रहे । पशु चिकित्सक डॉ विनोद शुक्ला ने बताया की आज मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत आष्टा विधानसभा क्षेत्र के चयनित हितग्राही अनिल कुमार मालीखेड़ी, जसपालसिंह वीसुखेड़ी,देवराज नवरंगपुर, दिनेश कुमार गोखेड़ी,विनोद मालवीय दोनिया,राजेन्द्र खाचरौद,देवकरण कन्नौद,जितेंद्र सोलंकी डाबरी,दीपक खाचरोद,तेजसिंह अरनिया राम को विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी हितग्राहियों को मुर्रा भैंस सौपी एवं बधाई दी । चित्रविधायक कार्यालयआष्टा

भेरुंदा पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी का किया खुलासा, 01 मोटर साइकिल क़ीमती करीबन 60 हजार बरामद और 01 आरोपी गिरफ्तार। गाड़ी चुराकर सर्वमंगलम गार्डन के पास काम्प्लेक्स के पीछे छुपाई थी। बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था आरोपी। घटना का विवरण –*फरियादी राहुल पंवार निवासी सर्वरा कॉलोनी ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 23.04.2026 की रात्रि मे अतरालिया मंडी जोड़ से कोई अज्ञात चोर इसकी हीरो होंडा मोटर साइकिल चोरी कर ले गया जिसकी तलाश करने पर नहीं मिलने पर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई

जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 342/26 धारा 303(2)बीएनएस का पंजीबद्द कर अनुसंधान मे लिया गया। की गयी कार्यवाही-घटना के पश्चात सीहोर पुलिस अधीक्षक श्रीमति *सोनाक्षी सक्सेना के द्वारा चोरी गई सम्पत्ति की बरामदगी और अज्ञात चोर की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनिता रावत व एसडीओपी श्री रोशन जैन के मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी भैरूँदा द्वारा उपरोक्त चोरी के अपराध अनुसंधान हेतु टीम गठित की गई थी, टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरा की मदद से संदेही की पहचान की गई

और फरियादी और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही अभिषेक मीणा पिता भगवत सिंह मीणा उम्र 19 साल निवासी ग्राम बिजला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया एवं आरोपी अभिषेक मीणा के बताएं अनुसार सर्वमंगलम गार्डन के सामने परिसर के पीछे से चोरी गई मोटरसाइकिल हीरोहोंडा डीलक्स MP37MR5547 को विधिवत ज़प्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गयाl गिरफ्तारी पश्चात आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया, जेल वारंट मिलने पर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया। सराहनीय भूमिका- सउनि रामकृष्ण गोर, प्रआर. धर्मेंद्र गुर्जर, आर. आशीष का सराहनीय योगदान रहा।

