सुनीता सोनी बनीं इनर व्हील क्लब की नई अध्यक्ष, दीपिका सोनी को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, इनर व्हील क्लब का मुख्य उद्देश्य निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा करना- नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी

धंनजय जाट आष्टा 7746898041- अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था ‘इनर व्हील क्लब’ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय शीतल स्वीट्स पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की पारंपरिक इनर व्हील प्रार्थना के साथ गरिमापूर्ण माहौल में हुई। इसके पश्चात क्लब की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोनी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।

कॉलर पहनाकर सौंपी जिम्मेदारी- समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में पूर्व अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोनी ने क्लब की आधिकारिक ‘कॉलर’ श्रीमती सुनीता सोनी को पहनाकर उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए नया अध्यक्ष मनोनीत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नई अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी ने अपनी नवगठित कार्यकारिणी टीम के साथ समाज सेवा और कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली।

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी- क्लब के सुचारू संचालन और सामाजिक कार्यों को गति देने के लिए नई टीम की घोषणा की गई, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों ने दायित्व संभाला- अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी, उपाध्यक्ष दीपिका सोनी, सचिव (सेक्रेटरी) मंदाकिनी कासलीवाल, कोषाध्यक्ष सीमा बैरागी
आई.एस.ओ. (ISO) रीना शर्मा, संपादक (एडिटर) अर्चना सोनी।

समारोह में गरिमामयी उपस्थिति- इस गौरवपूर्ण अवसर पर क्लब की वरिष्ठ सदस्य और समाजसेविकाएँ उपस्थित रहीं, जिनमें मुख्य रूप से आशा सोनी, सुनीता नागर, प्रतिभा नागर, डॉ. चंद्रा जैन, दीप्ति सोनी, गीता सोलंकी, हेमलता सोनी और विद्या खंडेलवाल शामिल थीं। सभी ने नई टीम को बधाई देते हुए क्लब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंच संचालन व आभार प्रदर्शन- पूरे कार्यक्रम का सफल और प्रभावी संचालन श्रीमती प्रतिभा नागर द्वारा किया गया। समारोह के समापन पर क्लब की नवनियुक्त सेक्रेटरी श्रीमती मंदाकिनी कासलीवाल ने उपस्थित सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top