19,जून,2026, शुक्रवार मास द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष तिथि पंचमी संध्या 05.02 तक रहेगी।नक्षत्र आश्लेषा सुबहा 10.07 तक रहेगा। चन्द्र:- कर्क का चंद्र सुबहा 10.07 तक रहेगा। दिशाशूल पश्चिम में

*मेंष:-* आज आपका दिन तनावपूर्ण हो सकता है।मन मे नाना प्रकार के विचार उत्पन्न होंगे किसी कार्य का सही निर्णय नही कर सकेंगे।किये गये प्रयास विफल हो सकते है।नशे का त्याग कर नही तो शरीर पीड़ा हो सकती है।
उपाय:- शहद से भगवान लड्डू गोपाल का अभिषेक करें

*वृषभ:-* आज धर्म कार्य मे रुचि बढ़ेगी।आज बलवान शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे।मानसिक शांति रहेगी।कामकाजी महिलाओं के लिये दिन उत्तम है।कृषि,गृह, भूमि कार्य में उन्नति होंगी।घर से निकलते समय अपने इष्ट देवता का ध्यान करे
उपाय:-श्री विष्णु को पीला पुष्प अर्पण करे

*मिथुन:-* आज परोपकारी कार्य आपके द्वारा हो सकते है।पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।पत्नी को गैस सम्बन्धी पीड़ा हो सकती है।कर्ज कम होगा।लोहा,कपड़ा,व सौंदर्य प्रसाधन के व्यापार मर लाभ होगा।शत्रु पराजित होंगे।
उपाय:-गौ माता का पूजन कर गुड़ खिलाएं

**कर्क:-**  आज आपकी यात्रा सूखकर होगी।नये नये मित्रो से मुलाकात होगी।सम्मान वर्धक दिन है।पारिवारिक उलझने कम होंगी।घर मे कोई मांगलिक योजना पर रणनीति बनेगी।उधार धन किसी को न दे।परीक्षा व नौकरीं में परिश्रम से सफलता मिलेगी।
उपाय:-राधारानी को लाल पुष्प अर्पण करें

*सिंह:-* आज  आपका जिस पर अधिक विश्वास है उसी से धोखा मिलेगा।मनमुटाव भी हो सकता है।सन्तान को शारीरिक कष्ट बन सकता है।न्यायालय सम्बन्धी विवाद आपके हाथ से फिसल सकते है।कर्ज लेने से बचे।स्थान परिवर्तन का योग बन सकता है।
उपाय:-पंचमेवा भगवान श्री राम के मंदिर में अर्पण करें

**कन्या:-* आज महिला सहयोग आपको मिलेगा जिससे आप कोई बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते है।बड़े बड़े लोगो को सानिध्य कोई नया कार्य प्रारंभ करा सकता है।बच्चो की शिक्षा की चिंता कुछ दूर होगी।माता का आशीर्वाद आपको अनुकूल परिणाम देगा।
उपाय:-भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अर्पण करें

**तुला:-* आपको आज मिश्रित समय है।पराक्रम में ख्याति बनेगी।दुष्ट संगत से बचे नही तो परिणाम गम्भीर हो सकते है।आकस्मिक लाभ की सम्भवना है।शेयर बाजार में भी कुछ परिणाम आपके पक्ष में होंगे।हो सके तो आज हरि सब्जियों का ही सेवन करे।
उपाय:-भगवान दत्तात्रेय को मिष्ठान अर्पण करे

*वृश्चिक:-* आज का दिन आपको मान सम्मान में वृद्धि देने बाला होगा।पारिवारिक जीवन मे सुख व समृद्धिकारक सूचना मिलेगी।श्रीसत्यनारायण की पूजा आज करे कुछ विवदाओ का अंत होगा।कार्य सिद्धि के पूरे योग है जल्दबाजी में कार्य करे।
उपाय:-भगवान सत्यनारायण अष्टक का पाठ करें

*धनु:-* आज मानसिक क्लेश से दिन की शुरुआत हो सकती है।आर्थिक तंगी भी रह सकती है।आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा।सामाजिक राजनैतिक क्षेत्र के लोग को सम्मान में कमी बन सकती है।धैर्य व संयम से कार्य करे नही तो लम्बे समय के लिऐ आर्थिक परेशानी में घिर सकते है।
उपाय:गरीब ब्राह्मण की सेवा करें लाभ रहेगा।

*मकर:-* आज आपका दिन सकारात्मक सोच से परिपूर्ण होगा।हर स्तर पर आपके निर्णय की चर्चा होगी।पुरानी सम्पत्ति के मालिकाना हक का सही निर्णय आपके प्रयास से होगा।युवावर्ग को रोजगार में एक नवीन दिशा दिखाई देगी।
उपाय:-माता रूकमणि की आराधना करें लाभ रहेगा।

*कुम्भ:-* आज आपको ऋण से मुक्ति मिल सकती है।पुरानी लेनदारी से राहत मिलेगी।निर्माण कार्यो में तेजी रहेगी।बच्चो के विवाह के सम्बंध में चर्चाएं सफल होगी।लेनदेन में सावधानी रखें।व्यापार में कुछ सुधार करना चाहते है तो परिवार से विचार विमर्श कर ही करे।
उपाय: पीपल वृक्ष की पूजा करे

**मीन:-* आज आपका दिन भरोसे का दिन है,साझेदार पर किया गया भरोसा सफलता व आय लाभ देगा।स्थाई सम्पत्ति में बढ़ोतरी सम्भव है।विद्यार्थियों को जरूर चुनोतियाँ रहेगी पर सफलता पा लेंगे।सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
उपाय: भगवान ब्रह्मा को सफेद पुष्प अर्पण करें
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Oplus_16908288

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top